उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के.सी.चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को सम्पत्ति का अधिकार मिलना चाहिए।बेटा और बेटी एक ही माता - पिता के संतान हैं।सम्पत्ति में जितना हिस्सा भाई का होता है उतना ही हिस्सा बहन का भी होता है।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से हमारे श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि लड़कियों को मायके में हिस्सा नहीं लेना चाहिए। माता -पिता अपने बच्ची को पढ़ाती और लिखाती है और बहुत मुश्किल से शादी कर के विदा करती है तो महिलाओं को ससुराल में जमीन में हक़ लेना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से रिंकू देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि महिलाओं को जमीन में अधिकार मिलना चाहिए। लेकिन मायके में जमीन में अधिकार नहीं लेना चाहिए क्योंकि विवाद हो जाता है

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से नूतन उपाध्याय मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि महिलाओं को प्रॉपर्टी में हक़ मिलना चाहिए। महिलाएं जागरूक हो रही हैं और पुरुषों से ज्यादा आगे बढ़ रही है। उनको जमीन में हक़ देने से उनको जीवन में कभी कोई परेशानी नहीं होगी।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के.सी.चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि भारत में महिलाओं को सम्पत्ति का अधिकार है।पिता की सम्पत्ति में बेटे के बराबर बेटी का भी हक़ है।विधवा को भी सम्पत्ति का अधिकार मिलना चाहिए।महिलाओं के लिए सरकार ने प्रावधान किया है, लेकिन सही तरीके से क्रियान्वयन नहीं हो पाता है।इस वजह से महिलाएं आज समाज में पिछड़ी हुई हैं। जबकि समाज में उन्हें बराबरी का हिस्सा माना जाता है। सम्पत्ति के अधिकार के प्रति महिलाओं में जागरूकता का अभाव भी है

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के सी चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि महिलाओं को संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। कई लोगों का कहना है कि महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए तभी वह अपने हक़ के लिए लड़ सकेगी

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से नूतन उपाध्याय मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि महिलाओं को जमीन में हक़ मिलने से उनका आर्थिक जीवन अच्छा रहता है ,वह कोई भी काम करने में समर्थ रहती है और महिलाओं को प्रॉपर्टी मिलने से घर का वातावरण सही रहता है।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के.सी.चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को सम्पत्ति का अधिकार दिया जाए या ना दिया जाए इस पर लोगों की अलग अलग राय आ रही है।कुछ लोगों का कहना है कि महिलाओं को सम्पत्ति का अधिकार मिलेगा तो वो आत्मनिर्भर बनेंगी और उनका विकास होगा। लेकिन कुछ लोगों का वही मानना है की महिलाओं को सम्पत्ति का अधिकार ना दिया जाए। क्योंकि महिलाओं को सम्पत्ति का अधिकार दिया जाएगा तो भाई बहन के रिश्ते में दरार आ सकता है।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के.सी.चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को सम्पत्ति का अधिकार दिया जाए या न दिया जाए, इस पर लोगो की अलग अलग राय है। कुछ लोगों का कहना है कि महिलाओं को सम्पत्ति का अधिकार देना उचित है और कुछ लोगों का कहना है कि महिलाओं को सम्पत्ति का अधिकार देना उचित नहीं है। जब पुरुष के बराबर महिलाएं हर क्षेत्र में काम कर रही है। जैसे -खेती किसानी,नौकरी, बिजनेस,इत्यादि।सभी जगहों पर महिलाओं की भागीदारी है तो समपत्ति का अधिकार देने से लोग क्यों कतरा रहे हैं?ये समझ से परे है।मोबाइल वाणी पर प्रसारित महिला सम्पत्ति अधिकार पर कार्यक्रम सुनने योग्य है

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के.सी.चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि आधुनिक युग में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है।महिलाएं हर कामों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती है। कहीं भी यदि भीड़ जुटाना होता है या सभा करना होता है,तो वहाँ महिलाओं की भागीदारी काफी होती है। चुनाव में भी महिलाओं की भागीदारी ज्यादा होती है। सरकार भी महिलाओं के लिए नौकरी में आरक्षण देती है। तो आखिर समपत्ति का अधिकार देने से लोग क्यों कतरा आ रहे हैं ?यह सोचने वाली विषय है