महाशिवरात्रि पर गोरख नगरी आ सकते हैं सीएम योगी इन तीन बड़ी योजनाओं को कर सकते हैं शिलान्यास

शहर के आबादी अस्पतालों पर बढ़ेगी शक्ति 40 नए पंजीकरण के लिए आवेदनों की भी होगी फिर से जांच

कृषि छात्रों ने बताई स्मार्ट फार्मिंग की तकनीक

नगर निगम सदन में उठा जिस सर्वे का विरोध कहा ऐसा ना हो वोट मांगने जाएं और जनता ही भगा दे

सीएम योगी रखेंगे पशु चिकित्सा महाविद्यालय की आधारशिला देंगे 49 विकास परियोजनाओं की सौगात

पूर्व विधायक की सादगी पद सम्मान रहते भी बेटों को एक स्थाई छत नहीं मयस्सर कर सके

गुणकारी संतरे का छिलका भी चमत्कारी लाभ जानकर हैरान रह जाएंगे आप। आइए आज आपको बताते हैं कि संतरे के छिलके को पानी में उबालने से आपके घर का कितना काम हो सकता है। संतरे का छिलका दाग साफ करने के साथ-साथ चीजों को चमकाने में भी मदद करेगा। संतरा केवल सेहत के लिए ही नहीं बल्कि यह आपके घर में साफ सफाई के लिए भी काम आता है। अगर आप संतरे के छिलके को फेंक देते हैं, तो इस आर्टिकल को सुनने के बाद ऐसा नहीं करेंगे। क्योंकि संतरे का छिलका आपके घर की सफाई में कई तरह से मदद करेगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको संतरे के छिलके का घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं। संतरे के छिलके गार्डनिंग में भी काम आएंगे घर के बागीचे में लगे पौधों को अगर कीड़े खा रहे हैं, तो आप संतरे के छिलके की मदद से उनका ख्याल रख सकते हैं। कीड़ों को भगाने के लिए संतरे का छिलका सबसे ज्यादा फायदेमंद है। इसके लिए सबसे पहले आपको एक बर्तन में ग्लास पानी डालकर छिलके को उबालना है। इसमें आप नींबू की कुछ बुंदे डालें और उबलने दें। जब पानी का रंग बदल जाएगा, तो पानी को ठंडा कर लें और आप इसे एक बोतल में भर दें। अब आप इस स्प्रे को पौधों पर छिड़कें। ये पानी आपके पौधे के पत्तों और फूलों पर भी जाएगा। संतरे की महक से कीड़े भाग जाएंगे। अगर आप बर्तनों पर लगे दाग और नल के पीलेपन या पानी के दाग को हटाना चाहते हैं, तो उसे भी संतरे के छिलके से साफ कर सकते हैं। इसके लिए आप संतरे के छिलके को पानी में उबालें और इसमें बर्तन धोने वाले लिक्विड को डालें। इसके बाद आप दाग को ब्रश की की मदद से चमकाएं। आप देखेंगे कि बर्तन पूरी तरह से चमक जाएगा। साथ ही,घर के पुराने नल भी बिल्कुल नए जैसे चमकने लगेंगे। इसके लिए आपको सबसे पहले एक बर्तन में 1 ग्लास पानी लेना है। इसमें आप नमक मिलाएं और संतरे के छिलके को डाल दें। अब पानी को तब तक उबलने दें, जब तक पानी का रंग नहीं बदलता। इसके बाद आप पानी को ठंडा करें और एक बोतल में भरे। इस स्प्रे का इस्तेमाल आप घर में लकड़ी के दरवाजे और शीशे की सफाई के लिए सकते हैं। इससे इनकी चमक बनी रहती है और साफ सफाई के लिए किसी तरह के लिक्विड की भी जरूरत नहीं पड़ती। इतना ही नहीं बल्कि संतरे के छिलकों को धूप में सुखाकर उसका बारीक चूर्ण बनाकर दांतों को साफ करने तथा घरेलू बर्तनों को चमकाने के लिए भी काम में लाया जाता है।

Transcript Unavailable.