दाउदनगर बाजार स्थित श्री हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा सुबह से लेकर शाम तक दर्शन पूजन का दौर चलता रहा। सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ किया गया। जिसमें मुख्य यजमान के रूप में मनीष रंजन और मुकुल किशोर शामिल रहे। दोपहर में महाआरती की गई। हनुमान मंदिर को फुल व झालर से भव्य तरीके से सजाया गया। स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा भगवान श्री राम की झांकी प्रस्तुत की गई। मौके पर कार सेवकों को सम्मानित किया गया।
