खजनी गोरखपुर।। कस्बे में थाने के पीछे बांसगांव मार्ग पर सड़क के किनारे खुले में लगने वाली मीट मुर्गा और मछली की दुकानों से निकलने वाले अपशिष्ट कचरे पंख और मांस के टुकड़ों को कुत्ते बिल्ली और कौवे जैसे जानवर खाने के लिए उठा कर ले जाते हैं, और आसपास के घरों के छत आंगन और दरवाजे के सामने बिखेर देते हैं। स्थानीय लोग इस समस्या से परेशान हो चुके हैं।आलम यह है कि कोई सूर्य भगवान को अथवा शंकर जी को जल चढ़ाने के लिए स्वच्छ पूजा के लोटे में पवित्र जल लेकर निकलता है उसी समय कौवा उपर से मांस का टुकड़ा गिरा देता है। आरएसएस के खंड धर्म जागरण प्रमुख विमलेश तिवारी ने बताया कि दुर्गा मंदिर के बगल में मुर्गा मीट की दुकानों से मांस और पंख ले आ कर जानवर मंदिर के सामने छोड़ जाते हैं। वस्त्र व्यावसाई विजय कुमार भरतिया, अंम्बे प्रसाद भरतिया, ज्वाला भरतिया,जगदंबे भरतिया ने बताया कि यह रोज की समस्या है। कई बार तहसील प्रशासन और थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है। शिकायत करने के बाद सिर्फ दो चार दिन तक कुछ ठीक रहता है, लेकिन कुछ ही दिनों बाद फिर वही हालत हो जाती है।स्थानीय लोगों में सुनील तिवारी, प्रदीप तिवारी,ओमप्रकाश तिवारी, गुलाब तिवारी, अतुल तिवारी आदि ने बताया कि घरों के पास खुले आम लगने वाली मीट मुर्गा और मछली की दुकानें ही इस समस्या की जड़ है। मांस मछली के शौकीन बढ़ गए हैं रोज दुकानें लगती हैं और दर्जनों की संख्या में कुत्ते बिल्ली और कौवे आदि मांसाहारी जानवर मांस के टुकड़े आसपास ले आ कर बिखेर जाते हैं। व्यापार मंडल खजनी के अध्यक्ष रामवृक्ष वर्मा ने बताया कि मांस मछली की दुकानें कस्बे में लोगों के घरों से दूर लगनी चाहिए। बता दें कि खजनी थाने के ठीक पीछे लगने वाली मांस मछली के कारोबारियों की ऐ दुकानें शाकाहारी लोगों के लिए समस्या की जड़ बनी हुई है। आक्रोशित लोगों का कहना है कि प्रभु श्रीराम की प्राणप्रतिष्ठा को लेकर हर तरफ स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है लेकिन हमारी इस समस्या की ओर स्थानीय प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

खजनी गोरखपुर।। अखिल भारतीय ग्रामप्रधान संघ के जिलाध्यक्ष इं.रूद्र प्रताप सिंह को आगामी 26 जनवरी राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजभवन लखनऊं में सम्मिलित होने का आमंत्रण मिला है। राजभवन से आमंत्रण पत्र मिलने पर खजनी ब्लॉक क्षेत्र के दर्जनों गांवों के ग्रामप्रधानों ने हर्ष जताया और फूल माला पहनाकर उन्हें बधाई दी है। वहीं ग्रामप्रधान प्रतिनिधि इं.रूद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गोरखपुर मंडल (परिक्षेत्र) से सिर्फ उन्हें ही निमंत्रण पत्र प्राप्त हुआ है, सभी ग्रामके प्रति आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व पर राजभवन से आमंत्रण मिलने पर उन्हें गर्व हो रहा है और यह सम्मान क्षेत्र के सभी ग्रामप्रधान साथियों को प्राप्त हुआ है। राजभवन से माननीया महामहिम राज्यपाल महोदया द्वारा भेजे गए पत्र में ग्रामप्रधान श्वेता सिंह को आमंत्रित करते हुए लिखा गया है कि भारत के 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर श्रीमती आनंदीबेन पटेल, माननीया राज्यपाल, उत्तर प्रदेश द्वारा आपको राजभवन, लखनऊ में 26 जनवरी,2024 शुक्रवार, सायंकाल 16.00 बजे स्वल्पाहार के लिए सहर्ष आमंत्रित करती हैं। आमंत्रण पत्र मिलने पर खजनी ब्लॉक के ग्रामप्रधान संघ अध्यक्ष प्रधान राकेश यादव,रावतडांड़ी गांव के ग्रामप्रधान गणेश यादव,मंझरियां गांव के ग्रामप्रधान आदर्श सिंह,चरनाद गांव के जितेंद्र यादव, बासियाखोर गांव के ग्रामप्रधान संतोष सिंह,खुटभार के अर्जुन जायसवाल तथा रूद्रपुर ग्रामसभा के ग्रामप्रधान राहुल त्रिपाठी और चंद्रकुमार सिंह सोनू ने फूल माला पहनाकर उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी है।

