गिडा आवासीय योजना की लॉन्चिंग व प्लास्टिक कंपनी का शिलान्यास करेंगे सीएम योगी विकास के लगेंगे पंख

युवती ने पुलिस से की युवक के द्वारा सोशल मीडिया में बदनाम करने की शिकायत। खजनी गोरखपुर।। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का विवाह तय हो चुका है। इस बीच उसी के गांव का एक युवक सोशल मीडिया इंस्ट्राग्राम पर युवती के खिलाफ आपत्तिजनक संदेश और तस्वीरें आदि भेज कर परेशान कर रहा है। इतना ही नहीं उसके लिंक युवती के परिचितों और गांव के अन्य लोगों के पास भेज कर युवती के होने वाले विवाह को खत्म कराना चाहता है। परेशान युवती ने परिवारजनों के साथ थाने में पहुंच कर थानाध्यक्ष गौरव आर कन्नौजिया को प्रार्थनापत्र देकर बिलखते हुए स्थिति से अवगत कराया। पुलिस के द्वारा पड़ताल करने पर पता चला कि उक्त युवक बीते कुछ दिनों से अपने घर से भी फरार है। युवक के माता-पिता भी उसकी तलाश कर रहे हैं। खजनी पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला गंभीर है उक्त युवक को शीघ्र तलाश कर लिया जाएगा। पीड़िता के साथ किसी भी प्रकार की ज्यादती नहीं होने दी जाएगी।

ब्लॉक में यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का लाइव प्रसारण हुआ। जिसे देखने और सुनने के लिए दर्जनों लोग मौजूद रहे। खजनी गोरखपुर।। ब्लॉक मुख्यालय परिसर में स्थित सभागार में यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का लाइव प्रसारण हुआ। जिसमें उपस्थित क्षेत्र के लोगों ने पीएम मोदी केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह तथा सीएम योगी का उद्बोधन सुना। इस दौरान पीएम मोदी के द्वारा फरवरी 2023 में आयोजित यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 (यूपीजीआईएस 2023) के दौरान प्राप्त निवेश प्रस्तावों के चौथे ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह में पूरे उत्तर प्रदेश में 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक लागत की 14000 परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया। आयोजन के दौरान ब्लाॅक प्रमुख अंशु सिंह ने कहा कि आज राज्य में बेहतर क़ानून व्यवस्था के कारण देश और दुनियां के बड़े उद्योगपति सहर्ष यूपी में इन्वेस्ट (निवेश) करने के लिए आ रहे हैं। इससे राज्य के लाखों बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और सीएम योगी के नेतृत्व में राज्य की अर्थव्यवस्था एक ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के संकल्प को पूरा करेगी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजन तय समय के बाद शुरू हुआ। सजीव प्रसारण के दौरान सूचना के बाद भी ज्यादातर क्षेत्रीय ग्रामप्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य कार्यक्रम में नहीं पहुंचे और कुर्सियां खाली पड़ी रहीं। इस दौरान प्रधानमंत्री का उद्बोधन पूरा होने से कुछ पहले ही ब्लॉक प्रमुख और बीडीओ समेत सभी लोग सभागार से निकल कर बाहर चले गए। ब्लॉक प्रमुख के नेतृत्व में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के लाइव प्रसारण में बीडीओ रमेश शुक्ला, बीजेपी जिला उपाध्यक्ष जगदीश चौरसिया,सीओ खजनी ओंकार दत्त त्रिपाठी, सत्येंद्र बहादुर सिंह,पंच बहादुर सिंह,जयराम शाही,चन्द्रशेखर यादव,हरेंद्र यादव, संजय सिंह,ग्रामप्रधान बालकेश मिश्रा,व्यास यादव पंचायतों के सचिव गंगाप्रसाद,रामपाल,सतीश यादव,इंद्रसेन सिंह,संतोष तिवारी बबलू निषाद सहित ब्लॉक के सफाई कर्मचारी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Transcript Unavailable.

