गोह के सरेया गांव निवासी सुरभि सिंह ने 68वीं बी.पी.एस.सी परीक्षा में 97 वां रैंक लाकर पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। गोह प्रखंड के सरेया गांव निवासी दिलीप सिंह की पुत्री सुरभि बचपन से ही मेधावी छात्रा रही है। वह बचपन से ही प्रशासनिक पदाधिकारी बनने का सपना देखती थी। इस सपने को पूरा करने में उसके माता पिता और परिवार ने सदैव उसका साथ दिया।
