गोरखपुर। गोला पुलिस ने गैंग बनाकर गोवंश की तस्करी करने के आरोप में 01 गैंगस्टर को गिरफ्तार का जेल भेजा है। यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट से संबंधित अभियुक्त यासीन उर्फ सिलेबी पुत्र स्व0 रहमु खान मोतीपुर थाना रोसरा जिला समस्तीपुर बिहार हाल पता रसेतपुरवा थाना सिकरीगंज का रहने वाला है।
गोरखपुर। वर्ष 2016 में थाना सहजनवां पर पंजीकृत नाबालिग का व्यपहरण करने के अपराध के अभियोग में दोष सिद्ध होने पर न्यायालय गोरखपुर द्वारा अभियुक्त रामसजन को 07 वर्ष का सश्रम कारावास व 30,000 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कनविक्शन" अभियान के क्रम में न्यायालय में विचाराधीन गंभीर अपराधों की निरंतर पैरवी के परिणामस्वरूप पाक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त रामसजन पुत्र रामप्रीत निवासी गुलउर (डुमरी) थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर को अपराध का दोषी पाये जाने पर 07 वर्ष सश्रम कारावास व 30,000 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। सजा को दिलाने हेतु ADGC Cr. श्रद्धानन्द पाण्डेय, SPP उमेश मिश्रा, विवेचक संजय कुमार सिंह व मॉनिटरिंग सेल का अमूल्य योगदान रहा।
उनवल नगर पंचायत के बाइपास मार्ग और संपर्क मार्ग पर मिट्टी और कीचड़ में फिसल कर गिर रहे लोग। खजनी गोरखपुर।। रविवार को हुई बारिश के बाद कस्बा संग्रामपुर उनवल नगर पंचायत क्षेत्र में लोगों को आवागमन में दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के बाद सड़क पर मिट्टी और कीचड़ के कारण फिसलन बढ़ गई है। स्थानीय लोगों में बृजेश संतोष तिवारी संजय अरबाज कलीम गुड्डू खान जवाहिर अमन शंकर यादव रविंदर चौधरी गोरख उपेंद्र रामकुमार आदि ने बताया कि बाईपास सड़क पर काम चल रहा है। गाड़ियों की मिट्टी से इतना अधिक कीचड़ हो गया है कि हमें नारकीय स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। हल्की बारिश में ही सड़कों की हालत खराब हो गई है।
गोरखपुर। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाले नगर निगम की गाड़ी के एक ड्राइवर को कुछ मनबढ़ युवकों द्वारा पिटाई का मामला सामने आया है। वार्ड नंबर 60 विकास नगर जोन 8 एल1 जी2 के ड्राईवर मनोज कुमार को वार्ड में काम करते समय मकान नंबर 419 के 5 से 6 लोग मिल कर मार पीट किए जिस की वजह से मनोज गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस मामले में पीड़ित द्वारा दिए गए तहरीर के आधार पर गोरखनाथ पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है मारपीट में दिनेश शर्मा, राकेश शर्मा और अमन शर्मा शामिल है।
गोरखपुर। कर्मचारी पेंशनर्स सीनियर सिटीजन की समस्याओं को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की एक बैठक सिंचाई विभाग में की गई जिसकी अध्यक्षता ड्राइंग एसोसिएशन के अध्यक्ष फुलई पासवान और संचालन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के उपाध्यक्ष पंडित श्याम नारायण शुक्ल ने किया। बैठक में कर्मचारियों की जिन समस्यायों/ मांगो पर चर्चा हुई उसमे सभी विभागों के रिक्त पदों पर शीघ्र स्थाई नियुक्ति की जाए, सरकार से सहमत बनी सभी मांगों को शीघ्र पूरा किया जाए जैसे वेतन विसंगति निलंबित भक्तों की बहाली, उत्तर प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाली का साहसिक निर्णय लिया जाय, पूर्व की भांति प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर पूरे देश में पेंशन बहाली की मांग करें मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री आठवें वेतन आयोग की कमेटी भी करें गठित, कोरोना काल में डेढ़ वर्ष के फ्रिज डीए के एरियर की भी हो घोषणा, पेंशनरों (सीनियर सिटीजन)का रेल किराया रियायत बहाल हो, आउट सोर्सिंग कर्मचारियों की सेवा नियमावली बनाई जाय, ऑउट सोर्सिंग कर्मचारियों का नवीनीकरण संतोष जनक सेवा पर अपने आप होता रहे और सेवानिवृत एनपीएस कर्मचारियों को भी चिकित्सा प्रतिपूर्ति दी जाने की मांग सामिल है। इन सभी मांगों पर चर्चा के बाद बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि हम राम लला सरकार से यह निवेदन करते हैं कि वह सरकार को सद्बुद्धि दें की सरकार कर्मचारियों को उनका मौलिक अधिकार पुरानी पेंशन लौटा दे। संचालन कर रहे पंडित श्याम नारायण शुक्ला ने कहा की सरकार हमारे सभी सहमत मनी मांगों को पूरा करें अन्यथा कर्मचारी समाज आंदोलन की राह अपनाएगा। इस अवसर पर परिषद के मंडल अध्यक्ष गोविंद जी, महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सिंह, वरूण वर्मा बैरागी, कनिष्क गुप्ता, अशोक पांडे, अनूप कुमार, जामवंत पटेल, इजहार अली, ओंकार नाथ राय, प्रभु दयाल सिन्हा, विनीता सिंह, विजय शर्मा, यशवीर श्रीवास्तव सहित तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे।