रोजाना भीगी हुई मूंगफली खाने के फायदे

दूध दही डेरी प्रोडक्ट को एक महीना छोड़ दे तो शरीर में क्या होता है बदलाव

छात्रों के लिए बड़ी खबर अब एक साथ ले सकेंगे दो कोर्स की डिग्री

1046 करोड़ के लागत से गोरखपुर में बनेगा नया फोरलेन सड़क

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह के आवाहन पर पूरे प्रदेश में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन देने का कार्य किया गया जिसमें गोरखपुर जनपद अध्यक्ष रमेश कुमार भारती के नेतृत्व में आज सुबह 12 :00 बजे जिला मुख्यालय (विकास भवन) पर बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी एकत्रित होकर के अपनी मांगों को लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी,जिला अधिकारी,अपर मुख्य सचिव पंचायती राज एवं पंचायती राज निदेशक को ज्ञापन दिया गया ज्ञापन के माध्यम से रमेश कुमार भारती ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी नियुक्ति साक्षर पर हुआ है और अधिकतर पुरूष एवं महिला कर्मचारी साक्षर हैं और हम सबसे निचले पायदान के कर्मचारी हैं और हम लोगों का ऑनलाइन बायोमैट्रिक अटेंडेंस उचित नहीं है क्यों कि सफाई कर्मचारियों को कभी BLO में ड्यूटी,ओडीएफ दस्ता स्वच्छता मिशन कार्यक्रम में ड्यूटी, चुनाव में मतगणनाऔर जनगणना में प्रगणक के रूप में ड्यूटी, तो कभी निर्वाचन कार्यालय में मतदाता सूची एकत्रित करने में ड्यूटी,और कभी ग्राम प्रधान, जिला पंचायत, विधानसभा,एवं लोकसभा चुनाव में EVM एवं मतपेटियों की ढुलाई एवं सफाई के लिए ड्यूटी लगाई जाती है और अधिकतर सफाई कर्मचारियों को गाँवों में टोली बनाकर सफाई कार्य के लिए कई किलो मीटर दूर-दूर ड्यूटी लगाई जाती है।मुख्यमंत्री के रैली कार्यक्रम में भीड़ बढ़ाने के लिए ड्यूटी लगाई जाती है,सभी पर्वों पर गोरखपुर महोत्सव हो या ईद, बकरीद, दशहरा, दीपावली में मूर्ति विसर्जन में जनपद के विभिन्न स्थानों पर दिन और रात्रि में स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ ड्यूटी लगाई जाती है।एवं दैवी आपद, बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में अचानक ड्यूटी लगाई जाती है। जिसको बखूबी निभाया जाता है।फिर भी हम कर्मचारियों का बहुत ज्यादा शोषण होता है और तो और जब आनलाइन बायोमैट्रिक हाजिरी अनिवार्य हो जाएगा तो और भी शोषण होना शुरू हो जाएगा इस लिए हम मा.मुख्यमंत्री जी से निवेदन करते हैं की हम कर्मचारियों का ऑनलाइन बायोमैट्रिक अटेंडेंस हाजिरी न ली जाए। इस ज्ञापन कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रामसूरत यादव एवं जिला कोषाध्यक्ष राम मिलन पासवान ने किया उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि गांव में और भी विभाग के कर्मचारी नियुक्त हैं उन लोगों का बायोमैट्रिक नहीं लगती है केवल और केवल सफाई कर्मचारियों का ही शोषण होता है इसी कोरोना काल में हम सफाई कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर देश की सेवा करने का कार्य किया जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार एवं जिला मीडिया प्रभारी शमसुद्दोहा ने अपने संयुक्त वक्तव्य में कहा कि अगर कोई छोटा कर्मचारी है तो हम सफाई कर्मचारी हैं हम सफाई कर्मचारी निर्वाचन बाकस ढोने से लेकर विभिन्न प्रकार के कार्यो अपनी ड्यूटी बहुत ही इमानदारी से करते हैं और हम लोगों का ऑनलाइन बायोमैट्रिक हाजिरी उचित नहीं है क्योंकि पंचायत भवन 10:00 बजे खुलता है और हमारी ड्यूटी गर्मियों में सुबह 7:00 बजे से 2:00 बजे तक एवं ठंडी में 8 बजे से 3 बजे तक ड्यूटी लगती है और पंचायत भवन 10:00 बजे खुलता है पंचायत सहायक का पता नहीं चलता है कुछ मजरों गांवों में सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी 10 -20 किलो मीटर की दूरी पर लगी है।और बाढ़, बारिश, और ठंड में आने-जाने में ही कर्मियों को समय लग जाएगा। इस दशा में हम कर्मचारियों की हाजिरी छूट जाएगी और हमारी महिला बहनों को आने जाने मे समय लग जाएगा जिससे हम अपने कार्य में अनुपस्थित हो जाएंगे माननीय मुख्यमंत्री जी से अपील करते हैं कि हम सफाई कर्मचारियों का बायोमैट्रिक ऑनलाइन हाजिरी न लगा करके ग्राम प्रधानों के वहां उपस्थिति दर्ज कराई जाय । जिला संगठन मंत्री रामदुलारे यादव, जिला समप्रेक्षक उमेश सिंह, राम कुमार राव, मोलई प्रसाद, त्रयम्बक मणि त्रिपाठी, शिवेन्द्र नाथ मिश्र, शंभु नाथ गौड़ ने संयुक्त रूप से कहा कि सफाई कर्मचारियों को ऑनलाइन उपस्थिति से मुक्त रखा जाए, पुरानी पेंशन बहाल की जाए, सफाई कर्मचारियों की विभागीय सेवा नियमावली बनाई जाए, सफाई कर्मचारियों को पदोन्नत के अवसर प्रदान किए जाए, मृतक आश्रितो को योग्यता के अनुसार नौकरी दी जाए।

गोरखपुर। राजघाट पुलिस ने 40 ली0 अपमिश्रित अवैध कच्ची शराब, 500 ग्राम यूरिया व 200 ग्राम नौसादर के साथ 01 अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। राजघाट पुलिस ने चेकिग के दौरान अभियुक्त हसीना खातून पत्नी भोला निवासी शिवगंज थाना शिकारपुर जनपद बेतिया राज्य बिहार की रहने वाली है।