Transcript Unavailable.
मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरु रानी की अध्यक्षता में स्थित गतिविधियों से संबंधित बैठक हुई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल जुड़कर हरदोई रेलवे स्टेशन पर एक स्टेशन एक उत्पाद के स्टॉल का वर्चुअल उद्घाटन किया
लोनी चीनी मिल में बीते एक सप्ताह से चल रहे राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के समापन पर अनुकरणीय प्रदर्शित करने वालों को उनकी टीमों के साथ पुरस्कृत किया गया
हरियाणा विकासखंड की ग्राम पंचायत मरई में उपलब्ध कराए गए भूसा का भुगतान करने की गुहार जिला अधिकारी से की
उत्तर प्रदेश यह जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षक नेताओं ने बीएसए कार्यालय में धरना दिया
दोस्तों, हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।अगर आपके पास भी है कोई मज़ेदार चुटकुला, तो रिकॉर्ड करें मोबाइल वाणी पर, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर और जीतें आकर्षक इनाम।
लोकसभा चुनाव के लिए होमवर्क में जुटा स्थानीय पुलिस महकमा _अति संवेदनशील और संवेदनशील बूथों का चिह्निकरण तेज बेनीगंज/हरदोई_पुलिस महकमे ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक के सी गोस्वामी के निर्देश पर राजपत्रित अधिकारी रोजाना अपने-अपने क्षेत्रों में मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर अति संवेदनशील और संवेदनशील बूथ चिन्हित करने में जुटे हैं। साथ ही चुनावी रंजिश को भी खंगाला जा रहा है। लोकसभा चुनाव की घोषणा जल्द हो सकती है। ऐसे में स्थानीय पुलिस महकमे ने चुनाव को लेकर अपनी कसरत तेज कर दी है। सूत्रों की माने तो पुलिस महकमे का फोकस सबसे पहले संवेदनशील मतदान केंद्रों पर है। देहात व शहरी क्षेत्र में संवेदनशील मतदान केंद्र है, लिहाजा बेनीगंज कोतवाली की पुलिस मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण करने में गंभीरता से जुट गई है। बकायदा गांवों में पहुंचकर मतदान केंद्रों में पिछले चुनावों में हुई व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है, यही नहीं ग्रामीणों की भी थाह ली जा रही है। चुनावी रंजिश को लेकर भी जानकारी एकत्र की जा रही है, जिससे किसी भी तरह के विवाद को पहले ही सुलझा लिया जाए। साथ ही पैरामिलिट्री फोर्स के साथ पुलिस रोजाना फ्लैग मार्च निकाल रही है। विशेषकर मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों पर पुलिस की निगाह गढ़ी हुई है। इन इलाकों में पुलिस ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ मिलकर फ्लैग मार्च निकालने का सिलसिला भी शुरू कर दिया है। क्षेत्राधिकारी हरियावां संतोष कुमार सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश हैं। जिसके लिए अभी से कवायद तेज कर दी गई है। ताकि चुनाव शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हो सके। मंगलवार की दोपहर फ्लैग मार्च के दौरान नवागत प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने सख्त लहजे में कहा कि चुनाव के दौरान अराजकता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि कोई भी कानून को हांथ में न ले अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पादप अनुवांशिक संसाधनो के संरक्षण जागरूकता। बेनीगंज(हरदोई)।प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी अनुसूचित जाति योजना के अंतर्गत पादप अनुवांशिक संसाधनों के संरक्षण जागरूकता हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कोथावां ब्लॉक की ग्राम पंचायत अटिया-मझिगवां में किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा मिश्रिख सांसद अशोक रावत व विशिष्ट अतिथि विधायक बालामऊ रामपाल वर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई ।
स्वास्थ्य के प्रति सजग रहकर मौसमी फल एवं सब्जी खाने की सलाह . #हरदोई: लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में जनपद का मतदान बढ़ाने एवं शत-प्रतिशत मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने हेतु आज पुलिस लाइन से आयोजित छात्र-छात्राओं की विशाल मतदाता जागरूकता रैली को मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी ने हरी झण्डी दिखाई। रैली पुलिस लाइन से सिनेमा चौराहा, सोल्जर बोर्ड चौराहा से कचेहरी रोड होते हुए गांधी भवन परिसर में समाप्त हुई।
