शासन में अटकी मशीनों की स्थापना की स्वीकृत

विकासखंड सुरक्षा के अचरामऊ के माता अंबिका देवी मंदिर का पैटर्न विकास के उद्देश्य से सुंदरीकरण कराया जाएगा

श्री रामलीला कमेटी के तत्वाधान में ऐतिहासिक नुमाइश मेले में मुशायरा का आयोजन किया गया

दोस्तों, हरदोई की फल मंडी में फलों के ताजा भाव इस प्रकार हैं। सेव 7480 रुपये कुंटल, केला 2419 रुपये कुंटल बिक रहा। वहीं अनार 6750 रुपये कुंटल है जबकि अंगूर 3435 रुपये कुंटल, पपीता 1963 रुपये कुंटल, संतरा 3470 रुपये कुंटल बिक रहा। मुसम्मी 3295 रुपये कुंटल हैं।

दोस्तों, हरदोई की सब्जी मंडी में सब्जियों के ताजा भाव इस प्रकार हैं। प्याज 1910 रुपये कुंटल, टमाटर 1915 रुपये कुंटल हैं, जबकि आलू 1060 रुपये कुंटल, लहसुन 12500 रुपये कुंटल बिक रहा। अदरक 7480 रुपये कुंटल, हरी मिर्च 2600 रुपये कुंटल हैं। इसके अलावा बंदगोभी 1300 रुपये कुंटल, फूलगोभी 1390 रुपये कुंटल हैं। गाजर 1370 रुपये कुंटल, मूली 1050 रुपये कुंटल, बैंगन 1745 रुपये कुंटल, लौकी 1750 रुपये कुंटल, हरी मटर 2660 रुपये कुंटल, कद्दू 1585 रुपये कुंटल, शिमला मिर्च 3300 रुपये कुंटल हैं।

हरदोई। लोकसभा चुनाव में हरदोई ने ठाना है, सर्वाधिक मतदान का रिकार्ड बनाना है... के

हरदोई। श्रीरामलीला कमेटी की ओर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू हरी बहादुर श्रीवास्तव की स्मृति

17 फीसद वेतन बढ़ोतरी पर बैंक कर्मियों ने मनाई ख़ुशी . #हरदोई: बैंक कर्मियों की वेतनवृद्धि को लेकर एक समझौता यूनियनों व मैनेजमेंट के बीच हुआ है। 17 फीसदी वेतनवृद्धि को लेकर हुये इस समझौते पर स्थानीय बैंक कर्मियों ने खुशी व्यक्त करते हुये एक दूसरे को मिठाई खिलाई और पटाखे फोड़े। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के स्थानीय संयोजक आरके पाण्डेय ने बताया कि यह द्विपक्षीय वेतन समझौता 01 नवम्बर 2022 से लागू होगा। देशभर के करीब साढ़े सात लाख बैंककर्मी इससे लाभान्वित होंगे। उन्हें मासिक वेतन पर्ची में 17 फीसदी की बढोत्तरी मिल रही है। आफीसर्स एसोसिएशन एबाक के नेता अनूप सिंह ने कहा कि 5 दिवसीय बैंकिंग सरकार की स्वीकृति के बाद लागू होगी। सप्ताह के हर शनिवार और रविवार को बैंकें बंद रहा करेगी एआईबीईए के जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे ने कहा है कि इस बार बैंक पेंशनर्स को एक्स ग्रेसिया के माध्यम से पेंशन बढोत्तरी दी गयी है। बैंक पेंशनर्स में इससे खुशी की लहर है। केनरा बैंक अस्पताल रोड पर एकत्रित बैंककर्मियों एस पी सिंह, हिमांशु श्रीवास्तव, अनादि मिश्रा, अमित शर्मा, संतोष कुमार वेतनवृद्धि को लेकर बधाइयां दी।

पुण्यतिथि पर काव्यांजलि सभा का हुआ आयोजन . कवियों की महफिल में अभिनव दीक्षित की पुस्तक "चलो जी लेते हैं" के कवर पेज का हुआ अनावरण . #हरदोई: स्मृतिशेष श्री कैलाश नारायण जी की ८४ वीं जयंती के अवसर पर उनके पुत्रगण धरनी रमन दीक्षित, आशुतोष दीक्षित व अभिनव दीक्षित द्वारा काव्यांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार बृजराज सिंह तोमर व संचालन कवि राजकुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में सभी साहित्यकारों का माला, शाल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सुकवि अभिनव दीक्षित की आने वाली पुस्तक "चलो जी लेते हैं " के कवर पृष्ठ का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में सतीश चन्द्र शुक्ल, ब्रह्मस्वरूप पांडेय, मदन मोहन पांडेय, अभिनव मिश्रा, निशानाथ अवस्थी, ईश्वरचंद्र वर्मा, श्रवण मिश्र, श्याम त्रिवेदी पंकज, राजेश बाबू अवस्थी, शोभित तोमर, करुणेश दीक्षित, उदयराज सिंह, कु. गौरी मिश्रा, धीरज श्रीवास्तव चित्रांश, विमल शुक्ल, सुशील चंद्र वर्मा, मनीष मिश्र, अंकित काव्यांश, पवन प्रगीत आदि कवि सम्मिलित रहे।

महिलाओं की समृद्धि व विकास के बिना सभ्य समाज की स्थापना मुश्किल विमला नगर के सामाजिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागृह में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का अवसर पर नारी शक्ति सम्मेलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्रीय विधायक आशीष कुमार अंशु की माता विमला ने पहुंचकर नारी शक्तियों को सम्मानित किया इस दौरान उन्होंने कहा कि महिला की समृद्धि और विकास के बिना सभ्य समाज की स्थापना मुश्किल है बेटियों को बिना घर के अनुशासन स्वभाव नहीं है बेटियों को अगर सम्मान अवसर मिले तो वह बेटे से कई ज्यादा प्रगति कर सकती हैं...... महिलाओं की समृद्धि का विकास के बिना संभव समाज की स्थापना मुश्किल विमला नगर के सामाजिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागृह में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का अवसर पर नारी शक्ति सम्मेलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्रीय विधायक आशीष कुमार अंशु की माता विमला ने पहुंचकर नारी शक्तियों को सम्मानित किया इस दौरान उन्होंने कहा कि महिला की समृद्धि और विकास के बिना सभ्य समाज की स्थापना मुश्किल है बेटियों को बिना घर के अनुशासन स्वभाव नहीं है बेटियों को अगर सम्मान अवसर मिले तो वह बेटे से कई ज्यादा प्रगति कर सकती हैं