बिजली दफ्तरों से 958 चेक लापता 7 करोड रुपए का हिसाब ही नहीं

राम मंदिर पर केंद्रित होगा कल्याण का मासिक अंक बताई गई है अयोध्या की विशेषताएं

गोरखपुर से चल रही आस्था ट्रेन

गोरखपुर। तुर्कमानपुर स्थित दरगाह पर हज़रत इमदाद अली शाह रहमतुल्लाह अलैह का उर्स-ए-पाक अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया। जलसा हुआ। कुरआन-ए-पाक की तिलावत हाफिज अशरफ रज़ा इस्माईली ने की। हाफिज सैफ रज़ा इस्माईली, अफरोज कादरी व मुअज्जम ने नात-ए-पाक पेश की। मुख्य अतिथि मुफ्ती मो. अजहर शम्सी ने कहा कि कुरआन-ए-पाक व हदीस-ए-पाक ज़िंदगी गुजारने का बहुत ही आला कानून है। कुरआन व हदीस के जरिए ज़िंदगी गुजारने का तरीक़ा पता चलता है। कुरआन-ए-पाक में सभी लोगों के लिए रोशनी, हिदायत, हिकमत और शिफा है। यह किताब अच्छे बुरे में फर्क व तमीज करती है। यह अल्लाह की किताब है। कलाम भी है और सिफत भी। इसके एक-एक हुरूफ पढ़ने पर दस नेकियां मिलती हैं। इस किताब का तर्जुमा व मतलब भी जरूर पढ़ा जाए या आलिमों और जानकारों से मालूम किया जाए। शरीअत के खिलाफ कोई काम न करें। झूठ और गीबत से परहेज करें। अपने बच्चों को शिक्षा जरूर दिलाएं। विशिष्ट अतिथि कारी फिरोज आलम ने कहा कि मुसलमानों को दोनों आलम की कामयाबी हासिल करनी है तो कुरआन और हदीस पर पूरी तरह अमल करें। आख़िरत की तैयारी करें। नमाज़ों को उनके वक्तों पर अदा करने की पाबंदी करें। कुरआन-ए-पाक का हक़ यह है कि उसकी तिलावत की जाए, उसको समझा जाए, उस पर अमल किया जाए, उसके पैग़ाम को तमाम इंसानियत तक पहुंचाया जाए। अंत में सलातो सलाम पढ़कर मुल्क में अमनो अमान की दुआ मांगी गई। मजार की चादरपोशी हुई। कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। अकीदतमंदों में लंगर बांटा गया। उर्स में हाजी जलालुद्दीन कादरी, मो. इस्लाम उर्फ बाबूल, मो. अबरार, मनोव्वर अहमद, आकिब अंसारी, अरशद हुसैन खां, रेयाज अहमद राईनी, समीर अहमद, मेराज अहमद, अलाउद्दीन निज़ामी, नईम अहमद, इम्तियाज अहमद, मकसूद अली, अब्दुल्लाह, अयान अहमद, नुरुल होदा आदि मौजूद रहे।

नगर निगम प्रवर्तन दल की टीम ने आज शिकायत मिलने पर विभिन्न क्षेत्रों में जाकर नाले के ऊपर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाकर नाले को साफ करवाया और रेलवे बस स्टैंड नगर निगम की दुकान के बकाए किराए को प्रवर्तन दल टीम ने चेक द्वारा 148556 रुपया वसूला, जिसमे नगद राशि 91961 रुपया वसूला गया। प्रवर्तन दल टीम ने प्रतिबंधित पॉलिथीन पर अभियान चलाकर लगभग 12 किलो 400 ग्राम प्रतिबंधित पॉलिथीन जप्त कर 27000 रुपए का जुर्माना लगाया। इस दौरान अतिक्रमण करने वालों पर भी 9000 रुपए का जुर्माना काटा गया। अतिक्रमण अभियान ताड़ीखाना रोड के ऊपर चलाया गया रूट के ऊपर आवाज तरीके से किया अतिक्रमण को जेसीबी द्वारा तोड़ा गया एवं जुर्माना भी काटा गया। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त द्वितीय, जोनल अधिकारी, प्रवर्तन दल टीम एवं सफाई इंस्पेक्टर उपस्थित रहे।

