कनीय विद्युत अभियंता के नेतृत्व में दाउदनगर थाना क्षेत्र के केशराड़ी गांव में चलाए गए औचक छापेमारी के दौरान बिजली चोरी का एक मामला पकड़ा गया। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि गांव के ट्रांसफार्मर के नजदीक अवैध रूप से बिजली ऊर्जा का उपयोग कर करीब 10 दिनों से बिजली मोटर चलाया जा रहा था और आहर में मछली मारने का काम किया जा रहा था।