Transcript Unavailable.

गोरखपुर अनाज मंडी भाव 14 जनवरी

सीएम योगी ने महिलाओं को दिए मुफ्त सिलाई मशीन बोले आत्मनिर्भर बनाना सबसे जरूरी

विरासत संजोने में कमाल का हुनर रखते हैं भारतवासी सीएम योगी बोले

Transcript Unavailable.

गोरखपुर फल मंडी भाव 14 जनवरी

गोरखपुर सब्जी मंडी भाव 14 जनवरी

गोरखपुर। लूट की फर्जी सूचना का थाना गीडा पुलिस द्वारा 24 घण्टे के अन्दर अनावरण किया गया। थाना प्रभारी गीडा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लूट की फर्जी सूचना का 24 घण्टे के अन्दर अनावरण करते हुए व जेवरात बरामद किया गया ।बताते चलें कि 12 जनवरी 2024 को एक आवेदक द्वारा गीडा थाना स्थानीय पर सूचना दी गयी कि इनकी पत्नी घर पर अकेली थी। समय लगभग 6.20 बजे दो से तीन युवक घर मे घुसकर मेरी पत्नी को पकड़ कर उसको कमरे में ले जाकर घर में रखा आलमारी, बेड, बाक्स सभी को तोड़कर रखा जेवरात, हार, टीका, मंगलसूत्र, झूमका व आलमारी में रखा लगभग 5 हजार रुपये सब उठा ले गये तथा मेरी पत्नी को मारे पीटे और फरार हो गये। उक्त सूचना पर तत्काल सूचना पाकर थाना स्थानीय के पुलिस टीम व पुलिस अधीक्षक उत्तरी, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज द्वारा मौके पर पहुँचकर आवेदक की पत्नी पूनम पाण्डेय व पड़ोसियों से पूछताछ व अन्य साक्ष्यों से पाया गया कि आवेदक की पत्नी अपने पति से जेवरात को छुपाने के लिए व बच्चों के भविष्य के लिए जेवरात को घर के अन्दर बने मंदिर के पीछे छुपाकर रख दिया था। पूछताछ के दौरान ही आवेदक की पत्नी ने स्वयं अपने घर के अन्दर बने मंदिर के पीछे से एक पर्स मे रखे जेवरात को निकालकर दिया। सभी जेवरात उसी पर्स के अन्दर पाये गये तथा बताया कि यह वही जेवरात है जिसकी सूचना मेरे पति ने थाने पर दिया था। 05 हजार रुपये के बारे मे पूछने पर शिकायतकर्ता की पत्नी ने बताया कि मैने पैसे के बारे मे झूठी सूचना दिया था। घटना की जाँच से यह तथ्य प्रकाश में आया है कि उपरोक्त सूचना मनगढंत, निराधार व असत्य है।

