प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत नहीं आधुनिक सुविधाओं से लैस विश्व स्तरीय बालामऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन एवं अंडरपास 257 का शिलान्यास किया। विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन व अंडरपास के निर्माण से बालामऊ क्षेत्र को एक नई पहचान मिलेगी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
स्वदेशी गोवंश के पालन को बढ़ावा दिया जाएगा इसके लिए पशुपालन विभाग ने पशुपालकों को पुरस्कृत करने की योजना शुरू की है
प्रशासन लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरों से कर रहा है इस संबंध में जिला अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सेक्टर अधिकारी और सेक्टर पुलिस अधिकारी के साथ बैठक करके दिशा निर्देश दिए
मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए लगाया गया सिविल जिसमें 73 मरीजों को चिन्हित किया गया
लखनऊ के साई सेंटर सरोजिनी नगर में 15 से 17 फरवरी तक आयोजित हुई 34वीं राज्य स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता में हैंडबॉल में हरदोई की टीम ने पहला गोल्ड मेडल प्राप्त किया
सवाजपुर का क्षेत्र जनपद का इकलौता ऐसा क्षेत्र है जहां उद्यम के नाम पर सिर्फ एक चीनी मिल को छोड़कर कुछ भी नहीं है अब 10 करोड रुपए के निवेश के साथ सरकार हो रहा पानी सोडा और जूस का बॉटलिंग प्लांट यहां उद्यमिता विकास की नींव डाल चुका है
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा प्याज व लहसुन फसल को कीटों से कैसे बचाये इस बारे में जानकारी दे रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
*वर्चुअल माध्यम से नये बालामऊ रेलवे स्टेशन व सुठेना बाईपास अंडरपास का हुआ शिलान्यास* *मुख्य अतिथि सांसद अशोक रावत नगर अध्यक्ष समेत भाजपा पदाधिकारी, क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि व आम जनता बनी इस अविस्मरणीय पल की साक्षी* *कछौना(हरदोई):* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत नहीं आधुनिक सुविधाओं से लैस विश्व स्तरीय बालामऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन एवं अंडरपास 257 का शिलान्यास किया। विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन व अंडरपास के निर्माण से बालामऊ क्षेत्र को एक नई पहचान मिलेगी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद अशोक रावत, नगर अध्यक्ष राधा रमण शुक्ला उर्फ पंकज शुक्ला, नवल माहेश्वरी व युवा नेता संचित अग्रवाल समेत जनप्रतिनिधि, सभासदगण, ग्राम प्रधानगण, क्षेत्र पंचायत सदस्यगण, जिला पंचायत सदस्यगण, प्रबुद्धजन, व्यापारी बंधु, विभागीय अधिकारी, विद्यालयों के छात्र-छात्रा साक्षी बने। बालामऊ जंक्शन के नये रेलवे स्टेशन भवन व सुठेना बाईपास 257 अंडरपास का सोमवार को शिलान्यास किया गया। इस आधुनिक रेलवे स्टेशन हेतु 25 करोड़ व अंडरपास हेतु 4 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हुई है। नया रेलवे स्टेशन भवन दक्षिण दिशा की तरफ स्थापित होगा। आधुनिक सुविधाएं, विश्व स्तरीय, अच्छे प्लेटफार्म,बेहतर पार्किंग सुविधा, रेल टिकट घर, पेयजल सुविधा, सुलभ शौचालय, दिव्यांगजनों के लिए बेहतर आवागमन हेतु रैंप, बैठने की अच्छी बेंचें, वातानुकूलित प्रतीक्षालय, एक