एक ही गांव के रहने वाले घर से फरार नाबालिग प्रेमी जोड़े की तलाश में जुटी पुलिस खजनी तहसील तथा बांसगांव थाना क्षेत्र के एक ही गांव के निवासी नाबालिग किशोरी और उसका कथित प्रेमी घर छोड़ कर फरार हो गए। किशोरी के परिवारीजनों को जब घटना की जानकारी हुई तो उनके पांव तले जमीन खिसक गई। मिली जानकारी के अनुसार दोनों किशोर वय नाबालिग प्रेमी प्रेमिका गांव के एक ही मौजे के निवासी हैं। तीन दिन पहले बिटिया के घर छोड़ कर निकल जाने के बाद उसके परिवारीजनों ने अपने संबंधियों और परिचितों के पास उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। गांव के सरकारी स्कूल में कक्षा 8 में पढ़ने वाली किशोरी और नाबालिग किशोर की उम्र लगभग 15/16 वर्ष बताई जा रही है। किशोरी के परिजन जब शिकायत लेकर लड़के के घर पहुंचे तो लड़के के मां उन्हें धमकी देकर भगा दिया। फिलहाल तलाश के बाद भी कोई पता नहीं मिलने पर परेशान हाल परिजनों ने बांसगांव थाने में पहुंच कर घटना की लिखित सूचना दी, और नाबालिग प्रेमी युगल को बरामद करने और नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए उसे जल्द बरामद करने की गुहार लगाई है। अनुसूचित वर्ग के दोनों नाबालिग बच्चों के परिवारीजन बीते 4 दिनों से हर संभावित जगह पर उनकी तलाश करने के बाद परेशान हो कर पुलिस से उनकी तलाश करने के लिए गुहार लगाई है। किशोरी के पिता ने थाने में दी गई तहरीर में गांव के ही किशोर और उसके मां पर बिटिया को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। इस बीच बांसगांव पुलिस ने अपहरण और जानमाल की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष बांसगांव ने बताया कि जानकारी मिली है दोनों की तलाश की जा रही है।

Transcript Unavailable.

गोरखपुर जिले के 47 केंद्रों पर 17 और 18 फरवरी को होगी पुलिस भर्ती परीक्षा। गोरखपुर।। गोरखपुर के 47 केंद्रों पर 17 और 18 फरवरी को होगी पुलिस भर्ती परीक्षा दोनों दिन दो-दो पालियों में होगी परीक्षा। चार उडऩ दस्ता और 16 मजिस्ट्रेट की लगी डयूटी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा 17 और 18 फरवरी को होने वाले पुलिस भर्ती की परीक्षा शहर के 47 केंद्रों पर दोनों दिन दो-दो पालियों में होगी, एक पाली में करीब 25 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। ऐसे में दोनों दिन परीक्षा में मिलाकर करीब एक लाख अभ्यर्थी पुलिस भर्ती की परीक्षा में शामिल होंगे। निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से परीक्षा कराने की मांग के लिए चार उडऩ दस्ता और 16 मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है। एसपी सिटी को बनाया गया है नोडल अधिकारी पुलिस भर्ती परीक्षा के नोडल अधिकारी एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि 17 और 18 फरवरी को दो-दो पालियों में परीक्षा होगी। एक पाली में 25,772 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर 3 से 5 बजे तक होगी। परीक्षा में शामिल होने के लए अभ्यर्थी को दो घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा की सूचिता बनाए रखने के लिए चार उडऩ दस्ता तैनात करने के साथ 16 मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस भर्ती परीक्षा में दो दिन में करीब एक लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होने शहर में पहुंचेंगे। ऐसे में जाम की समस्या से निपटने के लिए पुलिस ने विशेष खाका तैयार किया गया है। परीक्षा केंद्रों वाले दस चौराहों को चिन्हित कर ट्रैफिक व सिविल पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें मुख्य रूप से बक्शीपुर, अग्रसेन चौराहा, विजय चौराहा, गणेश चौराहा, हरीओमनगर चौराहा, अम्बेडनगर चौराहा, टाउनहाल, रेलवे स्टेशन रोड, कचहरी बस स्टैंड ट्रांसपोर्ट नगर चौकी आदि शामिल हैं।

आम चुनाव से ठीक पहले किसानों का बड़े आंदोलन पर क्या कहते हैं पूर्वांचल के किसान किसानों के दो बड़े संगठनों, संयुक्त किसान मोर्चा (ग़ैर राजनैतिक) और किसान मज़दूर मोर्चा ने अपनी मांगों को लेकर 'दिल्ली चलो' का नारा दिया है, वहीं संयुक्त किसान मोर्चा ने 16 फ़रवरी को एक दिन का ग्रामीण भारत बंद करने का आह्वान किया है। दो साल पहले दिल्ली के बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसानों का आंदोलन इतना मुखर था कि नरेंद्र मोदी सरकार को कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) क़ानून -2020, कृषक (सशक्तीकरण व संरक्षण) कीमत आश्वासन और कृषि सेवा पर करार कानून 2020 और आवश्यक वस्तुएं संशोधन अधिनियम 2020 को रद्द करना पड़ा था। किसानों को डर था कि सरकार इन क़ानूनों के ज़रिए कुछ चुनिंदा फ़सलों पर मिलने वाले न्यूनतम समर्थन मूल्य देने का नियम ख़त्म कर सकती है और खेती-किसानी के कॉरपोरेटाइज़ेशन (निगमीकरण) को बढ़ावा दे सकती है। इसके बाद उन्हें बड़ी एग्री-कमोडिटी कंपनियों का मोहताज होना पड़ेगा। इन कृषि क़ानूनों के रद्द होने के बाद किसानों ने भी अपना आंंदोलन वापस ले लिया था। उस दौरान सरकार ने उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी देने का वादा किया था। इसके साथ ही उनकी कुछ और मांगों को भी पूरा करने का वादा किया गया था। सरकार की ओर से किसानों से बातचीत के लिए कृषि और किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की कमेटी बनाई गई है।

Transcript Unavailable.

पक्ष विपक्ष कड़ी संख्या 47 किसने की मांग और भारत रत्न

घर की यह काम करने से कभी भी वजन नहीं बढ़ता है

होली से पहले राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा लाभ गेहूं चावल और बाजरा के साथ दिया जाएगा ज्वार

सूखी हुई तुलसी का पौधा हो जाएगा हरा भरा उसमें डालिए बस एक चीज

अप्रैल में बनकर तैयार हो जाएगा सरयू नदी का नया पुल