सड़क हादसे में घायल की मौत, परिवारजनों पर टूटा मूसीबतों का पहाड़। केजीएमयू से चल रहा था इलाज, जिंदगी मौत से जूझ रहे राम प्रसाद ने 65 दिन बाद दुनियां छोड़ी। खजनी गोरखपुर।।‌ थाना क्षेत्र के बिहारी बुजुर्ग गांव के निवासी सड़क हादसे में घायल रामप्रसाद गौड़ की उनके निवास पर बीती रात मौत हो गयी। उनका इलाज केजीएमयू लखनऊ से चल रहा था। मौत के बाद आज अंत्येष्टि राप्ती नदी कालेसर मुक्तिधाम पर की गई। मुखाग्नि उनके बड़े बेटे अमित ने दी। बता दें कि राम प्रसाद 50 वर्ष मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते थे। बीते 27 नवंबर की रात छताई और रक्सानारा गांव के बीच एक जंगली जानवर ने अचानक छलांग लगाकर सड़क पार किया। इस दौरान सड़क पर वाहन से जानवर की टक्कर हो गई।अपना बचाव करते करते समय पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था, जहां स्थिति में सुधार न होने पर डाक्टरों ने केजीएमयू रेफर कर दिया। केजीएमयू में डाक्टरों ने उन्हें दवा देकर घर ले जाने की सलाह देते हुए कहा था कि इन्हें घर ले जाइए सुधार हो जाएगा। किंतु 65 दिन बाद घायल राम प्रसाद ने दम तोड़ दिया। ग़रीबी में जीवन यापन कर रहे परिवारजनों पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। पत्नी और बच्चों का रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार इलाज कराने में परिवार पर लाखों का कर्ज भी हो गया है। पिछले वर्ष बारिश में मकान भी गिर गया था। लेखपाल द्वारा जांच और रिपोर्ट कराने के बाद भी परिवार को आपदा राहत राशि नहीं मिली है।

गोरखपुर। हमारे युवा इस देश के भविष्य है। देश स्वावलम्बी हो, देश के प्रगति के लिए सरकार का उद्देश्य है कि हमारे उद्यमी अपने विकास के साथ-साथ देश के विकास में भी सहभागी बने। देश को आत्मनिर्भर बनाने में उद्यमियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उ0प्र0 खादी बोर्ड के तत्वाधान में क्षेत्रीय कार्यालय, माध्यमिक शिक्षा परिषद् नार्मल कैम्पस, निकट पांडे हाता पुलिस चैकी-गोरखपुर में मण्डल स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में मण्डल स्तरीय उद्यमी पुरस्कार का कार्यक्रम में अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि ओ0पी0 आर्य, संयुक्त विकास आयुक्त, गोरखपुर मण्डल ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि देश स्वावलम्बी हो और प्रगति करें, इसके लिए नौकरियां प्राप्त करना हमारा लक्ष्य नहीं होना चाहिए, बल्कि अधिक से अधिक उद्यम लगाकर ढे़र सारे लोंगो को रोजगार प्रदान कर देश को मजबुत करना उद्देश्य होना चाहिए। यही सरकार का भी उद्देश्य है। आयोजन के विशिष्ट अतिथि विनोद कृष्ण, क्षेत्रीय सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद क्षेत्रीय कार्यालय ने कहा कि सरकार द्वारा लायी गयी नई शिक्षा नीति में व्यवसायिक शिक्षा के अन्तर्गत उद्योगो को बढ़ावा देने के लिए प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक पहल की गयी है, जिससे ग्रामीण रोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है। आर0पी0 सिंह, उप सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद् क्षेत्रीय कार्यालय ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार मिलकर उद्यम को बढ़ावा देने के लिए जिसमें उद्यमी को ऋण के साथ-साथ सब्सीडी भी दिया जा रहा है और बाजार भी उपलब्ध कराये जा रहा है। हमें खुशी है कि लोग इसे भरपुर लाभ ले रहे है और देश को आत्मनिर्भर बना रहे है। रवि कुमार शर्मा, सहायक आयुक्त उद्योग ने युवाओं से अपील की कि सरकार अनेक स्वरोजगार योजनाओं से साथ ही ओ0डी0ओ0पी, पी0एम0ई0जी0पी0, मु0मं0ग्रा0रो0यो0 के माध्यम से न केवल बैंक से ऋण उपलब्ध करवा रही है, युवाओं को स्वावलम्बी बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी, ए0के0 पाल ने अपने उदबोधन में विभाग में चल रहे योजनाओं के बारे में विस्तार रूप से बताया। मण्डल स्तरीय उद्यमी पुरस्कार समारोह में सिकन्दर यादव पुत्र सुबई यादव, ग्राम व पो0-मौलागंज, जनपद-महराजगंज को प्रथम पुरस्कार रू0 15000.00 (रू0 पन्द्रह हजार मात्र) तथा अंगवस्त्र व प्रमाण-पत्र भेटकर सम्मानित किया गया, एवं संगम कुमार पुत्र श्यामजी मोदनवाल, ग्राम-जगदीशपुर मठिया बुजुर्ग, पो0-जगदीशपुर, जनपद-गोरखपुर को द्वितीय पुरस्कार रू012000.00 (रू0 बारह हजार मात्र) तथा अंगवस्त्र व प्रमाण-पत्र भेटकर सम्मानित किया गया तथा श्रीमती माया सिंह पत्नी पंकज सिंह, ग्राम व पो0-इन्दूपुर, जनपद-देवरिया को तृतीय पुरस्कार रू0 10000.00 (रू0 दस हजार मात्र) तथा अंगवस्त्र व प्रमाण-पत्र भेटकर सम्मानित किया गया एवं रामनन्द सिंह पुत्र पारस सिंह, ग्राम-बनकटवा, पो0-भरपुरवा, जनपद-कुशीनगर को सांत्वना पुरस्कार तथा अंगवस्त्र व प्रमाण-पत्र भेटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन नवीन पाण्डेय ने किया और आभार ज्ञापन जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, देवरिया, अभय सिंह ने किया।

