उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी. चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजेश कुमार से साक्षात्कार लिया।राजेश कुमार ने बताया कि महिला को सम्पत्ति में अधिकार देना सही भी है और गलत भी है। यदि महिला असहाय है तो उसे सम्पत्ति का अधिकार मिलना चाहिए। लेकिन अगर महिला सशक्त है और पारिवारिक माहौल ठीक है तो उसे सम्पत्ति के अधिकार से वंचित रखना चाहिए। यानि नही मिलना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी. चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सत्यप्रकाश वर्मा से साक्षात्कार लिया।सत्यप्रकाश वर्मा ने बताया कि महिलाओं को संपत्ति का अधिकार दिया जाना चाहिए , लेकिन इसके साथ ही महिला अधिकार मिलने से आपसी मतभेद होंगे, सद्भावना बिगड़ेगा और वैमनस्य पैदा होगा। इन बातों का ध्यान रखते हुए महिलाओं को अधिकार देने पर विचार किया जाना चाहिए। सोच समझकर ही महिलाओं को सम्पत्ति में अधिकार देना चाहिए

उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के.सी चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से अटरूल बातचीत की । बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को सम्पत्ति का अधिकार दिया भी जाना चाहिए और नहीं भी ,उनका कहना है कि यदि उन्हें सम्पत्ति का अधिकार मिलता है तो भाई बहन के रिश्ते में दरार आ सकती है। उनके धर्म में महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति में अधिकार दिया जाता है और वे अधिकार देते भी हैं। यदि धर्म के हिसाब से देखा जाए तो महिलाओं को बराबरी का हक़ दिया जाता है। लेकिन महिलाओं को अधिकार देना अनुचित होगा इससे भाई-बहन के रिश्ते में समझौता हो सकता है और यह भविष्य में नुकसान भी हो सकता है।

उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के.सी ने चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से राम प्रकाश त्रिपाठी पाठक से बातचीत को। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को संपत्ति का अधिकार देना आवश्यक है, लेकिन जब मायके में कोई उत्तराधिकारी नहीं है साथ ही यदि उसका शादी हो गया है तो पिता की सम्पत्ति में अधिकार देना उचित नहीं है। उसका अधिकार उसके पति के माध्यम से दिया जाना चाहिए, न कि उसके पिता के माध्यम से,।

उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के. सी. चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता प्रदीप मिश्रा से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि जिस परिवार में सिर्फ बेटियाँ ही है वहां अधिकार देना सही है, लेकिन जिस परिवार में बेटी और बेटा दोनों है वहां भूमि का अधिकार देना उचित नहीं है। कानून की मदद से अगर अधिकार लेना भी चाहे , तो भाई बहन के रिश्ते में दरार आ सकती है

उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के. सी. चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता उमा शंकर चौधरी से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को आपकी तरह संपत्ति का अधिकार देना बुरा नहीं है। अगर एक पिता के दो संतान है तो दोना का हर उस संपत्ति में बराबर का है। बेटी के शादी के बाद जब वह अपने घर जाती है तो अगर उसका पति लालची निकला तो उसे संपत्ति का अधिकार देना उचित नहीं है। इससे भाई बहन के रिश्तो के बीच खटास भी आ सकता है और यह मनमुटाव जानलेवा भी शाबित हो सकता है। इस स्थिति में उनके लिए संपत्ति का अधिकार देना उचित नहीं है,लेकिन दोनों बच्चे एक ही गर्भ से पैदा हुए हैं तो अधिकार तो दोनों का ही उस संपत्ति पर बराबर का है

उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के. सी. चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता राम दयाल से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि अगर माता पिता के केवल बेटियाँ हैं, तो ठीक है, क्युकी अगर भाई होगा तो भाई बहन के रिश्ते के बीच दरार आ सकती है। बहनो के साथ मार पीट भी हो सकता है। महिलाओं को अगर संपत्ति का अधिकार दिया जाता है तो, ये आगे चलकर समस्या पैदा कर सकती है

उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि क्षेत्र के कई लोगों का मानना है कि कुछ लोगों का कहना है कि महिलाओं को संपत्ति का अधिकार दिया जाना चाहिए, लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि महिलाओं को संपत्ति का अधिकार नहीं दिया जाना चाहिए। इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं, लेकिन अगर महिलाओं को संपत्ति का अधिकार नहीं दिया जाएगा, तो महिलाओं का सशक्तिकरण कैसे होगा, महिलाओं को पुरुषों के बराबर का दर्जा कैसे मिलेगा। यह चिंता की बात है कि सरकार का कहना है कि महिलाओं को समान अधिकार दिए जा रहे हैं, लेकिन आज भी महिलाएं बहुत पीछे हैं। लोग देने के लिए अनिच्छुक हैं, ऐसा नहीं होना चाहिए, महिलाओं को संपत्ति का अधिकार देने के लिए सभी को समान रूप से आगे आना चाहिए, और महिलाओं को भी इसके बारे में जागरूक होने की आवश्यकता है ताकि वे अपने अधिकारों के लिए लड़ सकें।

उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को सम्पति का अधिकार मिलना चाहिए। इससे महिलाओं में मजबूती आएगी और वे सशक्त होंगी

उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से अलोक श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को सहर्ष सम्पत्ति का अधिकार मिलना चाहिए। शादी होने के बाद यदि पति द्वारा उन्हें छोड़ दिया जाए तो वे क्या करेंगी। उन्हें हर चीज का अधिकार होना चाहिए बच्चों को कैसे पालना है कैसे रहना है महिलाओं को पुरुषों के समान अधिकार मिलने चाहिए।