उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से चंदा देवी से साक्षात्कार लिया। चंदा देवी ने बताया कि महिलाएं अपना हक़ मांगने के लिए कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाती है. इसमें उनका बहुत समय बर्बाद होता है। अगर बिना कोर्ट कचहरी जाये उन्हें उनका हक़ मिलता है तो, इससे उनका बहुत समय बचेगा और बचा हुआ समय वो अपने कार्य और अपने परिवार को दे पाएंगी। अधिकार पाने के लिए महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी है।