Paksha vipaksh गाड़ी संख्या 41 चीनी मजे में उलझी नियम और कानून और लगातार जाती जान

गोरखपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के प्रपत्र के अनुक्रम में तथा जनपद न्यायाधीश तेज प्रताप तिवारी के निर्देशन में शुक्रवार को अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रामकृपाल ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान अपर जनपद न्यायाधीश के साथ ही साथ वरिष्ठ जेल अधीक्षक, जेलर व डिप्टी जेलर उपस्थित रहें। अपर जनपद न्यायाधीश द्वारा पाक शाला, पाठशाला, नव निर्मित महिला बैरक, पुरूष बैरक, चिकित्सालय व लीगल एड क्लीनिक का निरीक्षण किया इस दौरान समक्ष आई कमियों के सुधार करने के लिए वरिष्ठ जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि नियमित रूप से बैरक की साफ-सफाई करवाते रहे एवं जिन बंदी के पास अधिवक्ता नही है या ऐसे बंदी जो जमानतदार के अभाव में अभी तक जेल में निरूद्ध है, का प्रार्थना पत्र तैयार कराकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में उपलब्ध करावे जिससे उक्त बंदी के मुकदमें में अधिवक्ता नियुक्त हो सकें।

Transcript Unavailable.

गोरखपुर में 20 जनवरी तक छुट्टी का आदेश, ऑनलाइन क्लास से होगी परीक्षा की तैयारी

गोरखपुर। अगर दो सप्ताह से अधिक समय से खांसी आ रही हो, भूख न लगे, तेजी से वजन घट रहा हो, बलगम से खून आ रहा हो और रात में पसीने के साथ बुखार आता हो तो यह टीबी का भी लक्षण हो सकता है । ऐसे लक्षण वाले लोगों की जांच के लिए इस बार भी गोरखनाथ मंदिर परिसर में चल रहे खिचड़ी मेले में सुविधा उपलब्ध कराई गई है । यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आशुतोष कुमार दूबे ने दी । वहीं, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ गणेश यादव ने अपील की है कि समय से जांच और इलाज शुरू करने से दूसरों तक टीबी संक्रमण की आशंका कम हो जाती है, इसलिए लोग लक्षण दिखते ही जांच के लिए आगे आएं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि टीबी जांच के साथ साथ सम्पूर्ण इलाज की सुविधा सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध है । जिन लोगों में जांच के बाद टीबी की पुष्टि हो जाती है उनका इलाज करने के साथ साथ पांच सौ रुपये प्रति माह उनके खाते में निक्षय पोषण योजना के तहत पोषक तत्वों से भरपूर खानपान के लिए दिये जाते हैं । मरीज के पूरे परिवार की टीबी जांच कराई जाती है और अन्य सदस्यों में टीबी न मिलने पर भी छह माह तक सभी को बचाव की दवा खिलाई जाती है । प्रत्येक टीबी मरीज की एचआईवी और मधुमेह की जांच भी कराई जाती है, ताकि सहरुग्णता के अनुसार टीबी का इलाज किया जा सके। जांच कर यह भी देखा जाता है कि मरीज ड्रग सेंसिटिव (डीएस) टीबी मरीज है या फिर ड्रग रेसिस्टेंट (डीआर) टीबी । डीएस टीबी का मरीज सम्पूर्ण उपचार और पोषक तत्वों से भरपूर खानपान के जरिये मात्र छह माह में ठीक हो जाता है । डीआर टीबी मरीजों को ठीक होने में अठारह माह से दो वर्ष तक का समय लग सकता है । जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2023 के खिचड़ी मेले में 152 संभावित टीबी रोगियों की स्क्रिनिंग की गयी थी । इस दौरान हुई जांच में तीन टीबी के कंफर्म मरीज मिले थे । इस साल 13 से 18 जनवरी तक 164 संभावित टीबी रोगियों की स्क्रिनिंग की जा चुकी है । इनकी जांच के बाद जो कंफर्म टीबी मरीज मिलेंगे उन्हें समुचित इलाज व सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी । टीबी मरीज जब एक बार दवा शुरू कर देता है तो तीन सप्ताह बाद वह संक्रामक नहीं रह जाता है । ऐसे में आवश्यक है कि जल्द से जल्द ज्यादा से ज्यादा मरीजों को ढूंढ कर उनका इलाज शुरू कराया जाए । खिचड़ी मेले में लगे स्टॉल के संचालन व पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी जिला कार्यक्रम समन्वयक धर्मवीर प्रताप सिंह, पीपीएम समन्वयक अभय नारायण मिश्र और मिर्जा आफताब बेग व उनकी टीम को दी गयी है। *हो रहा है प्रचार प्रसार* सहयोगी संस्था वर्ल्ड विजन इंडिया के प्रयासों से टीबी चैम्पियन की मदद लेकर मेले में बीमारी के बारे में जनजागरूकता के भी प्रयास हो रहे हैं। संस्था के जिला समन्वयक शक्ति पांडेय ने बताया कि खिचड़ी मेले में पिछले साल भी यह स्टॉल लगाया गया था। इससे लोगों को जनजागरूकता के साथ मौके पर ही सेवा भी मिल पा रही है। टीबी उन्मूलन में इससे काफी मदद मिलेगी । टीबी चैम्पियन इस कार्य में मदद कर रहे हैं ।

गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में छात्रों का एक प्रतिनिधि मंडल परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन दिया। छात्रनेता अंकित वर्मा ने कहा कि कुछ छात्रों का माइनर सब्जेक्ट(नाथ पंथ) में नंबर नही अंकित हुआ व कुछ छात्रों का कुछ सब्जेक्ट में नम्बर नही अंकित हुआ परीक्षा नियंत्रक महोदय ने तुरंत इस मामले को हल का आश्वासन दिया। इस दौरान छात्रनेता अंकित वर्मा, देव व्रत चंद ,सत्यम सिंह व पत्रकारिता के छात्र अरुण राय और अनुराग मिश्रा उपस्थित रहे।

गोरखपुर। अखिल क्षत्रिय महासभा गोरखपुर मंडल के तत्वावधान में महाराणा प्रताप की 427 वीं पुण्यतिथि गोरखपुर रेलवे स्टेशन के सामने स्थित महाराणा प्रताप की मूर्ति पर माल्यार्पण कर मनाई गई l कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश संरक्षक रघुनाथ सिंह ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महामंत्री रणवीर सिंह, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय प्रवक्ता कालिका सिंह, राष्ट्रीय सचिव मनीष कुमार सिंह ,राष्ट्रीय संस्थापक सदस्य अर्चना सिंह, सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह रहे। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राजस्थान की भूमि सदा ही महापुरुषों एवं वीरों की भूमि रही है उनमें से एक सिसोदिया वंश के महाराणा प्रताप थे। महाराणा प्रताप अपने साम्राज्य देश एवं सर्व समाज की रक्षा जंगल की घास की रोटियां खाकर, सरिता का पानी पीकर, पहाड़ों पर सोकर, कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए किए। वह अकबर से लड़ते रहे परंतु कभी भी अकबर की अधीनता स्वीकार नहीं किए जब कि अकबर का कहना था कि यदि महाराणा प्रताप हमारी अधीनता स्वीकार कर ले तो वह स्वतंत्र होकर के मेवाड़ पर राज्य करें हम उनकी तरफ देखेंगे भी नहीं परंतु अकबर की इस बात को महाराणा प्रताप ने नहीं माना। हल्दीघाटी का भयंकर युद्ध हुआ था उस युद्ध को कवि ने कविता में इस प्रकार से उद्धृत किया है। हल्दीघाटी का युद्ध याद अकबर को जब आ जाता था। कहते हैं अकबर महलों में, सोते-सोते जग जाता था। यह रही महाराणा प्रताप की वीरता की मिसाल वह अपने साम्राज्य, देश एवं सर्व समाज की रक्षा करते हुए 19 जनवरी 1597 को बीरगति को प्राप्त हो गए। आज भी हम उनके वीरता, शौर्य, त्याग,पराक्रम, दृढ़ प्रण को प्रणाम कर उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने का प्रयास करने का संकल्प लेते हैं। इस अवसर पर प्रदेश संरक्षक रघुनाथ सिंह कैलाश सिंह राष्ट्रीय महामंत्री रणबीर सिंह राष्ट्रीय प्रवक्ता कालिका सिंह राष्ट्रीय सचिव मनीष कुमार सिंह जय गोविंद यादव गोरखपुर मंडल संयोजक शंभू नाथ सिंह सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, वीरांगना प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चना सिंह जिला अध्यक्ष इंदू सिंह, जेपी सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, अमरजीत सिंह, अभिषेक सिंह, सुनीता सिंह, आर डी सिंह, रविंद्र प्रताप सिंह ,सौरभ पाल सिंह, कार्तिकेय प्रताप सिंह, मुकेश सिंह, ओम प्रकाश सिंह ,संजीत सिंह उपस्थित रहे।

गोरखपुर। गुलरिहा पुलिस ने लूट का प्रयास करने के आरोप में 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।अभियुक्त कृष्णा मौर्या पुत्र राजकुमार मौर्या निवासी बशारतपुर गांगुली टोला शिव मंदिर के पास थाना शाहपुर गोरखपुर आदित्य चौहान पुत्र मोहन चौहान निवासी बसारतपुर पुराना पेट्रोल पम्प थाना शाहपुर गोरखपुर को कुल 100 ग्राम नशीले पाउडर के साथ गिरफ्तार किया गया।