से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने की सुविधा, डिजिटल पुस्तकालय, अच्छे मनमोहक प्रवेश द्वार, फुट ओवरब्रिज, वाटरकूलर, स्वच्छता हेतु कूड़ेदान आदि बुनियादी सुविधाओं से लैस स्टेशन होगा। यह विकसित भारत की तरफ एक बढ़ता हुआ कदम है। इस आधुनिक सुविधाओं से लैस स्टेशन व अंडरपास से क्षेत्र के रेहड़ी, पटरी दुकानदार, व्यापारी, दैनिक यात्रियों, दूध व्यवसायी मछली व्यवसायी, युवाओं, विद्यार्थियों के जीवन में परिवर्तन होगा। यातायात सुगम के साथ ही उनके आर्थिक विकास में मिल का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर युवा नेता संचित अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि इस पल को नई पीढ़ी हमेशा याद रखेगी। दक्षिण दिशा में रेलवे स्टेशन न होने के कारण आए दिन लोग रेलवे ट्रैक से गुजरते समय रन थ्रू ट्रेन की चपेट में आकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर लेते थे। ऐसे हादसों पर विराम लगेगा। क्षेत्र के विकास की नई ईबारत बनेगी। कर्नल आदित्य प्रताप सिंह ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश के विकास को नई गति मिली है। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राधा रमण शुक्ला उर्फ पंकज ने अपने उदबोधन में कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। अमृत स्टेशन योजना के तहत नई रेलवे स्टेशन का कायाकल्प व अंडरपास से नगर सहित क्षेत्र को विकास की नई दिशा मिलेगी। बालामऊ जंक्शन मॉडल स्टेशन के रूप में विश्व में नई पहचान के रूप में जाना जाएगा। विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस स्टेशन के कायाकल्प से लोगों का आवागमन सुगम होगा। इस कदम से लोगों की आवागमन हेतु कई नई ट्रेनों का ठहराव होगा। उन्होंने इस कछौना के व्यापारियों के लिए कछौना में अवंटित भूमि मंडी समिति पर मंडी बनवाने की मांग सांसद से की। जिस पर सांसद ने मंडी समिति बनवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सांसद अशोक रावत ने दोनों योजनाओं का शिलान्यास किया। अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे कार्यकाल में बालामऊ विधानसभा क्षेत्र में कोई यादगार विकास कार्य नहीं हो सका है। इसलिए हमने सतत प्रयास करके बालामऊ स्टेशन को नया निर्माण व अंडरपास की सौगात देकर लाभान्वित किया। मोदी जी के नेतृत्व में देश के विकास को एक नई दिशा मिल रही है। जिन सुविधाओं की हम कल्पना करते थे, वह आज जमीनी स्तर पर मिल रही है। पहले योजनाएं भ्रष्टाचार व घोटाले की भेंट चढ़ जाती थीं, लेकिन अब आपकी आंखों के सामने साकार हो रहीं हैं। मोदी जी के नेतृत्व में देश पांचवें नंबर की अर्थव्यवस्था पर है, शीघ्र ही हम विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था पर पहुंचेंगे। इस कदम से नई संभावनाओं के द्वार खुल रहे हैं। लोगों की जिंदगी में बदलाव आ रहे हैं। इस अवसर पर जिला मंत्री अजय शुक्ला ने उदबोधन किया। इसी मौके पर दैनिक यात्री बालामऊ संघ के अध्यक्ष इंद्रजीत यादव व नवनीत कुमार द्वारा सांसद अशोक रावत को बालामऊ जँ. स्टेशन से चलने व गुजरने वाली कोरोनाकाल से पूर्ण रूप से बन्द पैसेंजर व एक्सप्रेस ट्रेनों(एलबीएम, मेमू, डुप्लीकेट एक्सप्रेस, प्रयागराज-बरेली पैसेंजर, सहारनपुर-लखनऊ पैसेंजर) के पुनः संचालन हेतु ज्ञापन सौंपा, जिस पर सांसद ने जनहित में सभी बन्द ट्रेनों के पुनः संचालन करवाने की बात कही। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी सीनियर डी.ई.एन. मनीष शर्मा, सहायक डी.ई.एन. शशि कुमार, ए.डी.एम.ओ. संजय राय, स्टेशन अधीक्षक त्रिभुवन यादव, सीएमआई अम्बुज मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा अधिकारी डॉ. शिवराज पटेल, महामंत्री शिवम मिश्रा, सण्डीला ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र बाजपेयी, व्यापार मंडल संरक्षक रामखेलावन गुप्ता, अध्यक्षगण गौरव गुप्ता व रवि गुप्ता, सर्व वैश्य समाज के अध्यक्ष तुलसी गुप्ता, डॉ. अनिल गुप्ता, डॉ. सुशील गुप्ता, ब्रह्म कुमार सिंह, पूर्व प्रधान अवधेश गुप्ता, बराती गुप्ता, विजय सिंह, पप्पू मिश्रा, पूर्व सभासद धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधानगण, क्षेत्र पंचायत सदस्यगण, सभासदगण, सामाजिक कार्यकर्ता नवनीत कुमार, देवेंद्र कुमार, दुर्गेश सिंह, श्रीष मिश्रा, सलिल दीक्षित, डॉ. नृपेंद्र कुमार, पूर्व प्रधान कृष्णकांत सिंह, अरुण कुमार, देवेंद्र कुमार सहित प्रबुद्धजन इस अविस्मरणीय पल के साक्षी बने।
संडीला- भारतीय किसान यूनियन सावित्री गुट के जिला अध्यक्ष व समाजसेवी रफीक लम्बू ने मंगलवार को इमलियाबाग सेंथरेसा बाईपास जिला कार्यालय पर निजाम गाज़ी को युवा जिला अध्यक्ष हरदोई की जिम्मेदारी सौंपी बैठक को संबोधित करते हुए रफीक लम्बू जिला अध्यक्ष हरदोई की अध्यक्षता में संगठन का विस्तार किया गया हसीब सिद्दीकी को युवा जिला प्रभारी हरदोई नियुक्त किया गया और युवा नगर उपाध्यक्ष जयपाल बनाया शबलु सिद्दीकी को युवा जिला उपाध्यक्ष हरदोई, मुन्ना यादव को युवा जिला उपाध्यक्ष हरदोई, मो वसीक युवा जिला उपाध्यक्ष हरदोई निजाम गाज़ी उर्फ निजामू को जिला महामंत्री हरदोई, सुरेश अर्कवंशी को युवा जिला सचिव हरदोई, मो फुरकान को नगर प्रभारी संडीला नियुक्त किया गया एवं कई लोगों को संगठन की सदस्यता दिलाई, नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया और इसी बीच संगठन के कार्यकर्ता व समाजसेवी पदाधिकारी मौजूद रहे
बेनीगंज-विकासखंड कोथावां क्षेत्र ग्राम झरोइया में राधा कृष्ण मंदिर कुटी पर आगामी 28 फरवरी दिन बुधवार से वृंदा धाम से आये यज्ञाध्यक्ष पवनानंद फलाहारी बाबा के तत्वाधान में श्री विष्णु महायज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है। कार्यक्रम के बारे में पवनानंद फलाहारी बाबा ने बताया 28 फरवरी से श्री विष्णु महायज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन की शुरुआत की जा रही है जिसका समापन 5 मार्च को होगा। कार्यक्रम में प्रथम दिन सभी भक्तों के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो कुटी से देवदेवेश्वर होते हुए नैमिषारण्य तक जाएगी। कार्यक्रम समापन दिवस पर कन्या भोजा व विशाल भंडारे का आयोजन भी होगा। श्री विष्णु महायज्ञ में जो भी भक्त आए कम से कम 11 आहुतियां डालकर अपने जीवन को कृतार्थ बनाएं। इस धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी भक्त ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर प्रतिभाग कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं। कलश यात्रा सहित संपूर्ण कार्यक्रम में भक्त सम्मिलित होकर अपने जीवन को धन्य बनाएं।
