गोरखपुर: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में नए शिक्षकों का प्रोबेशन पीरियड 1 साल का होगा। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो को पूरा सुने और अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दें धन्यवाद।

गोरखपुर: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्थापित होगी 'एंटी डिस्क्रिमिनेशन सेल'। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो को पूरा सुने और अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दें धन्यवाद।

गोरखपुर। प्रवर्तन दल प्रभारी द्वारा नगर निगम के तत्वाधान में आज जनसुनवाई लेटर एवं जनरल लेटर भिन्न-भिन्न जगह पर आज 8 आवेदक को मौके पर जाकर स्थलीय जांच किया गया एवं सभी का रिपोर्ट लगाया गया, तथा टैक्स नगर निगम की दुकान पर जमा न करने वाले जुबली इंटर कॉलेज तथा इंदिरा बाल विहार जाकर रेंट वसूला गया जिसकी जमा राशि 25000 हजार रुपया नगद एवं चेक लिया गया जिसकी राशि 1लाख 15 हजार 837 रुपए दुकान का टैक्स वसूला गया। मौके पर उपस्थित ज़ोनल अधिकारी एवं प्रवर्तन मौजूद रही।

गोरखपुर: माघ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं का सफर होगा आसान। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो को पूरा सुने और अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दें धन्यवाद।

गोरखपुर। क्षेत्राधिकारी कोतवाली का प्रभार देख रहीं आईपीएस अंशिका वर्मा को एसएसपी ने क्षेत्राधिकारी कैंट का प्रभार सौंपा 2021 बैंच की आईपीएस अंशिका शर्मा ने क्षेत्राधिकारी कैंट का प्रभार किया ग्रहण। सीओ कैंट तीन जनवरी को कोतवाली का प्रभार ग्रहण किया था उनके बेहतर कार्यों को देखते हुए एसएसपी ने कैंट /लाइन का प्रभार सौंपा दिया अब कैंट सर्किल के साथ पुलिस लाइन के कार्यों को अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन करते हुए निर्वाह करेंगी।आईपीएस अंशिका वर्मा ने बताया कि कैंट सर्कल को अपराध मुक्त बनाना पहली प्राथमिकता होगी अपने उच्च अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन करते हुए अपराध व अपराधियों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाएगी जिससे कैंट सर्कल अपराध मुक्त रहे आईपीएस अंशिका वर्मा उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली हैं।अंशिका ने अपनी प्राथमिक शिक्षा नोएडा से की है वर्ष 2014 से 2018 तक गलगोटिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, नोएडा से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की है।

गोरखपुर। पूर्वात्तर रेलवे के खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी है। 02 से 05 फरवरी, 2024 तक जयपुर में आयोजित सीनियर नेशनल कुश्ती चैम्पियनशिप-2024 में ग्रीको रोमन स्टाइल में भारतीय रेल का प्रतिनिधित्व करते हुये पूर्वोत्तर रेलवे के आशु ने 67 किग्रा. में स्वर्ण तथा रोहित यादव ने 55 किग्रा. में कांस्य पदक जीता। इसके अतिरिक्त सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में प्रतिदिन अभ्यास करने वाले तीन सब जूनियर हैंडबॉल खिलाड़ियों का चयन उत्तर प्रदेश हैंडबॉल टीम में हुआ है। ये हैंडबॉल खिलाड़ी 07 से 11 फरवरी, 2024 तक चित्तौड़गढ़ में आयोजित होने वाले 38वीं सब जूनियर हैंडबॉल चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। ज्ञातव्य है कि जयपुर में आयोजित इस चैम्पियनशिप में पूर्वात्तर रेलवे के दो पुरुष पहलवान आशु एवं रोहित यादव तथा दो महिला पहलवान अंकुश एवं मानसी का चयन भारतीय रेल की टीम में किया गया है। पूर्वात्तर रेलवे के खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये पूर्वात्तर रेलवे क्रीड़ा संघ के अध्यक्ष श्रीश चन्द्र श्रीवास्तव, महासचिव पंकज कुमार सिंह, हैंडबॉल सचिव कृष्ण चन्द्र सिंह, कुश्ती सचिव जय प्रकाश सिंह, सहायक क्रीड़ा अधिकारी चन्द्र विजय सिंह, कुश्ती कोच जितेंद्र सिंह तथा हैंडबॉल कोच अरविन्द कुमार यादव ने बधाई एवं शुभकामनायें दी। हैंडबॉल खिलाड़ियों के चयन से पूर्वोत्तर रेलवे के अन्य हैंडबॉल खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा है।

