उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी. चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि घटती गरीबी और सरकारी आंकड़ों की सच्चाई यह है की सरकार किसानों से कहती है कि वे सरकार से कहें कि वे उन्हें अपने अनाज का सही मूल्य दें। औसत एम . एस . पी . इस आधार पर तय की जाती है कि किसानों को उनकी लागत का 50 प्रतिशत लाभ मिले , लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं होता है । कई जगहों पर किसानों को एम . एस . पी . से कम कीमत पर भी फसल बेचनी पड़ती है। जब इस बारे में कोई कानून नहीं है , तो वे किस अदालत में जाकर अपना अधिकार मांगेंगे।
