बेनीगंज-विकासखंड कोथावां क्षेत्र ग्राम झरोइया में राधा कृष्ण मंदिर कुटी पर आगामी 28 फरवरी दिन बुधवार से वृंदा धाम से आये यज्ञाध्यक्ष पवनानंद फलाहारी बाबा के तत्वाधान में श्री विष्णु महायज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है। कार्यक्रम के बारे में पवनानंद फलाहारी बाबा ने बताया 28 फरवरी से श्री विष्णु महायज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन की शुरुआत की जा रही है जिसका समापन 5 मार्च को होगा। कार्यक्रम में प्रथम दिन सभी भक्तों के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो कुटी से देवदेवेश्वर होते हुए नैमिषारण्य तक जाएगी। कार्यक्रम समापन दिवस पर कन्या भोजा व विशाल भंडारे का आयोजन भी होगा। श्री विष्णु महायज्ञ में जो भी भक्त आए कम से कम 11 आहुतियां डालकर अपने जीवन को कृतार्थ बनाएं। इस धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी भक्त ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर प्रतिभाग कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं। कलश यात्रा सहित संपूर्ण कार्यक्रम में भक्त सम्मिलित होकर अपने जीवन को धन्य बनाएं।
