जननायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कर्पूरी ठाकुर को भारत सरकार द्वारा मरणोपरांत भारत रत्न पुरस्कार देने की घोषणा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए जाने पर उपहारा भाजपा मंडल के सदस्यों ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किए हैं। उपहारा भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय के पुरोधा थे। समाज के हर वर्ग के लिए उन्होंने हक अधिकार के लिए काम किए थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीब के बेटा कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न सम्मान देकर उनका उचित सम्मान देने का काम किए हैं।