गोरखपुर। पिपरौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान का शुभारम्भ सीएमओ डॉ आशुतोष दुबे द्वारा किया गया। सीएमओ की मौजूदगी में विद्यालय के 342 विद्यार्थियों को दवा खिलाई गई । जिले के सभी ब्लॉक के 5001 स्कूलों और 4186 आंगनबाड़ी केंद्रों पर एक से 19 वर्ष आयु वर्ग के लाभार्थियों को यह दवा खिलाई गई । जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ अभिनव कुमार मिश्र ने महानगर के सिविल लाइन आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को दवा का सेवन कराया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि बच्चों में स्वस्थ आदतों का विकास करके उन्हें कृमि से बचाया जा सकता है और इससे वह खुशहाल जिंदगी जी सकते हैं । शरीर में कृमि संक्रमण के कारण खून की कमी, कुपोषण, थकावट व बीमारी एवं कमजोरी की दिक्कत हो जाती है । इससे बचाव के लिए प्रत्येक छह माह में खिलाई जाने वाली दवा पूरी तरह से सुरक्षित है। इसी कड़ी में एक फरवरी को दवा खिलाई गई है। इसका सेवन शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के सामने ही किया जाना चाहिए। अभियान में किसी कारण दवा न खाने वाले लाभार्थियों के अभिभावक, उनसे जुड़े शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उन्हें पांच फरवरी को मॉप अप राउंड के दौरान इस दवा का सेवन अवश्य करवा दें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आशुतोष कुमार दूबे ने कहा है कि पेट में कृमि संक्रमण को रोकने के लिए बच्चों व किशोर किशोरियों में छह प्रकार की सावधानी जरूरी है । साथ ही उन्हें साल भर में छह-छह माह पर दो बार पेट से कीड़े निकालने की दवा खिलाना आवश्यक है ।

गोरखपुर। उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित अटल आवासीय विद्यालय, ग्राम-पिपरा, सहजनवाँ, गोरखपुर में गोरखपुर मण्डल जनपद-गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, महाराजगंज के उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों तथा कोविड-19 की महामारी के दौरान कोरोना से निराश्रित हुये बच्चों एवं मुख्यमंत्री बालसेवा योजना (सामान्य) के अन्तर्गत पात्र बच्चों हेतु शैक्षिक सत्र-2024-25 के लियेे कक्षा-6 में उपलब्ध कुल 140 सीट (70 बालक एवं 70 बालिकायें) व कक्षा-9 में उपलब्ध कुल 140 सीट ( 70 बालक एवं 70 बालिकायें) पर अटल अवासीय विद्यालय गोरखपुर में प्रवेश के लिए ऑफ़लाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है।पंजीकृत निर्माण श्रमिक की पंजीयन 31.12.2023 को 03 वर्ष पूर्ण कर लिया गया हो एवं नियमित अंशदान जमा किया हो साथ ही कक्षा-06 हेतु छात्रध्छात्रा की जन्म 01.05.2012 से पहले एवं 31.07.2014 के बाद नहीं होनी चाहिए तथा कक्षा-09 हेतु छात्र,छात्रा की जन्म 01.05.2009 से पहले एवं 31.07.2011 के बाद नहीं होनी चाहिए वे आवेदन कर सकते है। आवेदन पत्र किसी भी सामान्य कार्य दिवस में प्रातः 10ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक दिनांक 09.01.2024 से निःशुल्क सम्बन्धित जनपद के श्रम कार्यालय,जिला प्रोवेशन अधिकारी कार्यालय,बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय,जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय,प्रधानाचार्य का कार्यालय, अटल आवासीय विद्यालय, सहजनवाँ एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों से प्राप्त कर पूर्ण रूप से भर कर जमा कर सकते है।अधिकाधिक आवेदन पत्र प्राप्त करने हेतु समस्त श्रम प्रवर्तन अधिकारीयों द्वारा अपने -अपने क्षेत्रान्तर्गत षिकवार भ लगया जा रहा है। जिस क्रम में आज विकास ख्झड सहजनवां में षिविर लगया गया। आवेदन-पत्र जमा करने की अन्तिम तिथि दिनांक 03.02.2024 नियत है। किसी प्रकार की सहायता एवं जानकारी हेतु दूरभाष नं0 इस प्रकार है। गोरखपुर जनपद मो0 नं0-6387506711 महाराजगंज जनपद मो0नं0-9792731919 देवरिया जनपद मो0 नं0-9506496911 कुशीनगर जनपद मो0नं0-9984581938 एवं अटल अवासीय विद्यालय, सहजनवाँ कार्यालय मो0नं0-9889884151 7839556947 अथवा जनपद के श्रम कार्यालय में जाकर सम्पर्क कर सकते है।

