राज्य सरकार व शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव केके पाठक शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर रोज़ नए-नए फरमान जारी कर रहे हैं। लेकिन दुख इस बात का है कि आज भी गोह प्रखंड के लोहड़ी गांव स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है। 26 वर्षों से महज एक ही कमरा व बरामदे में चार सौ छात्र छात्राओं की शिक्षा दी जा रही है। हैरत की बात यह है कि 22/26 के बने एक कमरे में ही शौचालय, मध्यान्ह भोजन और वर्ग का संचालन किया जाता है। यह विद्यालय मात्र एक शोभा का केंद्र बन कर रह गया है।