उत्तर प्रदेश राज्य के हरदोई जिला के संडीला प्रखंड से विकास कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है की उन्हें शौचालय का लाभ नहीं मिला है

*कछौना- सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल ने संडीला तहसील के विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से चालू चार पावर हाउस स्टेशन का निर्माण की मांग हेतु चेयरमैन पॉवर कॉरपोरेशन को पत्र लिखा है। बताते चलें ग्रामीण क्षेत्र में आबादी व क्षेत्रफल व विद्युत कनेक्शन की संख्या के आधार पर संडीला तहसील में चार पावर हाउस हत्या हरण, ककराली, गाजू, खाजोहना आदि में ग्रामीणों की निशांत मांग है।ज्यादा दूरी व विद्युत कनेक्शन की संख्या ज्यादा होने के कारण विद्युत फाल्ट सही करने में मानव श्रम व तकनीक की आवश्यकता होती है। जिसके कारण विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है। ग्रामीणों की पुरजोर मांग पर सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल ने अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड लखनऊ को चार पावर हाउस स्टेशन बनवाने हेतु पत्र लिखा है।

*कछौना मे विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्राम नारायण देव से शामिल होकर वापस आ रहे विधायक रामपाल वर्मा डबल नहर कलौली पुलिया की रेलिंग टूटी देखकर वाहन से उतर कर स्थलीय निरीक्षण किया, नहर पुलिया की टूटी रेलिंग देखकर हतप्रभ रह गए। यह पुलिया की रैली टूटी रेलिंग होने के कारण आए दिन हादसे होते हैं। मामलों को गंभीरता से समझते हुए तत्काल सिंचाई विभाग के उच्च अधिकारियों को ठीक कराने का निर्देश दिया। बताते चले कछौना गौसगंज मार्ग पर शारदा नहर (डबल नहर) की पुलिया की रेलिंग टूटी पड़ी है। यह पुलिया संकीर्ण होने के कारण वाहन आए दिन पुलिया की रेलिंग क्षतिग्रस्त कर देते हैं। तीव्र मोड़ होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं घटती हैं। गाड़ियां सीधे नहर में चली जाती हैं, क्योंकि दूसरी नहर सुखी होने के कारण बड़ा हादसा होने से बच जाता है। इस मार्ग से प्रतिदिन दर्जनों ग्रामों कछौना, पंचम खेड़ा, मढ़िया, तकिया, कलौली, नारायण देव, बाबुरहा, बालामऊ, पैरा, बघौड़ा, गौसगंज आदि ग्रामों के ग्रामीणों का आवागमन रहता है। इस मार्ग पर कई स्कूल, इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज, मुख्य बाजार, अस्पताल है। दोनों तरफ कोई संकेत सूचक न लगे होने के कारण लोग समझ न पाने से तीव्र मोड़ व टूटी पुलिया लिया होने के कारण लोग हादसे का शिकार होते हैं। पुलिया संकीर्ण होने के कारण पुलिया सही करने के बाद भी वाहनों ने तोड़ दी। रेलिंग पूरी तरह से उखड़ गई है। क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल ठीक करने का निर्देश दिया। विधायक के इस कदम से क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी

