उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से नूतन उपाध्याय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अनु विश्वकर्मा से बातचीत की।अनु विश्वकर्मा का कहना है बेटियों को भी संपत्ति का अधिकार मिलना चाहिए क्योंकि बेटियां किसी से कम नहीं होती हैं। कुछ भी जरूरत होता है माँ बाप को बेटी ही सबसे पहले उनकी देख रेख करने आती है इसमें भाइयों को तकलीफ भी नहीं होनी चाहिए। यदि बेटियों को किसी भी तरह का तकलीफ हो तो वे मायके आ जाए इतना हक़ मिलना चाहिए बेटियों को। बेटी बेटा में कोई अंतर नहीं होता है दोनों बराबर हैं। सभी गार्जियन को अपनी सोच बदलनी चाहिए जितना बेटा नहीं करता बेटियां भी करती हैं और दोनों एक ही माँ के संतान होते हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से दिनेश चौरसिया से बातचीत की। दिनेश चौरसिया का कहना है कि महिलाओं को संपत्ति का अधिकार जरूर देना चाहिए। महिलाओं को पुरुषो के बराबर ही अधिकार देना चाहिए , क्योंकि आज के समय में महिलाएं पुरुषो के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर चल रही है। अगर सरकार महिलाओं को संपत्ति का अधिकार देना चाहती है, तो उन्हें किसी भी परिस्तिथि में ये मिलना ही चाहिए। अगर भाई बहन को पैतृक संपत्ति में हिस्सा देते है, उनकी पत्नी भी तो अपने मायके की संपत्ति में हिस्सा पायेगी। इसमें रिश्तो में दरार आने की संभावना कम है। भाई बहन आपस में विचार कर के समझौता भी कर सकते है
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से रामप्रकश सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सुनीता से साक्षात्कार लिया। सुनीता ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार नही मिलना चाहिए। उनको पति की सम्पत्ति में अधिकार मिलना चाहिए।मायके में नही बल्कि ससुराल में उनका हक़ होता है।लड़कियों को पिता के घर में पालन - पोषण होता है ,फिर शादी किया जाता है।उनका अधिकार यहीं तक सिमित रहता है। महिलाओं को जमीन में अधिकार ससुराल में होना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से ध्रुवचंद्र मौर्या से बातचीत की। ध्रुवचंद्र मौर्या का कहना है कि महिलाओं को अगर भूमि में अधिकार दे दिया जाये तो, भाई बहन के रिश्ते में दरार आ सकता है। उनके हिसाब से महिलाओं को पैतृक संपत्ति में हिस्सा नहीं दिया जाना चाहिए, उन्हें पति की संपत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से गंगा विष्णु पांडेय से बातचीत की। गंगा विष्णु पांडेय का कहना है कि महिलाओं की संपत्ति का अधिकार देना उचित नहीं है। इससे आगे चलकर के भाई बहन के रिश्ते टूट सकते है। महिलाओं को अपने पति के संपत्ति में अधिकार लेना जरुरी है , न की भाई की संपत्ति में। इसका कई तरह से विरोध हो सकता है और रिश्ते टूटने के भी संभावना है। इससे विवाद बढ़ सकता है और भाई बहन के रिश्ते में खटास आ सकता है। पूरे समाज से भी बैर पैदा हो सकता है
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अनुराग सोनी से बातचीत की। अनुराग सोनी का कहना है कि महिलाओं को संपत्ति का अधिकार देने का नियम कानून बिलकुल गलत है। पहले से जैसा चलते आ रहा है, वैसे ही चलने देना चाहिए। इससे घर में लड़ाई झगड़ा बढ़ सकता है। महिलाओं को उनका अधिकार उनके पति के संपत्ति में मिलना चाहिए।शादी शुदा महिलायें अपने पति की संपत्ति में अधिकार ले यही उनके लिए अच्छा है। बेटियों को हमेशा से पराया धन समझा गया है
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शिवप्रकाश सोनी से बातचीत की। शिवप्रकाश सोनी का कहना है कि महिलाओं को शादी के बाद उनके ससुराल के संपत्ति का हिस्सा मिलना चाहिए। मायके में भाई के रहते सम्पत्ति में अधिकार नहीं मिल सकता। इससे भाई बहन के रिश्ते में दरार आ सकता है और समाज के लिए भी दिक्कत होगा
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से इजहार एहमद से बातचीत की। इजहार एहमद का कहना है महिलाओं को संपत्ति का अधिकार देना विवादित है क्योंकि इससे भाई बहन के रिश्ते में दरार आ सकती है। महिलाओं को ससुराल में किसी तरह का परेशानी होती है तो मायके से जीवन भर सहायता किया जाता है। इसलिए महिलाओं को संपत्ति का अधिकार देना सही नहीं है
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से जयप्रकाश मौर्य से बातचीत की। जयप्रकाश मौर्य का कहना है महिलाओं या बेटियों को पैतृक सम्पत्ति में अधिकार नहीं दिया जाना चाहिए क्योंकि इससे भाई बहन के रिश्ते में दरार आ सकती है
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से आलोक श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अरूणीमा से बातचीत की। अरूणीमा का कहना है कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में भी हिस्सा मिलना चाहिए साथ ही उन्हें विज्ञापन और प्रचार के माध्यम से जागरूक करना चाहिए। उनका कहना है उन्हें यदि पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिलता है तो उनके भाई खुश होंगे।