गोरखपुर फल मंडी भाव 8 जनवरी

एक कार्यक्रम के दौरान गोरखपुर पहुंचे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि दिल्ली और पंजाब में अगर घरेलू बिजली बिल माफ हो सकता है तो पूरे देश में क्यों नही, उन्होंने कहा कि सभी पार्टिया अपने-अपने संगठन को मजबूत करने में लगी हुई है। उसी कड़ी में भारतीय समाज पार्टी का कार्यक्रम आज हमारे पार्टी के पदाधिकारी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में गोरखपुर में रखा गया है।टीम द्वारा जब गांव गांव जाकर संगठन को मजबूत करने कार्य पूरा कर लिया जाता हैं।तो एक साथ लोगो को संबोधित करने के लिए सभा का आयोजन किया जाता है इसी क्रम में आज यहा सभा का आयोजन हुआ है। उत्तर प्रदेश के 75 जिलों और बिहार के 38 जिलों में घूम के देखा है। जिसमे यह पता चला कि लखनऊ या दिल्ली से जो भी योजनाए गरीबो के लिए चलाई जाती है, उन योजनाओं को आज भी तमाम गरीब, वंचित शोषित लोगो को जानकारी नही है। जैसे अभी साल भर से सभी विधायकों को 25 लाख रुपये किसी भी गरीब को इलाज में मदद के लिए दिया जा रहा है। ऐसे ही तमाम कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता को मालूम नहीं है। इसलिए जनता को कहा तक पहुंचाने और शिक्षा व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ ही उन्हें रोजगार के बारे में जानकारी देना हैं।एक देश एक राशन कार्ड का कानून बन सकता है।तो एक देश एक समान शिक्षा का कानून भी बनना चाहिए।जब पंजाब और दिल्ली में घरेलू बिजली का बिल माफ हो सकता है।तो पूरे देश में घरेलू बिजली का बिल माफ होना चाहिए। हमने अध्यन किया है।कि दुनिया के तमाम देशों में गरीबो का मुफ्त इलाज हो रहा है। इस बात को लेकर हमारी पार्टी लगातार आंदोलन करती रही है।और आगे भी करती रहेगी।हमारे युवाओ के पास बीए बीकॉम के अलावा तमाम डिग्रिया होने के बावजूद वो बेरोजगार बैठे हैं।आज के युवाओं को रोजगार की जरूरत है।हमारी पार्टी का मानना है कि कक्षा चार से लेकर डिग्री मिलने के बीच में ही बच्चों को मोटरसाइकिल,कूलर बनाने से लेकर एसी बनाने तक की जानकारी के लिए पाठ्यक्रम में सैकड़ो विषयो को शामिल किया जाए।ताकि हमारे बच्चे पढ़ाई के साथ एक हुनर की भी हासिल कर मिले।और स्कूल छोड़ने के बाद अगर उन्हें नौकरी नहीं मिलती है तो अपने हुनर के दम पर वो खुद अपना रोजगार कर सके।यूपी सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल होने को लेकर उन्होंने कहा कि सौ प्रतिशत मुझे मंत्रीमण्डल में शामिल किया जाएगा।अगर मगर का कोई सवाल ही नहीं है।अब राजभर दिल्ली जा चुका है। राजभर जब कदम बढ़ाता है तो पीछे नही हटता है।जेपी नड्डा जी से 29 तारीख को और 4 तारीख को गृह मंत्री जी से मेरी मुलाकात हुई है।अभी खरमास चल रहा है खरमास बीतने के बाद किसी भी दिन विस्तार होगा और मुझे मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी। लोकसभा चुनाव में सीट बटवारे को लेकर उन्होंने कहा कि हम एनडीए में शामिल है। इसलिए लोकसभा में हमको सीटे जरूर मिलेगी। हमारे पहलवान चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। हम दमखम के साथ लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

