उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के.सी.चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से ग्राम प्रधान कुमद प्रसाद से साक्षात्कार लिया। कुमद प्रसाद ने बताया कि महिलाओं को संपत्ति में अधिकार देना सही नहीं है। इससे भाई बहन के रिश्ते में दरार आ सकता है। महिलाओं को संपत्ति का अधिकार पति के हिस्से में मिलना चाहिए। पैतृक संपत्ति में हिस्सा देने से लड़ाई झगडे होने की संभावना है

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा फूलगोभी और पत्ता गोभी में लगने वाले माहू कीट के बारे में जानकारी दे रहे हैं। विस्तारपूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें .

माता-पिता के रूप में जहाँ हम परवरिश की खूबियाँ सीखते हैं, वहीँ इन खूबियों का इस्तेमाल करके हम अपने बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा दे सकते है।आप अपने बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ाने और उन्हें सीखाने के लिए क्या-क्या तरीके अपनाते है? इस बारे में बचपन मनाओ सुन रहे दूसरे साथियों को भी जानकारी दें।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से राम प्रकाश सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रुद्रपाल से साक्षात्कार लिया। रुद्रपाल ने बताया कि महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति में अधिकार नही देना चाहिए।

दोस्तों,14 नवंबर, 1889 को जन्मे देश के प्रथम प्रधानमंत्री और बच्चों के चहेते चाचा नेहरू के नाम से प्रचलित पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर देश भर में हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है ।इस दिन न सिर्फ पंडित नेहरू को सच्चे मन से श्रद्धांजली अर्पित की जाती है, बल्कि बच्चों को उनके शिक्षा, स्वास्थ्य संबंधित अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया जाता है।आइये हम भी आज उन्हें याद करें और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प करें। मोबाइल वाणी परिवार के तरफ से बाल-दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !!

यह नौकरी उनके लिए है जो वेलसन मेडिसिटी से जुड़कर बिलिंग एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्य करने के लिए इच्छुक है।इस पद पर कार्य करने का कार्यस्थल लखनऊ ,उत्तरप्रदेश होगा। न्यूनतम स्नातक पास व्यक्ति जिनके पास एकाउंटिंग में कम से कम एक साल का कार्य अनुभव हो ,वे इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक व्यक्ति अपना बायोडाटा कंपनी के नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से भेज सकते हैं। कंपनी का नंबर है : 8756570851 .इस नंबर के माध्यम से आप इस पद से सम्बंधित अधिक जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के.सी.चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से परशुराम से साक्षात्कार लिया। परशुराम ने बताया कि महिलाओं को सम्पत्ति का अधिकार बिलकुल नही देना चाहिए। ऐसा होने पर भाई - बहन के रिश्ते में दरार आ सकता है

सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अरुणदेव से बातचीत की। अरुणदेव का कहना है सरकार सबसे पहले सभी को उस लायक बनाए। सभी को रोजगार दे। इससे सभी लोग आगे बढ़े इससे बहन को उनका अधिकार देने के लिए कोई एतराज नहीं करेगा। जब वे उस लायक रहेंगे ही नहीं तो बहन को संपत्ति कैसे देंगे। बहन की शादी चार लाख पांच लाख देकर कर देते हैं। उनकी बहने भी जहां उन्हें दिया जाता है वहां अपना जीवन काट रही हैं।यदि कोर्ट का आदेश है तो जो बड़े बड़े नेता लोग हैं वे अपनी बहनों को संपत्ति दें तभी गरीब लोगों को इसका सलाह दें। अगर दिल से भाई बहन का रिश्ता है तो धन से मतलब नहीं होता। उनके बीच कोई दरार नहीं आएगा

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विशेषज्ञ श्री जिव दास साहू आलू की खेती के लिए खाद और सिचाई से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं। इसकी पूरी जानकारी सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.