उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अरपिता सिंह से साक्षात्कार लिया। अरपिता सिंह ने बताया कि मोबाइल वाणी पर प्रसारित कार्यक्रम सुनकर ये पता चला की महिलाओं के हक़ में भी बहुत सारी चीज़े होती है। महिलायें अपना निर्णय खुद ले सकती है।इस कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें बहुत सी चीज़ो के बारे में पता चला, जो उन्हें पहले नहीं पता था। इस कार्यक्रम के माध्यम से पता चला की महिलाओं को भूमि में भी अधिकार मिलता है।