सर्प मित्र ने किया दुर्लभ रसेल वाइपर सांप का रेस्क्यू। रसेल वाइपर संरक्षित प्रजाति का घातक विषैला सर्प है। सिकरीगंज खजनी गोरखपुर।। क्षेत्र के मलांव गांव में एक खलीफा के घर से दुर्लभ प्रजाति का संरक्षित वन्य जीवों की श्रेणी में गिना जाने वाला अत्यधिक घातक विषैला रसेल वाइपर सांप पकड़ा गया। वन विभाग को सूचना दिए जाने के बाद जानीपुर गोला बाजार के निवासी सर्प मित्र मोहित कश्यप को बुलाया गया, जो कि सर्प मित्र के रूप में वन्य जीवों को बचाने का काम करते हैं। विशेष प्रजाति के पकड़े गए सांप को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सर्प मित्र मनीष कश्यप ने बताया कि यह एक मादा सर्प है और गर्भवती है, इसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जाएगा। इसके अंडे देने के 4 घंटे में ही बच्चे निकल कर रेंगने लगते हैं। बताया गया कि रसेल वाइपर बहुत ही घातक विषैला सांप होता है। जिसके काटने के बाद पीड़ित व्यक्ति का बचना बहुत ही मुश्किल होता है। धमनियों से इनका घातक जहर हृदय तक पहुंचते ही मौत हो जाती है। इसके काटने वाले स्थान पर त्वचा का सड़ना शुरू हो जाता है। दुर्लभ होता जा रहा रसेल वाइपर सांप आमतौर पर अब बहुत कम पाए जाते हैं। जंगलों में भले ही इन्हें घातक सांपों में गिना जाता है, लेकिन लगातार इनकी संख्या कम हुई है। इसलिए इन्हें संरक्षित करने का काम किया जा रहा है। वन्यजीव संरक्षक ने बताया कि संरक्षित जीवों के मामले में पूरा प्रयास किया जाता है कि किसी भी हाल में इन्हें किसी से भी कोई खतरा न हो।

