संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेगमगंज निवासी सविता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसका भाई विजय निवासी मुग़ल सराय जिला चंदौली घर पर आया हुआ था 29 नवंबर को बाइक से लखनऊ रोड पर जा रहा था किसी अज्ञात वाहन ने उसके बाइक में टक्कर मार दी और कुचल दिया गंभीर अवस्था में पुलिस द्वारा एंबुलेंस बुलाकर सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से ट्रामा सेंटर रेफर  कर दिया गया था हालत ठीक ना हो पाने पर उसे बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया 8 दिसम्बर को इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी मामले में कोतवाल विजेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और जांच कर कार्रवाई की जा रही है