उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानू ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सुबराती से साक्षात्कार लिया। सुबराती ने बताया कि महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए, महिलायें शिक्षित होंगी तो उन्हें सभी चीज़ो के बारे में पता होगा। समाज में सबसे महत्वपूर्ण शिक्षा है अगर महिला पढ़ लिख लेंगी तो समाज में आगे बढ़ सकेंगी। महिलाओं को भी भूमि का अधिकार मिलना चाहिए और उनके लिए शिक्षा भी बहुत जरुरी है