ओबरा पुलिस ने सरस्वती पूजा को लेकर शांति व्यवस्था बनाने हेतु मंगलवार को फ्लैग मार्च निकालकर शांतिपूर्ण तरीके से सरस्वती पूजा मनाने का संदेश दिया। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में ओबरा थाने से फ्लैग मार्च निकालकर बाजार होते हुए कागजी मुंहल्ला, बेल रोड के रास्ते एनएच 139 पर होते हुए, विभिन्न जगहों पर चलाया गया।
