उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला नूतन उपाध्याय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सुनीता से साक्षात्कार लिया। सुनीता ने बताया कि बेटियों को पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए। बेटा और बेटी में फर्क नही करना चाहिए। जिस दर्द से बेटा जन्म लेता है वैसे ही बेटी भी जन्म लेती है शादी के बाद बेटी को ससुराल की सम्पत्ति में अधिकार मिलना चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला नूतन उपाध्याय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कुलपाती से साक्षात्कार लिया। कुलपाती ने बताया कि बेटियों को पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए। बेटा और बेटी दोनों बराबर हैं। बेटा माता - पिता का ध्यान नही रखेंगे,तो बेटी ध्यान रखेगी। बेटी सुख - दुःख में साथ निभाती है। जो बेटा या बेटी सेवा करेगा कुलपाती उनको सम्पत्ति देंगी।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से नूतन उपाध्याय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से आदित्य से बातचीत की। आदित्य का कहना है कि बेटियों को पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए क्योंकि बेटा और बेटी दोनों ही एक सामान है। आज कल बेटियां बेटो से ज्यादा आगे निकल रही है

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से नूतन उपाध्याय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से विनीता से बातचीत की। विनीता का कहना है कि बेटियों को पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए , क्योंकि बेटा और बेटी दोनों ही एक सामान है। आज कल बेटियां बेटो से कम नहीं होती है। बेटा और बेटी को भी पूर्ण समर्थन मिले तो वो भी बहुत कुछ कर सकते है। बेटाऔर बेटी में कोई अंतर नहीं होना चाहिए। पति के अधिकार पर ही पत्नियों का अधिकार होता है। अगर महिला को मायके में परेशान किया जा रहा है, तो मायके में भाई बहिन के समर्थन में हमेशा ही रहता है

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से लवकुश पासवान से बातचीत की। लवकुश पासवान का कहना है कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार नहीं मिलना चाहिए। इससे भाई बहन के रिश्ते में दरार आ सकता है। महिलाओं को उनके पति के संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अजय कुमार चौधरी से बातचीत की। अजय कुमार चौधरी का कहना है कि महिलाओं को संपत्ति का अधिकार नहीं दिया जाना चाहिए। इससे भाई बहन के रिश्ते में दरार पैदा हो सकता है

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला नूतन उपाध्याय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रोहित शुक्ला से साक्षात्कार लिया। रोहित शुक्ला ने बताया कि जिस तरह एक बेटे को अपने पिता से संपत्ति विरासत में मिलती है, उसी तरह बेटी को अपने पिता से संपत्ति विरासत में मिलनी चाहिए। आज का युग पिछले युग से बहुत अलग है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। कोई भी क्षेत्र अछूता नहीं है जहां महिला अपना योगदान नही दे रही हैं और पुरुषों की तुलना में बेहतर काम कर रही हैं। जब हर कोई विकास कर रहा है, तो महिलाओं का भी विकास होना चाहिए। पिता को अपनी संपत्ति का कुछ हिस्सा बेटी को जरूर देना चाहिए, ताकि विपरीत परिस्थिति में यह सम्पत्ति उनके लिए उपयोगी हो।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला नूतन उपाध्याय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से आदर्श उपाध्याय से साक्षात्कार लिया। आदर्श उपाध्याय ने बताया कि महिलाओं को ससुराल की संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए।इनके नज़र में बेटी और बेटा एक समान हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से नूतन उपाध्याय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि आमतौर पर बेटियों को पिता की सम्पत्ति में अधिकार मिलता है। मगर कुछ मामलों में बेटी को पिता की सम्पत्ति में हिस्सा नही मिल सकता है। यदि पिता ने अपनी इच्छा से अपनी अर्जित की हुई सम्पत्ति बेटों के नाम कर दिया है तो इस परिस्थिति में बेटी को उस सम्पत्ति में अधिकार नही मिल सकता है

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला नूतन उपाध्याय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सरिता शुक्ला से साक्षात्कार लिया। सरिता शुक्ला ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में हिस्सा नही मिलना चाहिए। बेटियों को ससुराल में पति की संपत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए।मायके की सम्पत्ति पर भाइयों का अधिकार होता है। आज के ज़माने में बेटा और बेटी में कोई अंतर नही है। बेटियां हर क्षेत्र में अच्छे से अपनी भूमिका निभा रही हैं