चौरी पंचायत के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर का कुंडी तोड़कर अज्ञात चोरों ने हजारों रुपए की संपत्ति चुरा ली। कार्यालय के दरवाजा का कुंडी काटकर चोरों ने दो गैस सिलेंडर ,रेगुलेटर सहित बर्नर, खेल सामग्री ,शिक्षक उपस्थिति पंजी, नामांकन पंजी, स्थानांतरण प्रमाण पत्र ,एमडीएम बनाने वाले बर्तन, मध्यान भोजन पंजी, दो पंखा सहित अन्य उपयोगी सामग्री को चुरा लिया।