*कछौना मे विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत बृहस्पतिवार को ग्राम सभा पतसेनी देहात व त्यौरी मतुआ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जिला मंत्री अजय शुक्ला व मंडल अध्यक्ष नवीन पटेल ने मां सरस्वती व भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर की। कंपोजिट विद्यालय मतुआ के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत, नृत्य, नाटक के माध्यम से शिक्षा के महत्व, योग, महिला सुरक्षा पर बेहतर संदेश दिया। नौनिहालों के सांस्कृतिक कार्यक्रम ने लोगों के मन को भाव विभोर कर दिया। बाल विकास पुरस्कार विभाग द्वारा मुख्य अतिथि द्वारा गोद भराई व अन्नप्रशान कार्यक्रम किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य जच्चा बच्चा दोनों का बेहतर पोषण कैसे किया जाए। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों कृषि, बेसिक शिक्षा, स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी, पशुपालन, आयुष्मानभव, खाद्य रसद विभाग आदि के स्टाल लगाए गए, जहां पर लोगों ने योजनाओं की जानकारी ली। वंचित पात्र व्यक्तियों को योजना के लाभ हेतु आवेदन भरे गए। मुख्य अतिथि जिला मंत्री अजय शुक्ला ने कहा प्रधानमंत्री का संकल्प है समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को समय का लाभ देकर विकास की मुख्य धारा में जोड़ना है।मंडल अध्यक्ष नवीन पटेल ने कहा भारत सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आमूल चूल परिवर्तन किया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि के माध्यम से किसानों को सम्मान बढ़ाया है। उज्ज्वला योजना के माध्यम से गैस कनेक्शन देकर उनके जीवन में परिवर्तन किया है। वहीं आयुष्मान कार्ड योजना के माध्यम से गंभीर बीमारी में पांच लाख की धनराशि इलाज करने में आर्थिक सहायता की। देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए शपथ दिलाई गई। महिला किसान नौजवान के सशक्तिकरण होने पर विकसित राष्ट्र का संकल्प पूरा होगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए स्टाल पर ग्राम वासियों की जांच कर निःशुल्क दवाई उपलब्ध कराई गई। प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि से वंचित लाभार्थियों की केवाईसी, भूलेख आकलन का कार्य कृषि विभाग के रोहित सिंह द्वारा किया गया। पशुपालन की योजनाओं पर डॉक्टर रचित पटेल व फार्मासिस्ट सुरेंद्र कुमार द्वारा जानकारी दी गई। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी गण मंडल अध्यक्ष नवीन पटेल, महामंत्री शिवम मिश्रा, सत्यम मिश्रा, अनिल द्विवेदी, लालता सिंह, सनोज राठौर, ग्राम प्रधान डॉ० मुख्तार, रोजगार सेवक प्रहलाद वर्मा, राजेंद्र मौर्य, ग्राम प्रधान गण असद शाहिद, अमन शाहिद, ओम प्रकाश गौतम, संदीप सिंह उर्फ बबलू, अनिल द्विवेदी, राजीव शर्मा, ग्राम सचिव संतोष कुमार, वीडियो आईएसबी रविंद्र पांडेय, एमआई लघु सिंचाई अशोक कुमार, स्वास्थ्य विभाग डॉक्टर कर्ण सिंह, मोहम्मद नईम, पूर्व प्रधान शहनाज अंजुम, राजस्व कर्मी अनूप शुक्ला, शिक्षक गण मनोज कुमार सिंह, स्नेहा जायसवाल, आदर्श कुमार कनौजिया, सारिका, अवधेश सिंह, रमेश कुमार, जफर अली आज आदि प्रबुद्धजन पुरुष महिलाओं बच्चों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।

*कछौना मे विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मंगलवार को ग्रामसभा बालामऊ व बाण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि युवा भाजपा नेता संचित अग्रवाल ने माँ सरस्वती व भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर की। परिषदीय विद्यालय के छात्र छात्राओं ने स्वागत गीत, नृत्य, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्र-छात्राओं के कार्यक्रमों की सभी ने सराहना की। बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा मुख्य अतिथि द्वारा गोद भराई व अन्नप्रशासन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों कृषि, बेसिक शिक्षा, आंगनबाड़ी, पशु विभाग व स्वास्थ विभाग आदि के स्टाल लगाए गए। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की योजनाओं पर प्रकाश डाला। लोगों ने स्टालों पर योजनाओं की बढ़-चढ़कर जानकारी ली। मुख्य अतिथि युवा नेता संचित अग्रवाल ने कहा भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास पर कार्य कर रही है। योजनाओं का पात्र व्यक्तियों को सीधा लाभ मिल रहा है। लोगों के जीवन में आमूल चूल परिवर्तन हो रहा है। पात्र व्यक्तियों के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सभी ग्रामीणों ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए अपनी-अपनी भागीदारी व दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी गण मंडल अध्यक्ष नवीन पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान अवधेश गुप्ता, श्रीश मिश्रा, अरविंद कुमार सिंह चंदू, दिवाकर सिंह, डॉक्टर मनोज सिंह, खंड विकास अधिकारी मानवेंद्र शर्मा, पूर्व मंडल महामंत्री अखिलेश कुमार, राजस्व कर्मी अनिल शुक्ला, सामाजिक कार्यकर्ता मुन्ने त्रिपाठी, ग्राम प्रधान आलोक कुमार उर्फ विपिन, ग्राम प्रधान गीता देवी प्रधान प्रतिनिधि सिद्धपाल, विजय पाल, नन्हेंलाल पटेल वरिष्ठ पत्रकार, मदन राठौर, शिक्षकगण, चंद्र प्रकाश, आनंद सिंह, आशीष पटेल आदि प्रबुद्धजनों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।

