उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के सी चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजेश श्याम से बातचीत की। राजेश श्याम का कहना है कि महिलाओं को संपत्ति का अधिकार नहीं दिया जाना चाहिए। इससे भाई बहन के रिश्ते में दरार आ सकती है
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के.सी.चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सिंह से साक्षात्कार लिया। सिंह ने बताया कि सम्पत्ति बंटवारा को लेकर लोग भाई से संतुष्ट नही रहते हैं तो बहन से सम्बन्ध ख़राब होना तय है। बहन यदि मायके की संपत्ति में हिस्सा लेगी तो इससे भाई - बहन के रिश्तों में दरार आ जाएगा।बहन को मायके में एक गिलास पानी पीना मुश्किल हो जाएगा
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से रामप्रकाश सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से एक श्रोता से बातचीत की। एक श्रोता का कहना है कि महिलाओं को संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से रामप्रकाश सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से विजय प्रकाश सिंह से बातचीत की। विजय प्रकाश सिंह का कहना है कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। यदि भाई हों तन भी उन्हें अधिकार मिलना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी. चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से गायत्री देवी से साक्षात्कार लिया। गायत्री देवी ने बताया कि उन्हें पैतृक संपत्ति में हिस्सा नहीं चाहिए, उन्हें अपने पति के संपत्ति में हिस्सा चाहिए। पैतृक संपत्ति में हिस्सा लेने से भाई बहन के रिश्ते में दरार आ सकता है
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी. चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बड़कू प्रसाद से साक्षात्कार लिया। बड़कू प्रसाद ने बताया कि संपत्ति के अधिकार को लेकर जैसा पहले से होता चला आ रहा है , अभी भी वही होना चाहिए। क्युकी अभी अगर महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार देने की बात आती है, तो इससे लड़ाई की संभावना भी उत्पन्न हो सकती है। भाई बहन के रिश्ते में दरार आ सकता है
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी. चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामगोपाल से साक्षात्कार लिया। रामगोपाल ने बताया कि महिलाओं को संपत्ति का अधिकार पहले नही दिया गया था और अब देना उचित नहीं है। अगर उन्हें अधिकार पहले से ही दिया गया होता तो अधिकार देना उचित होता। इससे भाई बहन के रिश्ते में दरार आ सकता है
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी. चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सरजू प्रसाद से साक्षात्कार लिया। सरजू प्रसाद ने बताया कि महिलाओं को शादी से पहले पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए और शादी के बाद नहीं मिलना चाहिए। इससे भाई बहन के रिश्ते में दरार आ सकती है। महिलाओं को उनके पति के संपत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी.चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बबलू सिंह से साक्षात्कार लिया। बबलू सिंह ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। गरीब या जरूरतमंद बहन की सहायता करनी चाहिए। सम्पत्ति का अधिकार मिलने से महिलाएं सशक्त होंगी
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी.चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजेश कुमार सिंह से साक्षात्कार लिया। राजेश कुमार सिंह ने बताया कि महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति में अधिकार नही मिलना चाहिए।महिलाओं को पति के सम्पत्ति में अधिकार देना चाहिए। सरकार महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति में महिलाओं को अधिकार दे कर अनुचित कदम उठाने जा रही है। सरकार विवाद कराना चाह रही है। मायके से हिस्सा लेने से भाई के साथ सम्बन्ध ख़राब जाएगा। भाई मेहनत कर के,खेत बेच कर और कर्ज लेकर अपनी बहन की शादी करता है,उसके बाद सम्पत्ति में अधिकार भी देना पड़ेगा तो, ऐसे में कोई भाई बहन की शादी नही करेगा।