गोरखपुर। सफलता के मार्ग में बाधाएँ हमेशा आती रहती हैं। सफलता उन्हें ही मिलती है जो इन बाधाओं से डटकर लड़ाई लड़ते हैं और अपने लक्ष्य पर केन्द्रित रहते हैं। ईमानदारी से किया गया परिश्रम कभी व्यर्थ नहीं जाता है। पढ़ाई में निरन्तरता अनिवार्य है। सफलता प्राप्ति के लिए सोच सदैव सकारात्मक रखें। नकारात्मक विचारो एवं नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूर रहना चाहिए। ऐसे लोग एवं विचार हमेशा आपके एवं आपकी सफलता के बीच एक दीवार के रूप में होते हैं। सफलता प्राप्ति के प्रयासों में ईमानदारी एवं दृढ़ता का होना आवश्यक है। जीवन में कुछ बनने के लिए सपने देखना बहुत जरूरी है सपनों के साथ लक्ष्य का होना दूसरी आवश्यकता है। लक्ष्य निर्धारण के बाद लक्ष्य की प्राप्ति तक निरन्तरता से कठिन परिश्रम करना चाहिए। समय के सही प्रबन्धन एक लक्ष्य के प्रति समर्पण से कठिन से कठिन लक्ष्य आसान हो जाता है। उक्त बातें महाराणा प्रताप महाविद्यालय जंगल धूसड़, गोरखपुर द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में यू.पी.पी.सी.एस. परीक्षा 2023 में 21वीं रैंक प्राप्त करने वाले महाविद्यालय के पूर्व छात्र श्री कृष्णकांत विश्वकर्मा ने कहीं। विद्यार्थियां द्वारा पूछे गये विविध प्रश्नों का उत्तर देते हुए उन्होंने आगे कहा कि सहजता सरलता एवं निरन्तरता सफलता के मूलमंत्र हैं। 8-10 घंटे की पढ़ाई सिविल सेवा के परीक्षाओं की तैयारी हेतु पर्याप्त हैं। प्रारम्भिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा तथा साक्षात्कार हेतु अलग-अलग प्रकार के रणनीति की आवश्यकता होती है। परीक्षा के पाठ्यक्रम की पूर्ण जानकारी आरम्भ में ही ले लेनी चाहिए। विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए महाराणा प्रताप कृषक इण्टर कालेज, जंगल धूसड़, गोरखपुर के पूर्व प्रधानाचार्य श्री ब्रहमदेव यादव ने कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी सफलताओं से शिक्षण संस्थानों का मान बढ़ता है। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद् द्वारा स्थापित शिक्षण संस्थाओं से ज्ञान प्राप्त कर समाज को सही दिशा देने में समर्थ ऐसे ही युवाआें को गढ़ने का सपना हमारे गोरक्षपीठाधीश्वरों द्वारा देख गया था। आज ऐसे मौके पर यह कहने में अतिश्योक्ति महसूस नहीं हो रही है कि हमारे संस्थापकों के सपने अब धीरे-धीरे पूर्णता की ओर बढ़ रहे हैं। हमारे पूर्वांचल के क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। इस बात को कृष्णकांत विश्वकर्मा ने डिप्टी कलेक्टर बनकर साबित कर दिया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के उप प्राचार्य डॉ0 विजय कुमार चौधरी ने कहा कि महाविद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर प्रशासनिक सेवा में चयनित कृष्णकांत विश्वकर्मा आज एक प्रेरणा स्रोत के रूप में महाविद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को प्रेरित कर रहे हैं। महाविद्यालय परिवार उनकी इस उपलब्धि पर गौरवान्वित है तथा उनके जैसे और विद्यार्थी विभिन्न प्रकार की सेवाओं में चयरित होकर देश एवं समाज के विकास में योगदान दे सकें, इस हेतु पूरी लगन व निष्ठा के साथ कृत संकल्पित है। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षकों ने हर्ष के साथ कृष्णकांत विश्वकर्मा को शुभकामनाएँ दी। कार्यक्रम का संचालन श्री विनय कुमार सिंह एवं संयोजन श्रीमती शिप्रा सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षक,कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
गोरखपुर। कैंट थाना क्षेत्र के सिविल लाइंस स्थित नजूल की जमीन पर रहने वाली प्रज्ञा मल्ल आज शास्त्री चौक स्थित प्रेस क्लब पहुंची उन्होंने बताया कि उनका परिवार विगत 50 वर्षों से नजूल की लगभग 16000 वर्ग फीट जमीन में से 1500 वर्ग फीट की जमीन पर निर्माण करवा कर आ रहा है। 2 फरवरी 2024 को कुछ दबंगों द्वारा दिन दहाड़े उनके घर में घुसकर बंधक बनाकर मारपीट और तोड़फोड़ करने के बाद घर में जमकर लूटपाट किया गया जिसकी शिकायत उन्होंने कैंट पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने सामान्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया। प्रज्ञा माल का कहना है कि इस मामले में पुलिस कठोर कार्रवाई नहीं कर रही है। नशा मुक्ति केंद्र संचालिका के गुंडो द्वारा मकान को कब्जा करने की नीयत से हमारे ऊपर प्राण घातक हमला और लूट पाट किया गया।
गोरखपुर प्रयागराज से अयोध्या की राह और होगी आसान सफर होगा छोटा बिछेगी दूसरी लाइन
बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने किया मंत्र मुग्ध
रामगढ़ ताल में वोट नहीं चल पाने पर संचालक ने लिखा पत्र प्लेटफार्म नंबर एक तीन या चार आवंटित करने की मांग
