प्रदेश शासन के निर्देश पर जिले के क्षेत्राधिकारियों के सर्किल बदले गए गोरखपुर।। उत्तर प्रदेश शासन तथा पुलिस मुख्यालय लखनऊ के द्वारा गोरखपुर जिले में जनहित और कानून व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित रखने के लिए नए क्षेत्राधिकारी सर्किल गीडा का सृजन किया गया है। नवीनतम शासनादेश के अनुसार अब गीडा सर्किल में गीडा सहजनवां और हरपुर बुदहट थाने को शामिल किया गया है। पहले हरपुर बुदहट थाना खजनी सर्किल के अंतर्गत आता था। इसी प्रकार कैम्पियरगंज सर्किल में आने वाले सहजनवां थाने को अब गीडा सर्किल में शामिल कर लिया गया है। वहीं गोला सर्किल का बेलघाट थाना अब पुनः खजनी सर्किल में शामिल हो गया है। शासनादेश के अनुपालन में अब गोरखपुर के पुलिस अधीक्षक क्षेत्र और क्षेत्राधिकारियों के सर्किल और उनके अंतर्गत आने वाले थानों को इस प्रकार आवंटित किया गया है। पुलिस अधीक्षक नगर के आधीन तीन क्षेत्राधिकारियों के सर्किल शामिल किए गए हैं। जिसमें कि कोतवाली थाना परिसर में स्थित क्षेत्राधिकारी कार्यालय और उसमें शामिल चार थाने कोतवाली, राजघाट, तिवारीपुर और महिला थाना है। क्षेत्राधिकारी कैंट का कार्यालय पुलिस लाइन परिसर में आने वाले चार थाने कैंट,खोराबार, रामगढ़ताल और एम्स होंगे। इसी प्रकार पुलिस लाइन परिसर में ही स्थित क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के सर्किल में तीन थाने गोरखनाथ, शाहपुर और गुलरिहा होंगे। पुलिस अधीक्षक उत्तरी के आधीन तीन सर्किल क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज,चौरीचौरा और गीडा होंगे जिनमें क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज का कार्यालय थाना पीपीगंज जंगल कौड़िया ब्लॉक में तीन थाने पीपीगंज,कैम्पियरगंज और चिलुआताल शामिल हैं। क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा का कार्यकाल चौरीचौरा तहसील परिसर में तीन थाने चौरीचौरा, झंगहां और पिपराइच शामिल हैं।उसी प्रकार क्षेत्राधिकारी गीडा का कार्यालय सहजनवां तहसील परिसर में तीन थाने गीडा, सहजनवां और हरपुर बुदहट शामिल हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के आधीन भी बांसगांव, गोला और खजनी तीन क्षेत्राधिकारियों के सर्किल होंगे, जिनमें क्षेत्राधिकारी बांसगांव का कार्यालय बांसगांव थाना परिसर में तीन थाने बांसगांव, बेलीपार और गगहां शामिल होंगे। क्षेत्राधिकारी गोला का कार्यालय गोला तहसील परिसर में शामिल थाने गोला, उरूवां बाजार और बड़हलगंज शामिल होंगे तथा क्षेत्राधिकारी खजनी का कार्यालय खजनी थाना परिसर में शामिल थाने खजनी, सिकरीगंज और बेलघाट होंगे। जिले के पुलिस कप्तान एसएसपी डाॅक्टर गौरव ग्रोवर सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को प्राप्त शासनादेश के बाद इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

Transcript Unavailable.

बिजली दफ्तर से 958 चेक गायब, सात करोड़ रुपये का हिसाब ही नहीं

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

उत्तरप्रदेश राज्य के गोरखपुर जिला से धीरज कुमार श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि भारत रत्न भारतीय किसान हमारे राष्ट्र की आत्मा है । जो लोग अपनी मेहनत और कठिनाइयों के बावजूद देश को भोजन प्रदान करते हैं , वे अन्नदाता हैं और यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को समझकर उनकी मांगों को सुनिश्चित करें । उनमें से एक उचित मूल्य प्राप्त करना है , वे बार - बार मांग करते हैं कि उन्हें अपने उत्पादों के लिए उचित मूल्य मिलना चाहिए ताकि उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहे ।

सिकरीगंज से लापता 40 वर्षीय युवक की तलाश परिजनों ने थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी। सिकरीगंज खजनी गोरखपुर।। तहसील क्षेत्र अंतर्गत सिकरीगंज थाना क्षेत्र के सिकरीगंज कस्बे के निकट स्थित इमलीडीह खुर्द गांव के निवासी स्वर्गीय धरीसन प्रसाद चौरसिया के पुत्र रम्भू प्रसाद चौरसिया उम्र 40 वर्ष बीते 17 फरवरी से गायब हैं। परिवारीजनों ने सिकरीगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार सांवले रंग और लंबे चेहरे वाले 6 फुट लंबे कद के रम्भू प्रसाद चौरसिया घर से निकलते समय काले रंग की पैंट और स्वेटर पहने हुए हैं। जो कि 17 फरवरी 2024 को दिन में 10 बजे ललई चौरसिया के घर इमलीडिह खुर्द के निकले हैं, और अब तक अपने घर वापस नहीं आये हैं। कई दिनों तक लगातार तलाश के बाद भी जब उनका कोई पता नहीं चला तो परिवारीजनों ने थाने में सूचना देते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई है। परिवारीजनों के अनुसार जिस किसी को भी उनके बारे में जानकारी प्राप्त होती है, तो थाना सिकरीगंज में मोबाइल नंबर 9454403524 पर या परिजनों के निम्नलिखित मोबाइल नंबरों पर सूचित करने के लिए कहा गया है।7371829854, 6392610103, 6209683221, 9572007020

राजीव की डायरी कड़ी संख्या 18 : घरेलू हिंसा

उत्तरप्रदेश राज्य के गोरखपुर जिला से आकांशा श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि सरकार ने शीतकालीन सत्र के पहले तीन दिनों में संसद के दोनों सदनों में विवादास्पद कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए विधेयक पारित किया है , लेकिन पिछले एक साल से धरने पर बैठे किसान इन कानूनों को वापस लेने के साथ - साथ अपनी फसलों पर एमएसपी की गारंटी की मांग कर रहे हैं । पहला