अब नौकरी के साथ भी कर सकेंगे शोधकार्य।

रमजान का चांद आज देखा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो को पूरा सुने धन्यवाद।

Transcript Unavailable.

नारी सशक्तिकरण,सम्मान और हितों की रक्षा के लिए काम करेगी निर्भया सेना। खजनी गोरखपुर।। पूर्व नियत कार्यक्रम के अनुसार कस्बे में स्थित निर्भया सेना के कार्यालय पर पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक हुई। नारी सशक्तिकरण, सम्मान और उनके हितों की रक्षा के लिए काम करने और समाज के सभी वर्गों की महिलाओं को जागरूक करने के लिए एकजुट होकर काम करने की जरूरत बताते हुए मुख्य अतिथि अशोक कुमार मिश्रा ने कहा कि नारी सशक्तिकरण से ही समाज सशक्त होगा, और जन जागरूकता से ही स्थिति में सुधार होगा। जिलाध्यक्ष अरविंद त्रिपाठी और निर्भया सेना प्रमुख ने बताया कि महिलाओं के सम्मान उनके हितों की रक्षा और महिला कल्याण से ही युवा कल्याण और सामाजिक बदलाव की राह बनेगी। इस दौरान महिला उत्पीड़न या ऐसी किसी भी घटना के प्रति उपस्थित सभी पदाधिकारीयों और सदस्यों से एक जुट होकर विरोध में आवाज उठाने का आवाहन किया। बैठक के दौरान राष्ट्रीय संगठन मंत्री नसरीन फातिमा ने आॅनलाइन वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा संबोधित करते हुए महिलाओं के साथ होने वाली सामाजिक विषमताओं की जानकारी देते हुए सभी सदस्यों की एकजुटता और निर्भया सेना के प्रति सदभाव बनाए रखने के लिए धन्यवाद दिया। बैठक को उपाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा संगठन मंत्री राजेश कुमार,रामप्रताप,शेषमणि पाण्डेय, गौरीशंकर ने भी संबोधित किया। इस दौरान चंदप्रकाश त्रिपाठी, राम उजागिर प्रजापति, संदीप कुमार, मुन्नीलाल साहनी, दिनेश कुमार पाण्डेय, योगेंद्र पाण्डेय, रामसिंह वर्मा, संदीप, टीपू, मनीष मिश्रा, आरिफ अंसारी, अमितेश शर्मा, मनोज वर्मा,कृष्ण कुमार पाण्डेय, शुभम त्रिपाठी,मदन मोहन पाण्डेय, रविन्द्र कुमार, दीपक, शिरोमणि मिश्रा, रामवृक्ष वर्मा,आदि मौजूद रहे।

Transcript Unavailable.

अपने ही शहर में गरजा सीएम योगी का बुलडोजर, लोगों ने मांगी पांच दिनों की मोहलत

25 कालोनियां होगी वैध, तीन लाख लोगों को राहत।

नगर निगम की तीन परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री ।

महायोजना - 2031 आज से होगी प्रभावी ।

Transcript Unavailable.