खनन अधिकारी की तहरीर पर एक ट्रैक्टर ट्राली सीज कर प्रशासन ने की कर्तव्यों की इति-श्री कोतवाली क्षेत्र कछौना के अंतर्गत दर्जनों ग्रामों में अवैध मिट्टी खनन कई वर्षों से बदस्तूर जारी है। कछौना क्षेत्र अवैध मिट्टी खनन का हब बना हुआ है। प्रशासन की मिली भगत के चलते खनन माफियाओं के हौसले काफी बुलंद हैं। खनन माफियाओं द्वारा आवागमन हेतु सड़कों पर अंधाधुंध ट्रैक्टर ट्रॉली व ओवरलोड डंपर निकलने से चंद दिनों में सड़क को गड्डायुक्त कर देते हैं। जिससे राष्ट्रीय संपत्ति का नुकसान होता है। खनन माफियाओं के कारण सड़क दुर्घटनाओं में काफी इजाफा हो गया है। वहीं राहगीरों को आवागमन में काफी सुविधा होती है। बताते चलें कोतवाली क्षेत्र कछौना के अंतर्गत शनिवार की साइन कर वर्तमान समय में अबैध मिट्टी खनन का धंधा पुलिस, राजस्व व खनन विभाग के गठजोड़ के चलते धड़ल्ले से चल रहा है। शनिवार सांय कॉल दर्जनों ट्रेक्टर ट्राली कस्बे से मिट्टी भरकर जा रहें थे, परंतु उसी दौरान कछौना पुलिस भी पैदल गस्त कर रही थी, इसी बीच पुलिस ने टैक्टर ट्रॉली को रोंका तो कई चालक ट्रेक्टर लेकर फरार गए। इसी बीच कछौना पुलिस ने एक ट्रैक्टर को पकड़ कर कोतवाली भेज दिया, सूचना पर पहुंचे खनन अधिकारी सुभाष सिंह ने बताया कि ट्रेक्टर को बेनीगंज निवासी 16 वर्षीय अंकुर चला रहा था, जिसके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नही है। ट्रेक्टर ट्राली को सीज करने के लिए तहरीर कोतवाली में दे दी है। मामले को लेकर प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया मिट्टी कलौली गांव से खोद कर बालामऊ रेलवे परिसर में ले जाई जा रही थी। कस्बे की मुख्य मार्ग से जाते समय भीड़ भाड़ में दुर्घटना की संभावनाएं बनी रहती है। जिसके चलते कई बार खनन कराने वाले को हिदायत दी गई, चेतावनी देने के बाउजूद नही मानने पर खनन निरीक्षक की तहरीर पर ट्रेक्टर ट्राली को सीज कर दिया गया है। वही ग्राम आरखतालिया, कटियामऊ, कामीपुर, लोन्हारा, बघुआमऊ, हथौड़ा, बेरुआ, हरदासपुर, झब्बू खेड़ा, इनायतपुर, कलौली, औद्योगिक क्षेत्र संडीला व ग्राम पंचायत महरी का ग्राम सेमरा कलां, त्यौरी मतुआ का ग्राम जसवंतपुर में लगातार अवैध मिट्टी खनन बदस्तूर जारी है। मानकों को ताक पर रखकर खनन माफिया अवैध मिट्टी खनन कर रहे हैं। ट्रैक्टर ट्राली का व्यवसायिक प्रयोग भी किया जा रहा है। ओवरलोड के कारण सड़कों की दुर्दशा हो गई है। जहां तक ज्यादातर सडके पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। जिसका जीता जागता उदाहरण ग्राम सेमरा कलां व लालपुर संपर्क मार्ग का एक वर्ष पूर्व निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कराया गया था, परंतु वर्तमान में अवैध मिट्टी खनन के वचनों ने सड़क को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है। राहगीरों का आवागमन भी काफी दुष्कर हो गया है। नाबालिक लड़कों द्वारा वाहन तेज गति से चलाए जाते हैं। जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाओं में इजाफा हो गया है। चंद दिनों में सड़कों को जमीदोंज कर देते हैं। स्थानीय प्रशासन का संरक्षण मिलने के कारण आम जनमानस इन लोगों के खिलाफ आवाज नहीं उठा पाते हैं।
