हसपुरा के सरदार वल्लभभाई पटेल पुस्तकालय में कर्पूरी ठाकुर शताब्दी समारोह को सफल बनाने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर शताब्दी समारोह 24 जनवरी को ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यकर्ताओं को उपस्थित होकर नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने का अपील किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास की गंगा बह रही है।