गोरखपुर। खेल विभाग उ0प्र0 एवं उ0प्र0 हॉकी के समन्वय से हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान बीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर में दिनांक 17 से 21 फरवरी 2024 तक प्रदेशीय जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश के 18 मण्डलों, छात्रावासों एवं स्पोर्ट्स कालेजों की टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबला झाँसी छात्रावास बनाम स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ के मध्य खेला गया जिसमें झाँसी छात्रावास नें स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ को 04-0 गोल के अन्तर से पराजित कर चैम्पियन बनी। झाँसी छात्रावास की तरफ से सजन यादव नें 29वें, 53वें मिनट में, अजय नें 01वें मिनट में तथा करन धनुक 40वें मिनट में गोल किया।

गोरखपुर। वर्ष 2017 में थाना गुलरिहा पर पंजीकृत मानव तस्करी का अपराध कारित करने के अभियोग में दोष सिद्ध होने पर न्यायालय गोरखपुर द्वारा अभियुक्ता तब्बसुम को 14 वर्ष सश्रम कारावास व 20,000 के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

Transcript Unavailable.

गोरखपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा जी के निर्देशन पर बढ़ती महंगाई को लेकर जिलाध्यक्ष सोनिया शुक्ला एवं महानगर अध्यक्ष सबीहा सब्जपोश के नेतृत्व में गोरखपुर प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता की गयी। इस दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सहला अहरारी जी प्रेस कांफ्रेंस में मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहला अहरारी ने कहा कि मोदी सरकार की विफल नीतियों के कारण भारतीय घरों पर बढ़ती महंगाई का साया है। मोदी सरकार ने लगातार विफल नीतियों के कारण महंगाई कीमतें तूफान में जूझ रही हैं गृहिणी से लगाय आम जनजीवन महंगाई का दंश झेल रहा है। महंगाई कई गुनी हो गई है प्याज 40 रूपये से 70 रूपये तक यहां तक आलू 15 रूपये किलो से बढ़कर 25 रूपये किलो तक हो गई है खाद्य पदार्थ के दामों में भारी इजाफा हो रहा है वहीं सरकार का महंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं है दालें 100 से 145 रूपये किलो हो गई हैं। महंगाई के कारण जीनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। महंगाई का देश झेल रहे आम जनमानस की पीड़ा कोई समझ नहीं रहा है राहुल गांधी जी भारत जोड़ों न्याय यात्रा के माध्यम से आम जनता हाल चाल ले रहे हैं गलत नीतियों के खिलाफ हमारे नेता अपनी आवाज बुलन्द कर रहे हैं। महिला जिलाध्यक्ष सोनिया शुक्ला एवं महिला महानगर अध्यक्ष सबीहा सब्जपोश ने कहा कि महंगाई के कारण महिलायें घर चलाने में असमर्थ हो रही हैं चारो तरफ महंगाई की मार है घरेलू गैस, पेट्रोल, खाद्य-पदार्थ, साग-सब्जियों के दाम कई गुना बढ़ गये हैं जिससे देश की आधी आबादी महंगाई का दंश झेल रही है वहीं महंगाई से बेपरवाह होते हुए देश के प्रधानमंत्री बड़े-बड़े उद्योगपतियों के 10-10 लाख करोड़ रूपये साल में लोन माफ कर रहे हैं इस बार जनता जनता बढ़ती महंगाई को लेकर सत्ता से बेदखल करेगी। प्रेस कांफ्रेंस में मुख्य रूप से महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहला अहरारी, प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रेमलता चतुर्वेदी, कात्यायनी चन्दा मिश्रा, जिलाध्यक्ष सोनिया शुक्ला, महानगर अध्यक्ष सबीहा सब्जपोश, महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, दिलीप निषाद मौजूद रहे।

Transcript Unavailable.