Paksha vipaksh कड़ी संख्या 43 फर्जी जानकारियां फैलाने से किसका फायदा

खजनी थाने में सेवानिवृत्त सहायक कंपनी कमांडर होमगार्ड की भावभीनी विदाई की गई। सेवानिवृत्ति के बाद होमगार्डों को शासन से कोई सुविधा नहीं मिलती है। खजनी गोरखपुर।‌। थाना परिसर में होमगार्ड खजनी कंपनी के सहायक कंपनी कमांडर रहे जनार्दन धर द्विवेदी के सेवाकाल की आयु पूर्ण होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। समारोह में जिला कमांडेड होमगार्ड मार्कंडेय सिंह और क्षेत्राधिकारी खजनी ओमकार दत्त तिवारी के द्वारा सेवानिवृत्ति पर उन्हें सम्मान पूर्वक फूल माला पहनाकर, श्रीमद्भागवत गीता, अंगवस्त्र और छाता आदि उपहार देकर सम्मानित किया गया। 1 फरवरी गुरुवार को सेवानिवृत्त होने पर सहायक कंपनी कमांडर होमगार्ड जनार्दन धर द्विवेद्वी के विदाई के मौके पर बेहद भावुक हो चले जनार्दन धर द्विवेदी ने अधिकारियों पुलिसकर्मियों और होमगार्डों के द्वारा दिए गए सम्मान पर धन्यवाद और आभार प्रदर्शित किया। क्षेत्र के रूद्रपुर ग्रामसभा के मूल निवासी स्वर्गीय जयनाथ धर द्विवेदी के इकलौते पुत्र जनार्दन धर द्विवेदी ने दिनांक 15 सितंबर वर्ष 1989 को होमगार्ड के रूप में अपने कार्यकाल की शुरुआत की थी और वर्ष 1996 में पदोन्नति के बाद सहायक कंपनी कमांडर के पद पर कार्यरत रहते हुए लगातार लगभग 35 वर्षों तक होमगार्ड खजनी कंपनी में अपनी सेवाएं देते रहे थे। चुनावों के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों में पहुंच कर उन्होंने अपनी ड्यूटी को पूरी निष्ठा लगन ईमानदारी और समर्पित भाव से निभाया था। इसके साथ ही उप जिलाधिकारी खजनी और जिले में वीआईपी ड्यूटी के दौरान भी पूरी सक्रियता और लगन से उन्होंने अपनी जिम्मेदारी पूरी की। 1फरवरी 2024 गुरुवार को कार्यकाल पूरा होने पर सहायक कंपनी कमांडर होमगार्ड के पद से सेवानिवृत्त हुए। अपनी 60 साल की आयु का कार्यकाल पूरा करने पर सहकर्मीयों ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी। इस दौरान जिला कमांडेंट होमगार्ड मार्कंडेय सिंह, क्षेत्राधिकारी खजनी ओंकार दत्त तिवारी ने उनके दीर्घायु और आरोग्य की कामना की और उपहार देकर सम्मानित किया। बता दें कि होमगार्ड के साथ ही एक ख्याति लब्ध लोकगायक के रूप में क्षेत्र में प्रसिद्ध जनार्दन धर द्विवेदी रामचरितमानस और लोक गीतों और भजनों के सुरीले गायक हैं और उनके हजारों लोग उनके गीतों के मुरीद हैं। केंद्र सरकार के अधीन काम करने वाले होमगार्डों को शासन और प्रशासन स्तर पर सेवानिवृत्ति के बाद किसी भी प्रकार की सुविधाएं नहीं दी जाती हैं। विदाई समारोह के दौरान थाने के एसआई मनोज कुमार पांडेय,बीओ होमगार्ड दीपक विश्वकर्मा, पवन यादव,बैजनाथ तिवारी कंपनी कमांडर खजनी,खजनी कंपनी के सभी होमगार्ड और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

गोरखपुर। रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर के रहने वाले बालकृष्ण त्रिपाठी शास्त्री चौक एक्सप्रेस क्लब पहुंचे और उन्होंने रास्ते पर अवैध अतिक्रमण करने वाले दबंग पर कठोर कार्रवाई की मांग की। प्रेस वार्ता के माध्यम से उन्होंने बताया कि रास्ते की जमीन को लेकर हमने नगर निगम से शिकायत किया लेकिन आदेश के बावजूद नगर निगम दबंगों द्वारा रास्ते पर हुए अवैध अतिक्रमण को नहीं हटा रहा है।

Kadi संख्या 3 चलो चले फैजाबाद ब्लॉक भाग 2

गोरखपुर। हॉक स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित राजेश कुमार श्रीवास्तव मेमोरियल अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट - द्वितीय वर्ष का छठा मैच ग्रुप बी से लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी और स्टार इलेवन क्रिकेट क्लब के बीच नीना थापा इण्टर कॉलेज ग्राउंड पर खेला गया। जिसमें लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने फैसला किया। लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 18 ओवरों में 98 रन पर ऑल आउट हो गई, जिसमें कप्तान विशाल यादव ने 40 रन और फरहान खान ने 21 रन बनाया । स्टार इलेवन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आशीष चौहान और मानस चौहान ने तीन - तीन विकेट लिया और सनी यादव ने दो विकेट और प्रियांशु त्रिपाठी ने एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार इलेवन की टीम ने 21 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 99 बनाकर मैच जीत लिया जिसमें अरुण यादव ने 21 रन, उमंग त्रिपाठी ने 16 रन और आयुष्मान ने 13 रन बनाए। लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी कि तरफ से गेंदबाजी करते हुए राज चौहान और शबी अहमद ने दो - दो विकेट लिया। इस मैच का मैन ऑफ द मैच का ट्रॉफी आशीष चौहान को मुख्य अतिथि मार्कण्डेय मणि त्रिपाठी प्रेस क्लब अध्यक्ष के हाथों दिया गया। इस मैच में विशिष्ट अतिथि डॉ शैलेंद्र श्रीवास्तव पूर्व प्रधानाचार्य एमजीपीजी कॉलेज डॉ नीरज श्रीवास्तव प्रधानाचार्य जनता इंटर कॉलेज इंद्र पुर स्वामीनाथ सिंह, रामायण सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को ग्रुप - ए से डीए स्पोर्ट्स और ग्रुप - बी से सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला जाएगा।