उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव  ने मोबाइल वाणी के माध्यम से जीजाजी से साक्षात्कार लिया। जीजाजी ने बताया कि सरकार ने समाज में महिलाओं के लिए न्याय व्यवस्था बनाई है,लेकिन उसमें कुछ कमियां है। गांव में अभी भी महिलाएं बहुत पीछे हैं और उसका कारण है अशिक्षा और जागरूकता की कमी। मिडिया एक ऐसा जरिया है जिसके माध्यम से हम पुरे देश को जगा सकते हैं। यदि मिडिया महिलाओं को जागरूक और शिक्षित करने का प्रयास करे तो महिलाओं को लाभ होगा। बहुत सारे कानून की जानकारी ना महिलाओं को है और ना ही पुरुषों को है। लेकिन इसके लिए हम अदालत और न्याय व्यवस्था का सहारा लेते हैं, लेकिन उस में भी दिक्कत आती है