Transcript Unavailable.
गोरखपुर सब्जी मंडी भाव 4 फरवरी
गोरखपुर: गोरखपुर स्थित महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज का शैक्षिक सत्र 2024- 25 के लिए प्रवेश फॉर्म का वितरण हुआ शुरू।
गोरखपुर : गोरखपुर मंडल आयुक्त अनिल ढींगरा ने अधिकारियों से कहा कि संवेदनशील होकर करें जानसमस्याओं का निस्तारण। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो को पूरा सुने और अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दें धन्यवाद।
राशन कार्ड धारक दिव्यांगों को पेंशन के साथ मकान भी मिलेगा
यूपी में आज से बिगड़े का मौसम तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार
गोरखपुर। सीएम योगी शनिवार शाम योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की तरफ से आयोजित राज्य स्तरीय तीन दिवसीय दिव्य कला एवं कौशल प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। दिव्यांगजन के आत्मविश्वास को बढ़ाने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी व्यक्ति में कहीं से कोई कमी रहती है तो ईश्वर उसकी प्रतिपूर्ति कर देते हैं। उपनिषदों के जरिये समाज का मार्गदर्शन करने वाले महर्षि अष्टावक्र, मध्यकाल में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का छंदीय चित्रण करने वाले महाकवि सूरदास और वर्तमान समय में जगद्गुरु रामभद्राचार्य और विख्यात वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंस इसके उदाहरण हैं। राज्य स्तरीय दिव्य कला एवं कौशल प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भावुक नजर आए। प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान एक स्टाल पर मुस्लिम समुदाय के आलम नाम के दृष्टिबाधित दिव्यांग ने मुख्यमंत्री को श्रीरामचरितमानस की चौपाई सुनाई तो वह भाव विभोर हो गए। उन्होंने आलम की पीठ थपथपा कर शाबासी दी। कार्यक्रम के बाद जब वह जाने को हुए तो एक दृष्टिबाधित दिव्यांग किशोर ने उन्हें गाना सुनाने की इच्छा जाहिर की। मुख्यमंत्री तुरंत रुक गए और उसका गाना सुनने के बाद ही गए।
गोरखपुर। गुलरिहा पुलिस ने चोरी का अपराध करने के आरोप में 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की 01 बुलेट मोटरसाइकिल बरामद हुआ है। पकड़ा गया अभियुक्त अशोक कन्नौजिया पुत्र स्व0 गुदरी कन्नौजिया ग्राम जंगल डुमरी न0 2 मंदिर टोला राजापुर थाना गुलरिहा का रहने वाला है।
गोरखपुर। शाहपुर पुलिस ने हत्या का प्रयास करने के आरोप में 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद हुआ है। अभियुक्तों में हर्ष मिश्रा पुत्र सुजै कुमार मिश्रा निवासी 443 सरस्वतीपुरम जेल रोड थाना शाहपुर गोरखपुर और मनीष यादव पुत्र अशोक कुमार यादव निवासी पीएसी कैम्प बिछिया थाना शाहपुर सामिल हैं।
गोरखपुर। बडहलगंज पुलिस ने लूट का अपराध करने के आरोप में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से लूट की 01 मोबाइल व घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल बरामद हुआ है। अभियुक्त संत कुमार पुत्र नेबूलाल निवासी मिश्रौली थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर व प्रदुम्न पुत्र रामनेवास निवासी मिश्रौली थाना बड़हलगंज के रहने वाले हैं।
