दसवीं कक्षा का छात्र अचानक लापता हो गया है। इसको लेकर पीड़ित परिजन काफी चिंतित है। लापता युवक औरंगाबाद व अरवल जिले के सीमावर्ती गांव राधेनगर का रहने वाले अजय कुमार का 15 वर्षीय पुत्र रजनीश कुमार है। लापता युवक के भाई ऋतिक कुमार ने बताया कि रजनीश देवकुंड स्थित गंगाधारी उच्च विद्यालय का दसवीं कक्षा का छात्र है। मैट्रिक परीक्षा के लिए ऐडमिट कार्ड लाने के लिए घर से निकला था लेकिन अभी तक घर वापस नहीं आया है।