Transcript Unavailable.

गोरखपुर फल मंडी भाव 30 दिसम्बर

गोरखपुर सब्जी मंडी भाव 30 दिसम्बर

सुरेंद्र बहादुर सिंह की जयंती पर खेल प्रतियोगिता और विज्ञान प्रदर्शनी का अयोजन खजनी गोरखपुर।। खजनी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख रहे स्वर्गीय सुरेंद्र बहादुर सिंह उर्फ गुड्डू सिंह की जयंती पर वीर बहादुर सिंह ग्रुप आॅफ काॅलेज के विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रतीकूल परिस्थितियों से घबराना नहीं चाहिए,प्रतिकूलताएं जितनी अधिक होंगी सफलता उतनी ही बड़ी होगी। 21वीं सदी में ज्ञान, विज्ञान, तकनीकी और प्रतिभाओं से संपन्न देश ही दुनियां का प्रतिनिधित्व करेगा। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा आयोजकों को बधाई दी। ब्लॉक प्रमुख अंशु सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को अवसर देकर उन्हें ऊंचे मुकाम पर पहुंचाने और सुरेंद्र बहादुर सिंह के अधूरे सपने को पूरा करेंगी। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिकेश राम तिवारी ने कहा कि विषम परिस्थितियों में धैर्य का परिचय देते हुए ब्लॉक प्रमुख अंशु सिंह ने अपने उत्तरदायित्वों को भली प्रकार से संभाला है। कार्यक्रम का संचालन अंशुमालीधर भक्ति द्विवेदी और पीजी कॉलेज की छात्राओं ने किया कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गुलाब सिंह ने किया। इस अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं तथा विज्ञान प्रदर्शनी में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व सभी आगंतुकों और अतिथियों के द्वारा सुरेंद्र बहादुर सिंह के चित्र पर माल्यार्पण पुष्पार्चन और दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान बीडीओ रमेश शुक्ला, आयूष सिंह,डॉ.के.पी.चौरसिया, नीलांबुज सिंह, सत्येंद्र सिंह, संजय सिंह, रोली सिंह, बीपत यादव, संजय यादव सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी अभिभावक और क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

सर्दियों का मौसम आते ही गर्म कपड़े बाहर आ जाते हैं। इस मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए स्वेटर,शॉल,हीटर और अलाव का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इनसे हमारा शरीर सिर्फ बाहर से गर्म रहता है,जो कि स्वस्थ्य रहने के लिए पर्याप्त नहीं है यदि हम अपने शरीर को अंदर से गर्म रखना चाहें तो इसके लिए हमें अपनी डाइट में कुछ ऐसी चीजें शामिल करनी होंगी जो कि न सिर्फ हमें एनर्जी दें बल्कि बीमारियों से भी बचाऐं। तथा सर्दी, जुकाम,थकान जैसी समस्याओं से निजात मिल सके। यहां तक कि इन के सेवन से हम सर्दी से होने वाले सभी दुष्प्रभाव से बच सकते हैं। सर्दियों में दूध,घी,अंजीर,खसखस, तिल,मूंगफली,दालचीनी,गुड़,शहद,खजूर,छुहारे,हल्दी,अदरक,केसर,लौंग,लहसुन,काॅफी आदि हमें भीतर से गर्म रखने में मददगार होती हैं। शहद का स्वाद मीठा और पोषक तत्वों से भरपूर होता है शहद का सेवन सर्दियों के दिन में बहुत फायदेमंद है। ये हमारे शरीर को ऊर्जा देता है और प्रतिरक्षा प्रणाली बढ़ाने के साथ मजबूती भी प्रदान करता है। इससे गले में हुई खराश को भी दूर किया जाता है। देसी घी में फैटी एसिड पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जो हमारे शरीर के तापमान और गर्मी को संतुलित बनाए रखता है। सर्दियों के मौसम में घी का नियमित रूप से सेवन करना बहुत फायदेमंद है। गुड़ की तासीर गर्म होने के कारण इसे भी आप सर्दियों के मौसम में अपने भोजन में शामिल कर सकते हैं।गुड़ में भरपूर कैलोरी पाई जाती है,इसका इस्तेमाल मीठे पकवान बनाने में कर या ऐसे भी खा सकते हैं। गुड़ के सेवन से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। सर्दियों में दालचीनी का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जिसके कारण शरीर में गर्माहट पैदा होती है। अगर आपको खांसी की समस्या है तो आप दालचीनी का पानी पी सकते हैं। सरसों में एलिल आइसोथियोसाइनेट नाम का कंपाउंड मौजूद होता है, जो मनुष्य के शरीर के तापमान को बेहतर रखने में सहायक है,शरीर को गर्म रखने के लिए सरसों के तेल का सेवन कर सकते हैं।

तहसील क्षेत्र के बेलभदरा चक कटयां सुरैनी गांव के दर्जनों एकड़ गेहूं और रबी की फसलें पानी में जलमग्न हो गई हैं। सरयू नहर कैनाल में रिसाव के कारण नहर का तटबंध टूटने से अचानक खेतों में तैयार फसलों में पानी भर गया और खेत जलमग्न हो गए। नहर का पानी भरना अभी भी जारी है। वहीं रबी की फसलों के पानी में डूबने से किसानों को भारी नुक़सान हुआ है। बीती रात से ही अचानक पानी भरना शुरू हुआ वहीं मौसम में आए बदलाव से गुरूवार 28 दिसंबर से ही क्षेत्र में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। जिससे लोग अपने घरों में दुबके हुए हैं। ऐसे में अचानक खेतों में पानी भरने से किसानों की रबी की फसलों को भारी क्षति हुई है। स्थानीय किसानों में विरेंद्र, संतोष, दीनानाथ गुप्ता,रमेश,राम अशीष, रामजियावन, छांगुर, दीपक,दुर्गेश आदि ने बताया कि मंहगी जुताई बुवाई सिंचाई और खाद के खर्च के बाद अच्छी फसल और पैदावार की उम्मीद थी लेकिन अचानक खेतों में पानी भरने से हमारी फसलें चौपट हो गई हैं।

Swasth rahane ke liye healthy food le aur Mask & senitaizer ka use kre