दाउदनगर शहर के मौलाबाग स्थित लक्ष्य कोचिंग सेंटर में एक बार फिर से खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। लक्ष्य कोचिंग सेंटर के विद्यार्थियों ने इस बार फिर से इतिहास रचा है। कोचिंग सेंटर के निदेशक ओम प्रकाश कुमार ने बताया कि यहां से 36 विद्यार्थी ने सीटेट परीक्षा की तैयारी की थी। जिसमे 26 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त किया है। संस्था के निदेशक ने बताया की लक्ष्य कोचिंग सेंटर से पढ़ाई करने के बाद 544 विद्यार्थियों ने सीटेट परीक्षा में अभी तक सफलता प्राप्त कर चुके हैं।