गोरखपुर। आईएपी ब्रांच गोरखपुर द्वारा तारा मंडल स्थित एक निजी हॉस्पिटल में एडवांस बायोमैकेनिकल करेक्शन ऑफ पेल्विक एंड लंबर स्पाइन पर एक दिवसीय फिजियोथेरेपी वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप के मुख्य अतिथि डॉक्टर शिवशंकर शाही व डॉक्टर सीमा शाही ने दीप प्रज्वलित कर इस वर्कशॉप का शुभारंभ किया। कार्यशाला में मुख्य स्पीकर लखनऊ के प्रसिद्ध फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर सुदीप सक्सेना ने स्पाइनल प्रोबलम में फिजियोथेरेपी की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। इस वर्कशॉप में जिला अस्पताल के फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर रविन्द्र ओझा ने भी शिरकत किया उन्होंने बताया कमर दर्द के इलाज में फिजियोथेरेपी वरदान है इस वर्कशॉप के मुख्य आयोजक डॉक्टर त्रयंबक पांडे ने बताया इस पोस्चरल डिफॉर्मिटी को सिर्फ फिजियोथेरेपी से ही ठीक किया जा सकता है। इस मौके पर डॉक्टर गिरीश दुबे,डॉक्टर रजत श्रीवास्तव,डॉक्टर अजय चौधरी, डॉक्टर जितेंद्र त्रिपाठी, डॉक्टर पूजा यादव सहित जनपद के वरिष्ठ फिजियोथैरेपिस्ट उपस्थित थे।

Transcript Unavailable.

गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार ए.एच.टी.जनपद गोरखपुर द्वारा बाल श्रम, भिक्षावृत्ति, बाल विवाह, नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद के रामगढ़ ताल नौकायन, पार्क, दुकानों, रेलवे प्लेटफार्म आदि को चेक करते हुए लोगों को चल रहे अभियान के संबंध मे जागरूक किया गया।

जिगिना भियाव गांव में नाली बनने से दूर हुई समस्या, ग्रामवासियों ने कार्य को सराहा। खजनी गोरखपुर।। तहसील क्षेत्र के बांसगांव ब्लॉक के जिगिना भिंयांव गाँव में लंबे समय से जलनिकासी के लिए नाली की स्थाई व्यवस्था नहीं होने से ग्रामवासियों और किसानों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई थी। लोग लंबे समय से नाली बनाने की मांग कर रहे थे। किंतु अधिक बजट का लंबा काम होने के कारण नाली का निर्माण नहीं हो पा रहा था। जिससे स्थानीय लोगों की परेशानी बनी हुई थी। इस गंभीर समस्या का निदान जिला पंचायत सदस्य एवं राष्ट्रीय पहलवान अरविंद उर्फ बिट्टू राय ने कराया और विकास खंड बांसगांव के जिगिना भियांव गांव में जिला पंचायत से 155 मीटर लम्बी नाली का निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। इससे ग्रामसभा के दर्जनों परिवारों के घरों से निकलने वाले सीवर के गंदे पानी के बहने की समस्या के साथ 50 से अधिक किसानों के खेतों में पानी जमने से फसलों के नुकसान की समस्या का स्थाई समाधान हो जाएगा। ग्रामसभा के लोगों में गौतम मिश्र, रमाशंकर मिश्र,सच्चितानन्द मिश्र, बलराम मिश्र मदन मोहन मिश्र, कैलाश मिश्र,देव कृष्ण मिश्र,हरेराम मिश्र सहित दर्जनों किसानों ने बताया कि जल जमाव और सीवर के गंदे पानी निकलने के साथ फसलों की सूरक्षा के लिए भी स्थाई नाली का निर्माण होना बहुत जरूरी था। इसके बन जाने से हमारी फसलों के साथ ही जल भराव की समस्या दूर हो जाएगी। ग्रामवासियों ने वार्ड नंबर 54 के जिला पंचायत सदस्य अरविंद उर्फ बिट्टू राय को उनके सराहनीय कार्य के लिए आभार जताया और वरिष्ठ नागरिकों ने आशीर्वाद दिया।