उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से नूतन उपाध्याय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से ज्योति शुक्ल से साक्षात्कार लिया। ज्योति शुक्ल ने बताया कि बेटियों को पैतृक संपत्ति में पूरा अधिकार है। अगर किसी महिला का तलाक हो जाता है या उसके ससुराल वाले बहुत गरीब है, तो ऐसे में भी महिलाओं को पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिल सकता है
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी. चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजेश कुमार सिंह से साक्षात्कार लिया। राजेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला को पैतृक सम्पत्ति में अधिकार नही देना चाहिए ,ऐसा होने से विवाद हो सकता है। महिलाओं को ससुराल के संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। पैतृक संपत्ति में हिस्सा लेने से भाई - बहन के रिश्ते में दरार आ सकती है। अगर महिला के भाई नहीं है तो उन्हें पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिल सकता है। पिता दहेज़ देकर अपनी बेटी की शादी करता है। महिलाओं को पैतृक संपत्ति देना उचित नहीं है
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी. चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रदीप मिश्रा से साक्षात्कार लिया। प्रदीप मिश्रा ने बताया कि महिला को सम्पत्ति अधिकार नही देना चाहिए ,ऐसा होने से भाई - बहन के रिश्ते में दरार आ सकती है
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से लवकुस पासवान से बातचीत की। बातचीत में लवकुस पासवान ने बताया कि महिलाओं को पिता की संपत्ति में अधिकार नहीं मिलना चाहिए क्योंकि इससे भाई बहन के रिश्ते में दरार हो सकता है
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से नूतन उपाध्याय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से दुर्गेश से साक्षात्कार लिया। दुर्गेश ने बताया कि बेटियों को पैतृक सम्पत्ति में अधिकार नही मिलना चाहिए। हिस्सा लेने से भाई से मनमुटाव और बिगाड़ हो जाएगा। इनका विचार है कि बेटियों को हिस्सा नहीं लेना चाहिए और अपने नैहर से सम्बन्ध अच्छा रखना चाहिए। वर्तमान डिजिटल युग में बेटा और बेटी में कोई अंतर नही होता है
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से नूतन उपाध्याय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से आयुष्मान से साक्षात्कार लिया। आयुष्मान ने बताया कि इनके लिए बेटी और बेटा एक समान हैं। महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से नूतन उपाध्याय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से ममता मिश्रा से साक्षात्कार लिया। ममता मिश्रा ने बताया कि पैतृक सम्पत्ति में बेटियों को भी अधिकार मिलना चाहिए। बेटी अविवाहित है और उसके पास जीवन यापन का कोई साधन नही है तो इस परिस्थिति में बेटी का सम्पत्ति में हिस्सा बनता है। यदि वो सुखी - संपन्न है और उसका भाई है तो ऐसे में उसका सम्पत्ति में हक़ नही बनता है। बेटियों को शिक्षित करना बहुत जरुरी है। बेटियां शिक्षित होंगी एवं अपने पैरों पर खड़ी होंगी तो उनको सम्पत्ति में हिस्सा लेने की जरुरत ही नही पड़ेगी। वो सक्षम रहेंगी तो अपने परिवार का पालन - पोषण कर पाएंगी
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी. चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से डब्लू से साक्षात्कार लिया। डब्लू ने बताया कि महिला को सम्पत्ति का अधिकार बहुत पहले ही मिलना चाहिए था। महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति का अधिकार मिलना चाहिए। कम जमीन होने पर बंटवारे को लेकर भाई - बहन के बीच कुछ दिक्कतें आ सकती है।
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से रामप्रकाश सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजेश्वर मिश्रा से साक्षात्कार लिया। राजेश्वर मिश्रा ने बताया कि महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। यह उनका हक़ है। महिलाएं घर और खेतों में काम करती है। उनके मेहनत का उनको हक़ मिलना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी. चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कृपा शंकर से साक्षात्कार लिया। कृपा शंकर ने बताया कि महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति देने पर विषम परिस्थिति उत्पन्न हो सकती है। भाई - बहन के रिश्ते में दरार होगा और बहन का मायका छूट जाएगा। सम्पत्ति ले कर बहन समस्याओं से घिर जाएगी। शादी के बाद महिला का ससुराल की सम्पत्ति में हिस्सा दे देना चाहिए