हसपुरा बाजार स्थित एसबीआई एटीएम से एक स्वस्थकर्मी महिला के एटीएम से 70 हजार रुपये निकाले जाने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के मुताबिक थानाक्षेत्र के आदर्श नगर हसपुरा निवासी महिला स्वास्थ्यकर्मी सावित्री कुमारी के एटीएम कार्ड से उसके पति फुलेंद्र सिंह दस हजार रुपए का निकासी किया। जब बैलेंस चेक करने के लिए दुबारा एटीएम कार्ड मशीन में डालने लगे तो पीछे खड़े तीन अज्ञात लोगों ने धोखे से एटीएम बदल दिया।उसके बाद उनके खाते से 70 हजार रुपये निकाल लिया।