उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से आरोही मिश्रा से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को भूमि अधिकार मिले इसके लिए जो कानून बनाये गए हैं उसमे कुछ कमियां है जिसमे कुछ बदलाव होने चाहिए। आज समाज में महिलाओं को भूमि अधिकार मिल ही रहा है उसमे वे खेती कर सकते हैं। हमारी सरकार बहुत अच्छी है यदि महिलाओं के नाम जमीन किया जाता है तो बैनामा में कम पैसे लगते हैं। महिलाओं को सभी अधिकार मिलने चाहिए। महिलाओं को शिक्षित करना बहुत महत्वपूर्ण है। वे अशिक्षित हैं इसलिए अपने अधिकारों के बारे में नहीं जानती हैं यदि महिलाएं शिक्षित हो और जागरूक हों तो अपने अधिकारों के लिए आवाज उठा पायेंगी