गोरखपुर। अयोध्या जी में आगामी 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर के आम जन में खासा उत्साह है यही आज गोरखपुर महानगर के चेतन चौराहे पर देखने को मिला जब चौराहे पर किन्नर समाज के लोगों के साथ आम जन भी श्री राम की आगमन के प्रसन्नता में नृत्य किया एवं सोहर भजन कीर्तन का कार्यक्रम किया गया। गोरखपुर महानगर के चेतना चौराहे पर आज विश्व हिंदू परिषद राष्ट्र वंदन समिति एवं युवा दर्पण के संयुक्त तत्वाधान में पिछले 11 तारीख से अनवरत चल रहे भजन कीर्तन के क्रम श्री राम भजन एवं किन्नर समाज द्वारा प्रभु के आगमन की खुशी में सोहर एवं मंगल पाठ गया। कार्यक्रम की शुरुआत किन्नर समाज की महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी राष्ट्र वंदन समिति के प्रदेश अध्यक्ष विजय खेमका ज्योतिषाचार्य नरेंद्र उपाध्याय प्रोफेसर सुषमा पांडेय वरिष्ठ अधिवक्ता पी के दुबे ने भगवान श्री राम दरबार के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर किया। तत्पश्चात छोटी बच्ची मानवी ने सुंदर नृत्य से सब का मन मोह लिया। आए हुए भजन गायको में भोला यादव सीमा और शालिनी समेत रविराज ने राम के भजनों पर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। आम जनता का उत्साह एवं श्रीराम के प्रति प्रेम तब और निखार के सामने आया जब किन्नर समाज के लोगों ने चेतन चौराहे पर सोहर विवाह और बधाइयां गाते ताली बजाते हुए भगवान श्री राम के आगमन की खुशी में बधाइयां दी।उन्होंने गया *दशरथ के चारों खेले लाल आगंवा खेले* *दशरथ घर जन्मे रामअयोध्या सज रही फूलन से* *जानकी को ब्याह ले राम जनकपुर निको न लगे* आदि सोहर गीतों से उपस्थित लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया और सर्व समाज को राम मंदिर में आने का आमंत्रण दिया और भगवान श्री राम के आने की खुशी में नृत्य किया। किन्नर समाज की महामंडलेश्वर कनकेश्वरीनंद गिरी ने बताया कि यही वह समाज है जिसने 14 साल भगवान के साथ वनवास काटा था क्योंकि भगवान श्री राम जब तमसा नदी पार कर वनवास जा रहे थे तो उन्होंने अपने अयोध्या वासियों को आदेश दिया कि सभी नर नारी अयोध्या को वापस लौट जाए लेकिन वहां उपस्थित किन्नर समाज नहीं जा पाया क्योंकि भगवान ने केवल नर और नारियों को जाने का आदेश दिया था वह समाज वहीं पर तमसा नदी के तट पर 14 वर्षों तक भगवान के लौटने की प्रतीक्षा करता रहा जब भगवान श्री राम लौट के आए तो उन्होंने प्रसन्न होकर के समाज को आशीर्वाद दिया कि कलयुग में इस समाज का मान सम्मान बहुत बढ़ेगा आज हम सबके लिए और भी प्रसन्नता का विषय है कि आज इस कार्यक्रम में हम सबको भगवान श्री राम की आगमन की खुशी में मंगल पाठ सोहर एवं विवाह गाने का अवसर प्राप्त हो रहा है कि हम लोग के लिए अत्यंत प्रसन्नता एवं उत्साह का विषय है। सोहर गायन के कार्यक्रम में किन्नर समाज से किन्नर कोमल किन्नर शिल्पी किन्नर मुस्कान किन्नर सिंदूर आदि ने भगवान श्री राम प्रभु के आगमन की प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम में मंच संचालन दुर्गेश त्रिपाठी एवं आए अतिथियों का आभार ज्ञापन नैना सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता पी के दुबे विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री शीतल मिश्रा राष्ट्र वंदन युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष देवीलाल गुप्ता उपाध्यक्ष मनोज शशिकांत गुप्ता मुकेश दुआ हरिकेश राम त्रिपाठी राजू लोहारुका सिद्धि गुप्ता वेदांत सिंह उमंग सिंह अनीता गुप्ता माया गुप्ता रागिनी श्रीवास्तव विनीत पांडे रीता शर्मा मधु पोद्दार निधि श्रीवास्तव बच्ची सिंह शालिनी गुप्ता लक्ष्मी गुप्ता संगीता मद्धेशिया रूपरानी दीपमाला राहुल गुप्ता अमरदीप समय सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु एवं जन उपस्थित रहे।

गोरखपुर। मकर संक्रांति पर्व पर गोरखनाथ मंदिर में लगने वाले "खिचड़ी मेला" एवम भारत सरकार के निर्देशानुसार 14 जनवरी से 21 जनवरी तक चलने वाले "स्वच्छ तीर्थ" कार्यक्रम के दृष्टिगत नगर निगम गोरखपुर द्वारा पूरे गोरखनाथ मंदिर परिसर की बिजली की रंग बिरंगी झालरों एवम फूलों से सजावट कराई गई है। नगर निगम गोरखपुर द्वारा खिचड़ी मेला को जीरो वेस्ट त्यौहार के रूप में मनाया जाएगा पूरे मंदिर परिसर को नो प्लास्टिक जोन घोषित किया गया है। त्यौहार में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए थैला बैंक की स्थापना की गई है। नगर निगम द्वारा जगह-जगह डस्टबिन भी रखे गए हैं। मंदिर से निकलने वाले अपशिष्ट के निस्तारण के लिए भरपूर मात्रा में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन गाड़ियां भी लगाई गई है। नगर निगम गोरखपुर 14 जनवरी से शुरू होने वाले स्वच्छ तीर्थ अभियान के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए पूरी तैयारी की गई है। नगर निगम द्वारा पूरे मेला परिसर में लोगों को प्लास्टिक का उपयोग न करने आरआरआर के सिद्धांतों एवं वेस्ट टू वेल्थ हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जाएगा। मंदिर परिसर में आने वाले जरूरतमंदों के लिए आरआरआर सिद्धांत पर आधारित रूसे कपड़ों का स्टाल भी लगाया गया है। स्वच्छ तीर्थ अभियान की तैयारी हेतु नगर निगम द्वारा सभी धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत प्लास्टिक फ्री सिटी गार्बेज फ्री सिटी क्लीन सिटी के सिद्धांतों को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही कचरा युक्त गार्बेज वन रेनवाल पॉइंट पर विशेष अभियान चल करके इन पॉइंट्स पर सौंदरीकरण का कार्य कराया जाएगा। नगर आयुक्त द्वारा इसके लिए समस्त जोनल अधिकारी सफाई निरीक्षक एवं सफाई सुपरवाइजर को निर्देश जारी कर दिया गया है।