ओवरलोड वाहनों से राहगीर व ग्रामीण परेशान। दुर्घटनाओं की जता रहे आशंका। ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि हरदोई_संडीला मार्ग पर आए दिन ओवरलोड वाहन यमदूत बनाकर दौड़ रहे हैं। जिससे कि कई बार अनहोनी हो चुकी है। और आगे भी अनहोनी होने की आशंका जता रहे हैं। परिवहन विभाग एवं शासन प्रशासन से ग्रामीणों ने ओवरलोड वाहनो पर रोक लगाने की मांग की है।