गोरखपुर सब्जी मंडी भाव 8 जनवरी

गोरखपुर में सड़क चौड़ीकरण के मुद्दे पर योगी सेवक संतोष वर्मा एवं आशीष गुप्ता के नेतृत्व में गोरखपुर का प्राचीन मार्केट पांडे हाता व्यापार मंडल, सराफा व्यापार मंडल, जटाशंकर व्यापार मंडल, धर्मशाला बाजार व्यापार मंडल, आर्य नगर व्यापार मंडल, रेती चौक व्यापार मंडल, गीता प्रेस व्यापार मंडल, बक्शीपुर व्यापार मंडल, नखास व्यापार मंडल के एक दो दो व्यापारीगढ़ उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुरु गोरखनाथ मंदिर में मुलाकात किया और सड़क के चौड़ीकरण में होने वाली दुकानदारों के दुकान काटने के संबंध में और बेरोजगार होने के संबंध में गुहार लगाई। इस पर मुख्यमंत्री ने सभी व्यापारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि आप लोग घबराऐ मत हम व्यापारी हित को सोचकर ही रोड का चौड़ीकरण करवा रहे हैं। सड़क से बिजली के तार अंडरग्राउंड होगी नाली भी अंडरग्राउंड होगी, रोड में डिवाइडर पतला होगा और व्यापारी हित में दुकानों की कटान कम से कम होगा, मैंने अधिकारियों को फिर से नापने का आदेश दे दिया है दुकानों की कटान बहुत ही नॉमिनल होगा चौड़ीकरण होने से व्यापार बढ़ेगा गोरखनाथ मंदिर रोड एवं मेडिकल कॉलेज रोड की तर्ज पर व्यापार बढ़ेगा और सभी व्यापारियों को लाभ होगा इस पर सब व्यापारी संतुष्ट हुए। सीएम योगी ने कहा की रोड के चौड़ीकरण के समय अधिकारी गढ़ व्यापारीगढ़ से अलग से एक बार तो मैं बैठूंगा यदि कोई समस्या होगी तो उसका निदान होगा।

गोरखपुर। पिपराइच पुलिस ने मारपीट कर गम्भीर रुप से घायल करने के आरोप में 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है। अभियुक्त संजय कुमार त्रिपाठी पुत्र त्रियुगीनारायण त्रिपाठी निवासी मायानगरी जंगल छत्रधारी थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर का रहने वाला है।

गोरखपुर। राजघाट पुलिस ने धोखाधड़ी करने के आरोप में 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वांछित अभियुक्त संतोष कुमार पुत्र सुभाष चन्द्र निवासी हुमायूपुर उत्तरी माली टोला थाना गोरखनाथ का रहने वाला है।

गोरखपुर। बेलघाट पुलिस ने अभियुक्त शमशेर निषाद पुत्र राजेन्द्र निषाद वर्ष निवासी ग्राम भभया नया वगिहवा टोला थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर को 20 ली0 अपमिश्रित अवैध कच्ची शराब व 300 ग्रा0 नौसादर व 500 ग्राम यूरिया व बरामद कुल एक सौ तीस रुपया के साथ गिरफ्तार किया गया।

पक्ष विपक्ष कड़ी संख्या 38 न्याय संहिता में बदलाव

गोरखपुर। बेलघाट थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 65 बेलघाट की क्षेत्र पंचायत सदस्य स्वाति शाही आज शास्त्री चौक स्थित प्रेस क्लब पहुंची और उन्होंने बताया कि उनकी संपत्ति को दिसंबर 2023 में एक पूर्व विधायक उसके पुत्र जो पूर्व ब्लाक प्रमुख रह चुके हैं उन्होंने उनके मकान को कब्जा कर लिया है। इस संबंध में तमाम अधिकारियों से शिकायत के बाद वह मुख्यमंत्री से भी जनता दरबार में मिल चुकी है लेकिन अब तक न्याय नहीं मिल पाया है।

राजीव की डायरी लड़कियों के शिक्षा ना हो अधूरी