गोरखपुर। सेंट ऐंड्रयूज कॉलेज गोरखपुर में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्ति करण योजना के अंतर्गत आज बचे हुए सभी छात्रों को स्मार्टफोन का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 सी0ओ0 सैमुएल ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार की यह योजना बहोत ही दूरदर्शी है। यह छात्रो के आन-लाइन शिक्षा में काफी मददगार साबित होगा। इस स्मार्टफोन का प्रयोग हमेशा आप सकारात्मक दृष्टि से करना ही इस योजना की सही सार्थकता साबित होगी। इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए स्मार्टफोन वितरण नोडल अधिकारी डॉ0 जे0 पी0 यादव ने कहा कि वर्तमान समय आन-लाइन शिक्षा से जुड़ने का है इसलिए सरकार भी उच्च शिक्षा में आन-लाइन शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्मार्टफोन छात्रों को उपलब्ध करा रही है। स्वामीविवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना के अन्तर्गत बी0ए0, बी0एस.सी0 तथा बी0काम0 तृतीय वर्ष सत्र 2022-23 के उत्तीर्ण जिन विद्यार्थियों का सूची में नाम है और किसी कारणवश अभी तक अपना स्मार्टफोन प्राप्त नहीं कर पाये है, वे दिनांक 23-01-2024 को वाणिज्य विभाग से प्रातः 11ः00 बजे से 02ः00 बजे तक अपना स्मार्टफोन प्राप्त कर सकते है।
शहर में बैडमिंटन खिलाड़ियों को मिलेगा एक और कोर्ट सभी होंगे सिंथेटिक
बंद कमरे में ना जलाएं अलाव जहरीली गैस से घट जाएगा दम
गोरखपुर में 20 जनवरी तक छुट्टी का आदेश ऑनलाइन क्लास से होगी परीक्षा की तैयारीगोरखपुर में 20 जनवरी तक छुट्टी का आदेश ऑनलाइन क्लास से होगी परीक्षा की तैयारी
कलेक्ट्रेट की नई इमारत में डीएम एस एस पी के अलग होंगे ब्लॉक भेजी गई डीपीआर
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री पहुंचे गोरखनाथ मंदिर दर्शन कर लिया आशीर्वाद
गोरखपुर अनाज मंडी भाव 19 जनवरी
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