शाहाबाद,हरदोई। ग्राम पंचायत कुतुबनगर हिरौली में फर्जी तरीके से भुगतान कराने के लिये ग्राम प्रधान व सचिव एंडी चोटी का जोर लगाए हुये हैं। प्राथमिक विद्यालय में कार्य कराने का दावा करने में यहां तैनात शिक्षक भी लग गए हैं। हालांकि उक्त विद्यालय में 2023 में बिना टेंडर प्रक्रिया के लाखों के कार्य का दावा किया गया है। यह खुलासा जब हुआ जब चोरी-छिपे 2023 के कार्य का टेंडर 2024 में एक समाचार पत्र को वेकडेट में छपवाने को दिया गया। प्राथमिक विद्यालय में राज्यवित्त आयोग के खाते में 2 लाख 16 हजार से कार्य करने की बात कही जा जा रही है। जबकि उक्त कार्य का टेंडर ही नही डाला गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तत्कालीन सचिव वीरेंद्र सिंह व ग्राम प्रधान मिलकर एक फर्जी टेंडर प्रक्रिया पूरी कर 2 लाख 16 हजार की धनराशि आहरित करना चाहते।बतातें चलें कि अभी 15 दिन पूर्व ही हिरौली से सचिव वीरेंद्र को हटाकर दूसरी न्याय पंचायत का जिम्मा सौंपा गया है लेकिन टेंडर उन्ही के नाम से जारी किया जाना अपने आप में ही सन्देह लगता है। उसके बाबजूद तत्कालीन सचिव अपने हस्ताक्षर से टेंडर प्रक्रिया पूरी कराकर उक्त धनराशि को फर्जी तरीके से निकालना चाह रहे हैं। ब्लाक की ओर से बताया गया है कि उक्त विद्यालय में सोलर पैनल,समर सेबल पम्प,पीबीसी वाटर टैंक एवँ ड्रिंकिंग वाटर सप्लाई का कार्य 2 लाख 16 हजार की लागत से किया जाना था जो स्कूल में कहीं पर दिखाई नही दे रहा है। इस सम्बंध में ब्लाक की ओर से जो जानकारी मिली है वह बेहद चौकाने वाली है। यहां पर काम पहले होता है और गोलमाल कर टेंडर प्रक्रिया बाद में मनमाने तरीके से कराई जाती है जबकि टेंडर प्रक्रिया पहले होती है और कार्य बाद में कराए जाते हैं।

शाहाबाद, हरदोई। ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत चंदूपुर खैराई के ग्राम प्रधान प्रवीण सिंह ने गुरुवार को गरीबों, दिव्यांगों, असहायों व विधवा महिलाओं को 450 नि:शुल्क कंबल वितरित किया। कंबल पाकर लोग काफी खुश नजर आए। चंदूपुर खैराई के ग्राम प्रधान प्रवीण सिंह ने कड़ाके की ठंड को देखते हुऐ अपनी ग्राम पंचायत के गांव सरसैयापुर, खैराई, नेमापुर, कसियापुर व चंदूपुर में जरूरतमंदों, गरीबों व असहायों को गुरुवार को 450 नि:शुल्क कंबल वितरित किए हैं। कंबल वितरण का कार्य पंचायत भवन और अपने आवास पर गरीबों को बुलाकर कंबल दिए, तथा जो वृद्ध चलने में असमर्थ थे, ऐसे लोगों को प्रधान ने उनके घर पहुंचकर उन्हें कंबल दिए। कंबल पाकर गरीबों व वृद्धों के चेहरे पर स्पष्ट मुस्कान देखी गई। वृद्धों ने प्रधान द्वारा कड़ाके की ठंड में किए गए इस कार्य की सराहना की है। ग्राम प्रधान प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि इस समय काफी ठंड पड़ रही है। गरीबों के पास पर्याप्त संसाधन न होने से वह ठिठुर रहे हैं। मैं ऐसे लोगों की मदद करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहूंगा। प्रधान श्री सिंह ने कहा कि वह किसी भी दशा में इस भयानक ठंड में वृद्धों व असहायों को ठिठुरने नहीं देंगे। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी राजीव कुमार, ग्राम प्रधान प्रवीण कुमार सिंह व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

खुले में शौच को जाने के लिए मजबूर छात्राएं जिम्मेदार अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान

मेट्रो में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से एक 115000 लिए

रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कर्मियों के साथ हुई बैठक