गोह प्रखंड के बेला मध्य विद्यालय में देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की 193 वीं जयंती का आयोजन किया। उपस्थित शिक्षक व शिक्षिकाओं के साथ छात्र छात्राओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। प्रधानाध्यापक संतोष कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि सावित्रीबाई फुले साक्षात शिक्षा की देवी हैं। सावित्रीबाई फुले के प्रयासों द्वारा ही आज महिलाएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं।
