सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में एक महिला क्या सोचती है... यह जानना बहुत दिलचस्प है.. चलिए तो हम महिलाओं से ही सुनते हैं इस खास दिन को लेकर उनके विचार!! आप अपने परिवार की महिलाओं को कैसे सम्मानित करना चाहेंगे? महिला दिवस के बारे में आपके परिवार में महिलाओं की क्या राय है? एक महिला होने के नाते आपके लिए कैसे यह दिन बाकी दिनों से अलग हो सकता है? अपने परिवार की महिलाओं को महिला दिवस पर आप कैसे बधाई देंगे... अपने बधाई संदेश फोन में नम्बर 3 दबाकर रिकॉर्ड करें.
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा पशुओं को संतुलित आहार देने और समय- समय पर डॉक्टरी सलाह लेने के बारे में बता रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
एडीआर संस्था ने अपनी एक और रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में राजनीतिक पार्टियों की कमाई और खर्च का उल्लेख है। यह रिपोर्ट बताती है कि कैसे राजनीतिक पार्टियां अपने विस्तार और सत्ता में बने रहने के लिए बड़े पैमाने पर खर्च करती हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक देश के सबसे बड़े सत्ता धारी दल ने बीते वित्तीय वर्ष में बेहिसाब कमाई की और इसी तरह खर्च भी किया। इस रिपोर्ट में 6 पार्टियों की आय और व्यय के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, सीपीआई एम और बीएसपी और एनपीईपी शामिल हैं। दोस्तों, *---- आपको क्या लगता है, कि चुनाव लडने पर केवल राजनीतिक दलों की महत्ता कितनी जरूरी है, या फिर आम आदमी की भूमिका भी इसमें होनी चाहिए? *---- चुनाव आयोग द्वारा लगाई गई खर्च की सीमा के दायेंरें में राजनीतिक दलों को भी लाना चाहिए? *---- सक्रिय लोकतंत्र में आम जनता को केवल वोट देने तक ही क्यों महदूद रखा जाए?
दोस्तों, हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।अगर आपके पास भी है कोई मज़ेदार चुटकुला, तो रिकॉर्ड करें मोबाइल वाणी पर, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर और जीतें आकर्षक इनाम।
बीते सप्ताह हमने विवाह में कुरितीयां और परपंराओं पर बात की थी। इसे आगे बढ़ाते हुए इस सप्ताह सत्यशोधक विवाह क्या है, और क्या इसे कानूनी मान्यता है, वर्तमान में समाज में इस की आवश्यकता क्यों हैं पर बात करेंगे। भारत में देश आजाद होने के आठ साल बाद 18 मई 1955 को हिंदू विवाह काननू लाया गया था। इस कानून में विवाह योग्य भावी वर वधु इनके बीच होने वाला एक करार कहा गया था। इस के पूर्व डेढ सौं वर्ष पूर्व महात्मा ज्योतिबा फुले ने विवाह की परिभाषा में कबुलायत शब्द का उपयोग किया गया था और सत्येशोधक विवाह पद्यति की शुरूआत की गई थी।
सिवनी जिला पंजीयक श्री उमेश शुक्ला ने बताया कि जिले में स्थित सभी उप जिला मूल्यांकन समितियां से वर्ष 2024- 2025 की गाइडलाइन में वृद्धि हेतु प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं जो शीघ्र ही केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड को जिला मूल्यांकन समिति के अनुमोदन उपरांत प्रेषित किए जाने हैं आगामी वित्तीय वर्ष में उप जिला मूल्यांकन समिति के प्रस्ताव अनुसार अचल संपत्ति के बाजार मूल्य में वृद्धि की संभावना है उक्त गाइड लाइन की दरों के संबंध में जन सामान्य के यदि कोई सुझाव हो तो साछयो सहित दिनांक 1 3 2024 से दिनांक 4 3 2024 तक कार्यालय समय में उपस्थित होकर दे सकते हैंl
सिवनी आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के मध्य नजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री क्षितिज सिंगल द्वारा अंतर राज्य सीमा पर अवैध शराब परिवहन अवैध रोकड़ अवैध हथियार एवं रिश्वत की वस्तुओं के परिवहन पर नियंत्रण रखने तथा निर्वाचन अवधि में निर्वाचन में मॉनिटरिंग एवं वीडियोग्राफी सुनिश्चित करने हेतु अंतर राज्य चेक पोस्ट सेटेवानी में अधिकारी कर्मचारियों का दल गठित कर ड्यूटी लगाई गई है उक्त दल वह निगरानी के संबंधी दैनिक रिपोर्ट नोडल अधिकारी निर्वाचन व्य य लेखा जिला कोषालय अधिकारी सिवनी को प्रस्तुत करेंगेl
सिवनी भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशो के परिपालन में कलेक्टर सिवनी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री क्षितिज सिंघल जी आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 को दृष्टिगत रखते हुए सिवनी जिले के लिए बिना लाइसेंस वाले हथियारों गोला बारूद की जप्ती और सभी लाइसेंस से प्राप्त हथियारों को जमा करने कानून और व्यवस्था अंतर्गत जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति का गठन किया गया है समिति में कलेक्टर श्री क्षितिज सिंघल जी एवं पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री राकेश कुमार सिंह जी है l
सिवनी प्रदेश शासन द्वारा गेहूं उद्पादक किसानों समर्थन मूल्यों पर गेहू उपार्जन का अवसर प्रदान करने के लिए किसान पंजीयन की अवधि 06 2024 तक बढ़ाने के आदेश जारी किये हैँ जिला प्रशासन द्वारा पंजीयन से शेष रहे किसानों से अपील की गई हैँ की निर्धारित तिथि के पूर्व पंजीयन केन्द्रो के माध्यम से अथवा ऑनलाइन प्रकिर्या द्वारा अपना पंजीयन अवश्य करवाये l
