गोरखपुर। हॉक स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित राजेश कुमार श्रीवास्तव मेमोरियल अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट - द्वितीय वर्ष का छठा मैच ग्रुप बी से लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी और स्टार इलेवन क्रिकेट क्लब के बीच नीना थापा इण्टर कॉलेज ग्राउंड पर खेला गया। जिसमें लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने फैसला किया। लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 18 ओवरों में 98 रन पर ऑल आउट हो गई, जिसमें कप्तान विशाल यादव ने 40 रन और फरहान खान ने 21 रन बनाया । स्टार इलेवन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आशीष चौहान और मानस चौहान ने तीन - तीन विकेट लिया और सनी यादव ने दो विकेट और प्रियांशु त्रिपाठी ने एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार इलेवन की टीम ने 21 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 99 बनाकर मैच जीत लिया जिसमें अरुण यादव ने 21 रन, उमंग त्रिपाठी ने 16 रन और आयुष्मान ने 13 रन बनाए। लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी कि तरफ से गेंदबाजी करते हुए राज चौहान और शबी अहमद ने दो - दो विकेट लिया। इस मैच का मैन ऑफ द मैच का ट्रॉफी आशीष चौहान को मुख्य अतिथि मार्कण्डेय मणि त्रिपाठी प्रेस क्लब अध्यक्ष के हाथों दिया गया। इस मैच में विशिष्ट अतिथि डॉ शैलेंद्र श्रीवास्तव पूर्व प्रधानाचार्य एमजीपीजी कॉलेज डॉ नीरज श्रीवास्तव प्रधानाचार्य जनता इंटर कॉलेज इंद्र पुर स्वामीनाथ सिंह, रामायण सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को ग्रुप - ए से डीए स्पोर्ट्स और ग्रुप - बी से सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला जाएगा।